मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

Oura स्टेप्स और एक्टिविटी को कैसे नापता है

स्टेप्स और एक्टिविटी ट्रैकिंग इनके लिए उपलब्ध है:

Oura स्टेप्स को कैसे नापता है
Oura एक्टिविटी को कैसे नापता है
Oura METs के ज़रिए कैसे कैलकुलेट करता है
एक्टिव कैलोरी बर्न क्या है? 
टोटल बर्न क्या है?
एक्टिविटी टाइम क्या है?
वॉकिंग इक्विवैलेंसी क्या है?
और जानकारी


Oura स्टेप्स को कैसे नापता है

Oura Ring आपकी दिन भर की सारी हरकतें और उनकी इंटेंसिटी को रिकॉर्ड करती है, चाहे वह घर का हल्का-फुल्का काम हो या भारी वर्कआउट. Oura के एक्टिविटी एल्गोरिदम उंगली से मिलने वाले डेटा को बारीकी से पहचानने के लिए बने हैं, ये सिर्फ़ 30 सेकंड के अंदर ही आपके चलने के पैटर्न को पहचान कर बड़ी सटीकता के साथ स्टेप्स गिन लेते हैं.

हो सकता है कि दूसरी डिवाइस या ऐप्स आपके स्टेप्स कुछ कम या ज़्यादा दिखाएँ, क्योंकि उनके स्टेप्स कैलकुलेट करने का और उन्हें कैटेगरी में बाँटने का तरीका अलग होता है. कई ट्रैकर्स में 'एक्टिविटी' माने जाने का पैमाना अलग होता है, वहीं कुछ ट्रैकर्स हर तरह की हरकतों को स्टेप्स ही मान लेते हैं.

हम हमेशा यही सलाह देते हैं कि आप अपना डेटा देखने के लिए किसी एक ही डिवाइस का इस्तेमाल करें, अलग-अलग डिवाइस की तुलना न करें, क्योंकि उनके सेंसर, मैन्युफ़ैक्चरिंग प्रोसेस, और डेटा कैलकुलेट करने के तरीके अलग-अलग होते हैं. एक ही डिवाइस के डेटा पर गौर करने से आपको अपने पैटर्न समझने में आसानी होगी, क्योंकि आप उसकी तुलना उसी डिवाइस से मिले अपनी पुरानी बेसलाइन रीडिंग से कर पाएंगे.


Oura एक्टिविटी को कैसे नापता है

Oura Ring एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए 3D एक्सेलरोमीटर का इस्तेमाल करती है, जो हर दिशा में होने वाली आपकी मूवमेंट को नापता है. बेहतर Oura Ring एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए, पक्का करें कि रिंग के सेंसर वाले उभार आपकी उंगली की हथेली वाली तरफ़ हों. ऐसी एक्टिविटीज़ जिनमें स्टेप्स साफ़‑साफ़ नहीं गिने जा सकते और जिन्हें नापना मुश्किल होता है (जैसे कि, योग), उन्हें Oura ऐप में ख़ुद से जोड़ने से आपका एक्टिविटी स्कोर और भी सटीक हो जाएगा. 

iOS पर आप अपनी एक्टिविटीज़ Apple Health से और Android पर Health Connect से इम्पोर्ट कर सकते हैं.


Oura METs के ज़रिए कैसे कैलकुलेट करता है

Oura आपकी रोज़ाना ख़र्च होने वाली एनर्जी का हिसाब METs यानी मेटाबॉलिक इक्विवेलेंट्स के ज़रिए लगाता है. MET एक आम पैमाना है जिससे यह पता लगाया जाता है कि अलग-अलग फ़िज़िकल एक्टिविटीज़ में कितनी एनर्जी ख़र्च होती है और उनमें कितनी मेहनत लगती है. अगर किसी एक्टिविटी की MET वैल्यू 4 है, तो इसका मतलब है कि आप आराम करने के मुकाबले चार गुना ज़्यादा कैलोरी बर्न कर रहे हैं.

ख़ास MET वैल्यू वाली एक्टिविटीज़ में आप जितना समय बिताते हैं, उसे MET मिनट्स के रूप में दिखाया जाता है. मिसाल के तौर पर:

  • 30 मिनट x तेज़ चलना (MET वैल्यू = 3) = 90 MET मिनट
  • 30 मिनट x जॉगिंग (MET वैल्यू = 7) = 210 MET मिनट

एक MET का मतलब है आपका रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट (RMR), यानी वो कैलोरी जो आपका शरीर पूरी तरह आराम करते समय बर्न करता है. यह उन कैलोरीज़ का हिस्सा है जिनकी ज़रूरत आपके शरीर को जागते समय ख़ुद को बनाए रखने के लिए होती है. सही जानकारी देने के लिए, Oura 1.5 METs को वो सबसे शुरुआती पॉइंट मानता है जिसके बाद की एक्टिविटीज़ आपकी डेली एक्टिव कैलोरी बर्न में गिनी जाती हैं. इससे यह पक्का हो जाता है कि आप सिर्फ़ वही कैलोरी ट्रैक कर रहे हैं जो आपने मेहनत या काम करके जलाई हैं, न कि वो जो आपका शरीर आराम करते समय ख़र्च करता है.

सुस्त बनाम. फ़िज़िकल एक्टिविटीज़

बैठे रहने वाली एक्टिविटीज़, जैसे कि कुर्सी पर बैठना या टीवी देखना, 1 से 1.5 METs के बीच होती हैं. वहीं दूसरी तरफ़, एक्टिव कैलोरी वाली चीज़ें, जैसे घर के काम-काज, कुत्ते को घुमाना या डांस करना, इनकी MET वैल्यू 1.5 से ज़्यादा होती है.

एक्टिव कैलोरी के लिए 1.5 METs की सीमा रखकर, Oura आपको कम मेहनत वाले कामों से बहुत ज़्यादा कैलोरी दर्ज करने से बचाता है. इससे आपके एक्टिविटी स्कोर और बाकी एक्टिविटी मेट्रिक्स की सटीकता बढ़ जाती है, और आराम करने या हल्के-फुल्के कामों के दौरान जलाई गई कैलोरी ज़रूरत से ज़्यादा नहीं दिखाई देती.


एक्टिव कैलोरी बर्न क्या है?

एक्टिव कैलोरी बर्न एक अंदाज़ा है उस कैलोरी का, जो आप पूरे दिन में कसरत या दूसरी किसी भी हलचल के ज़रिए बर्न करते हैं. इसमें वो कैलोरी गिनी जाती हैं जो आपने चलने-फिरने, ट्रेनिंग करने या किसी भी तरह की फ़िज़िकल एक्टिविटी के दौरान बर्न की हैं.

AAD या एक्टिविटी हार्ट रेट से रिकॉर्ड किए गए सेशन की कैलोरीज़, आपके चुने हुए एक्टिविटी टाइप, ड्यूरेशन और इंटेंसिटी (जो आपकी हार्ट रेट पर आधारित होती है) के हिसाब से कैलकुलेट की जाती हैं. अगर सेशन के दौरान हार्ट रेट उपलब्ध नहीं होता है, तो इंटेंसिटी अपने-आप “मॉडरेट” सेट हो जाती है और कैलोरी वैल्यू उस एक्टिविटी के एवरेज कैलोरी बर्न रेट के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है. AAD या एक्टिविटी हार्ट रेट सेशन के लिए एक्टिविटी की इंटेंसिटी को एडिट नहीं किया जा सकताहै.

मैन्युअली डाली गई क्टिविटीज़ के लिए, कैलोरी वैल्यू चुनी गई एक्टिविटी टाइप, समय और इंटेंसिटी (जैसे आसान, मॉडरेट या मुश्किल) से कैलकुलेट की जाती है. मैन्युअली डाली गई एक्टिविटीज़ को आप बाद में एडिट कर सकते हैं और उनका इंटेंसिटी लेवल बदल सकते हैं.

एक्टिव कैलोरी बर्न आपको Oura ऐप के टुडे और एक्टिविटी स्क्रीन पर मिल जाएगा, और यह आपके एक्टिविटी गोल प्रोग्रेस में ऊपर वाली संख्या के रूप में दिखता है.

How_Oura_Measures_Steps_and_Activity_1_hi.png


टोटल बर्न क्या है?

टोटल बर्न वो कुल कैलोरीज़ हैं जो आप पूरे 24 घंटों में जलाते हैं, चाहे आप आराम कर रहे हों या कुछ और. हर रोज़ सुबह 4 बजे से Oura आपकी टोटल कैलोरी बर्न को ट्रैक करना शुरू कर देता है, क्योंकि इसी समय आपका मेटाबॉलिज्म दिन भर की भाग-दौड़ के लिए तैयार होने लगता है. शुरुआत में ये कैलकुलेशन आपके BMR (बेसल मेटाबॉलिक रेट) के आधार पर की जाती है, BMR यानी वो कैलोरीज़, जो आपकी बॉडी को ज़िंदा रहने और अंदरूनी अंगों को सही से काम करने के लिए चाहिए होती हैं. जैसे-जैसे आप पूरे दिन चलते-फिरते हैं या कोई भी एक्सरसाइज़ करते हैं, वो एक्स्ट्रा कैलोरीज़ आपके टोटल बर्न काउंट में जुड़ती जाती हैं. 

आप अपना टोटल बर्न अपनी एक्टिविटी स्क्रीन पर स्टेप काउंट के ठीक ऊपर देख सकते हैं.

How_Oura_Measures_Steps_and_Activity_2_hi.png

ध्यान रखें कि अगर आप फ़िज़िकल एक्टिविटी के दौरान अपनी रिंग नहीं पहनते हैं, तो आपका एक्टिव कैलोरी बर्न थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. इसीलिए हम सलाह देते हैं कि आप अपनी एक्टिविटीज़ को मैन्युअली जोड़ें या किसी और ऐप से इम्पोर्ट कर लें, ताकि आपकी मेहनत की पूरी और सही कैलोरीज़ काउंट हो सकें.


एक्टिविटी टाइम क्या है?

एक्टिविटी टाइम का मतलब है कि आप पूरे दिन में कितना चले-फिरे या आपने कितनी फ़िज़िकल एक्टिविटी की.
मूवमेंट को एक्टिविटी टाइम में तभी गिना जाता है, जब वह किसी थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन से इम्पोर्ट की गई हो, मैन्युअली ट्रैक की गई हो, या फिर वो ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन के ज़रिए कन्फ़र्म हुआ हो.

आपकी एक्टिविटी स्क्रीन पर, गोल प्रोग्रेस के नीचे, आपका एक्टिविटी टाइम देखा जा सकता है. अगर आपको टुडे टैब या एक्टिविटी स्क्रीन की टाइमलाइन में कोई भी एक्टिविटी नहीं दिख रही है, तो वहां कोई एक्टिविटी टाइम भी नहीं दिखेगा. एक्टिविटी टाइम पर टैप करते ही आप ट्रेंड्स स्क्रीन पर पहुँच जाएंगे, जहाँ आप डेली, वीकली, मंथली और इयरली ग्राफ़ के ज़रिए अपना कुल और औसत एक्टिविटी टाइम देख सकते हैं.

नोट: 21 मई, 2025 से, वॉकिंग इक्विवेलेंसी की जगह अब एक्टिविटी टाइम का इस्तेमाल शुरू हो गया है, ताकि आपके दिन भर के मूवमेंट का और भी बेहतर हिसाब मिल सके. एक्टिविटी टाइम का हिसाब पुराने डेटा पर लागू नहीं होता है, इसलिए रोलआउट की तारीख़ से पहले का ट्रेंड ग्राफ़ आपको दिखाई नहीं देगा. इन बदलावों का आपके स्कोर और कॉन्ट्रिब्यूटर्स की कैलकुलेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

एक्टिविटी टाइम' का फ़ीचर सिर्फ़ उन मेंबर्स के लिए है जिनके पास Gen3 या Oura Ring 4 है. Gen2 इस्तेमाल करने वाले मेंबर्स को अभी भी “वॉकिंग इक्विवेलेंसी” ही दिखेगा.


वॉकिंग इक्विवैलेंसी क्या है?

वॉकिंग इक्विवेलेंसी का मतलब है आपके दिनभर की सारी एक्टिविटी को पैदल चलने की दूरी के हिसाब से दिखाया जाता है. Oura Ring आपकी डेली एक्टिविटी का हिसाब इस तरह लगाती है जिसमें स्टेप और बिना स्टेप वाली सारी मूवमेंट्स को एक साथ जोड़ा जाता है. यहाँ दिखने वाली दूरी का मतलब यह नहीं है कि आप असल में कितने किलोमीटर चले हैं, बल्कि यह आपकी दिन भर की सारी एक्टिविटीज़ को पैदल चलने के बराबर मानकर दिखाई गई दूरी है. वॉकिंग इक्विवेलेंसी इस सवाल का जवाब देती है कि, "जितनी कैलोरीज़ मैंने बर्न की हैं, उन्हें बर्न करने के लिए मुझे असल में कितना पैदल चलना पड़ता?" जॉगिंग जैसी तेज़ एक्टिविटीज़ से आपकी 'वॉकिंग इक्विवेलेंसी' ज़्यादा बढ़ती है, जबकि आराम से टहलने जैसी हल्की एक्टिविटीज़ से कम, भले ही आपने दोनों में एक बराबर दूरी ही क्यों ना तय की हो.


और जानकारी

एक्टिविटी गोल को एडिट करें

किसी एक्टिविटी को एडिट करें या मैन्युअली डालें

ऐप इंटीग्रेशन

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?