मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

एक्टिविटी कंट्रिब्‍यूटर

आपका एक्टिविटी स्कोर छह कंट्रिब्‍यूटर से मिलकर बनता है जो पूरे दिन आपकी एक्टिविटी की पूरी तस्वीर दिखाते हैं.

एक्टिव रहें
हर घंटे थोड़ा चलें
मीट डेली गोल्स
ट्रेनिंग फ़्रीक्‍वेंसी
ट्रेनिंग वॉल्यूम
रिकवरी टाइम
एक्टिविटी स्‍कोर और कंट्रिब्‍यूटर रेटिंग
ध्यान में रखने वाली बातें


एक्टिव रहें

Oura पिछले 24 घंटों में आपके बैठे, खड़े होने, या इनएक्टिव रहने के समय को मापता है, आराम और नींद को छोड़कर. एक हाई एक्टिव रहें कंट्रिब्‍यूटर स्कोर का मतलब है कि आप पूरे दिन लगातार हिलने-डुलने में सफ़ल रहे हैं. अपने इनएक्टिव टाइम को 5-8 घंटे या उससे कम रखने से आपके एक्टिविटी स्कोर पर अच्छा असर होता है. अगर आपका इनएक्टिव टाइम दिन में 12 घंटे से ज़्यादा हो जाए तो आपको ध्यान देने के लिए कहा जाएगा.


हर घंटे थोड़ा चलें

यह कंट्रिब्यूटर बताता है कि पिछले 24 घंटों में आपने एक ही जगह बैठे रहने, खड़े रहने, या सुस्त बने रहने से ख़ुद को कितनी अच्छी तरह बचाया है. नियमित रूप से 2–3 मिनट तक एक्टिव रहना और थोड़ा-बहुत हिलना-डुलना मददगार होता हैब्लड फ़्लो बढ़ाने में, आपके शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है, और पूरे दिन आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है. अगर आपने नोटिफ़िकेशन चालू किए हैं, तो 50 मिनट तक एक्टिव न रहने पर Oura आपको हिलने-डुलने की याद दिलाएगा.


मीट डेली गोल्स

मीट डेली गोल्स दिखाता है कि पिछले सात दिनों में आपने कितनी बार अपना रोज़ का एक्टिविटी गोल पूरा किया है. आपके एक्टिविटी गोल आपके रेडीनेस स्कोर, उम्र, लंबाई, वज़न, और जन्म के समय के लिंग को देखकर सेट किए जाते हैं. 

हफ़्ते में 6-7 बार अपना रोज़ाना गोल पूरा करना सबसे बेहतर माना जाता है. तीन या इससे ज़्यादा दिन टारगेट छूट जाए तो आपका एक्टिविटी स्कोर गिरने लगता है.


ट्रेनिंग फ़्रीक्‍वेंसी

यह कंट्रिब्‍यूटर दिखाता है कि पिछले सात दिनों में आपने कितनी बार मध्यम और हाई-इंटेंसिटी की एक्टिविटीज़ की हैं. हफ़्ते में 3-4 बार एक्सरसाइज़ करने से आपका बैलेंस बना रहता है और आपका एक्टिविटी स्कोर बढ़ता है.

हमेशा एक्सरसाइज़ करना आपके कार्डियोवैस्क्युलर फ़िटनेस को बनाए रखने और बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है. Oura रोज़ाना कम से कम 100 मेटाबोलिक इक्विवैलेंट (MET) मिनट की मध्यम से हाई-इंटेंसिटी वाली एक्टिविटीज़ करने की सिफ़ारिश करता है (100-150 कैलोरी, आपके शरीर के वज़न के हिसाब से). यह 20 मिनट की जॉगिंग या 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग के बराबर है.

MET शारीरिक गतिविधियों की एनर्जी ख़र्च और उनकी इंटेनसिटी बताने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक आम माप है. अगर किसी ख़ास एक्टिविटी का MET वैल्यू 4 है, तो इसका मतलब है कि आप आराम करते समय जितनी कैलोरी बर्न करते हैं उससे चार गुना ज़्यादा कैलोरी बर्न कर रहे हैं.


ट्रेनिंग वॉल्यूम

ट्रेनिंग वॉल्यूम यह मापता है कि पिछले सात दिनों में आपने कितनी मध्यम और हाई इंटेंसिटी एक्टिविटी की है. ट्रेनिंग फ़्रीक्वेंसी की तरह, आपका ट्रेनिंग वॉल्यूम भी आपकी फ़िटनेस लेवल को बनाए रखने और सुधारने के लिए ज़रूरी है.

ट्रेनिंग वॉल्यूम कंट्रीब्यूटर को 100% पर लाने के लिए, आपको हफ़्ते में 2,000 MET मिनट की मध्यम से हाई इंटेंसिटी एक्टिविटी करनी होंगी (2,000-3,000 कैलोरी, आपके शरीर के वज़न के हिसाब से). अगर आपकी एक्टिविटी लेवल एक हफ़्ते में 750 MET मिनट (750-1,500 कैलोरी) से नीचे चली जाती है, तो आपका एक्टिविटी स्कोर कम होना शुरू हो सकता है.


रिकवरी टाइम

रिकवरी टाइम ट्रैक करता है कि हफ़्ते में आपने कितने दिन रेस्ट लिया और आपका आख़िरी आराम वाला दिन कब था.

हमेशा एक्सरसाइज़ फ़िटनेस के लिए ज़रूरी है, लेकिन रेस्ट डेज़ भी उतने ही ज़रूरी हैं. आपकी माँसपेशियाँ इन रिकवरी पीरियड के दौरान ठीक होती हैं और बढ़ती हैं. रिकवरी को सपोर्ट करने के लिए, हर हफ़्ते 1-2 आसान दिन रखने का लक्ष्य रखें, और उनके बीच लंबा गैप रखने से बचने की कोशिश करें.

रिकवरी टाइम स्कोर:

  • ऑप्टिमल: पिछले हफ़्ते आपने आराम वाले दिन काफ़ी ले लिए हैं
  • अच्छा: पिछले हफ़्ते आपके आराम के दिन रहे हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में एक और आराम का दिन लेने की कोशिश करें
  • ठीक-ठाक/ फ़ेयर: पिछले हफ़्ते आपका एक आराम का दिन रहा है, लेकिन आज एक और लेने की कोशिश करें
  • ध्यान दें: आपने हाल ही में कोई आराम का दिन नहीं लिया है. जितनी जल्दी हो सके एक दिन आराम लेने की कोशिश करें

आसान दिन के लिए सुझाया गया एक्टिविटी लेवल उम्र और जन्म के समय तय किए गए जेंडर जैसे फ़ैक्टर पर निर्भर करता है. जैसे कि, एक आराम के दिन में शामिल हो सकता है:

  • ज़्यादा से ज़्यादा 15 मिनट की हाई-इंटेंसिटी एक्टिविटी
  • 85 मिनट से ज़्यादा मध्यम और हाई-इंटेंसिटी एक्टिविटी नहीं

एक्टिविटी स्‍कोर और कंट्रिब्‍यूटर रेटिंग

रेडीनेस, एक्टिविटी, और स्लीप स्कोर — और उनको कॉन्ट्रिब्यूटर्स — 0 से 100 के स्केल पर रेट किए जाते हैं.

  • 85-100: ऑप्टिमल
  • 70-84: अच्छा
  • 60-69: ठीक-ठाक/ फ़ेयर
  • 0-59: ध्यान दें

85 या इससे ज़्यादा का मतलब हो सकता है कि आप नए चैलेंज के लिए तैयार हैं. 70 से कम स्कोर का मतलब है कि आपको आराम और रिकवरी को ज़्यादा अहमियत देनी चाहिए, ख़ासकर उन चीज़ों में जहाँ स्कोर कम दिख रहा है.


ध्यान में रखने वाली बातें

आपकी एक्टिविटी की जानकारी रोज़ एक्सरसाइज़ करने और रोज़मर्रा की मूवमेंट की आम सलाहों पर आधारित होती है.

अगर आपको लगता है कि आपकी एक्टिविटी का डेटा सही से ट्रैक नहीं हो रहा है, तो आप ख़ुद से एक्टिविटीज़ ऐड करके या थर्ड-पार्टी ऐप्स से अपनी एक्टिविटीज़ इम्पोर्ट करके इसे बेहतर बना सकते हैं.

इसके बारे में ज़्यादा पढ़ेंएक्टिविटी स्कोर The Pulse ब्लॉग पर .

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?

एक्टिविटी कंट्रिब्‍यूटर | Oura Member Care