लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग की मदद से आप किसी एक्टिविटी के दौरान सीधे Oura ऐप में रियल-टाइम मेट्रिक्स देख सकते हैं. मौजूदा लाइव एक्टिविटी मेज़रमेंट्स में GPS के साथ रफ़्तार और दूरी, और थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर्स के साथ लाइव हार्ट रेट शामिल हैं.
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग की शुरुआत 28 मई, 2026 से धीरे-धीरे की जा रही है.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग क्या है?
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग इस्तेमाल करने का तरीका
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग ट्रबलशूटिंग
ज़्यादा जानकारी
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग क्या है?
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग के साथ, आप Oura ऐप में किसी वर्कआउट की अलग रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं और कुछ ख़ास मेट्रिक्स की रियल-टाइम जानकारी पा सकते हैं:
- रियल-टाइम पेस/रफ़्तार और दूरी: सिर्फ़ सपोर्टेड बाहरी एक्टिविटीज़ के लिए (जैसे दौड़ना, चलना, हाइकिंग और साइकिलिंग), Oura ऐप आपके फ़ोन का GPS इस्तेमाल करके रियल-टाइम पेस/रफ़्तार और दूरी दिखाता है
- थर्ड-पार्टी लाइव हार्ट रेट: आप Oura ऐप में अपना लाइव हार्ट रेट और हार्ट रेट ज़ोन्स देखने के लिए किसी कम्पैटिबल एक्सटर्नल हार्ट रेट मॉनिटर को कनेक्ट कर सकते हैं. यह ज़्यादातर इंडोर और आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए उपलब्ध है
- लाइव विजेट: एक्टिविटी के दौरान ऐप बैकग्राउंड में होने पर अपने स्टैट्स जल्दी से देखने के लिए लॉक-स्क्रीन विजेट इस्तेमाल करें
- एक्टिविटी के बाद की समरी: अपनी एक्टिविटी की पूरी जानकारी देखें, जो आपके रोज़ाना के एक्टिविटी और रेडिनेस स्कोर्स को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है
लाइव हार्ट रेट के लिए सपोर्टेड डिवाइसेज़
सपोर्टेड थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर्स वे हैं जो स्टैंडर्ड BLE हार्ट रेट सर्विस को सपोर्ट करते हैं. इसमें ज़्यादातर नए चेस्ट स्ट्रैप्स, आर्मबैंड्स और कुछ वॉचेज़/घड़ी या जिम इक्विपमेंट शामिल हैं, जो हार्ट रेट रीडिंग्स शेयर करते हैं. iOS पर इसमें HealthKit के ज़रिए Apple इकोसिस्टम डिवाइसेज़ भी शामिल हैं. फ़िलहाल, Apple Watch के साथ लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग सपोर्टेड नहीं है.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग को इन जैसे सपोर्टेड थर्ड-पार्टी डिवाइसेज़ के साथ टेस्ट किया गया है, लेकिन यह सिर्फ़ इन्हीं तक सीमित नहीं है:
- Garmin (जैसे HRM डुअल चेस्ट स्ट्रैप्स)
- Polar (जैसे H10 और वेरिटी सेंस)
- Powerbeats Pro 2
- AirPods Pro 3
किसी सपोर्टेड डिवाइस के बिना, आपको Oura ऐप में लाइव हार्ट रेट नहीं दिखेगा. एक्टिविटी के दौरान आपकी Oura Ring आपके फ़ोन की स्क्रीन पर लाइव हार्ट रेट नहीं दिखाती. थर्ड-पार्टी डिवाइस के बिना, Oura Ring एक्टिविटी के दौरान आपका हार्ट रेट ट्रैक करेगी और बाद में उसे समरी में दिखाएगी.
अगर GPS लोकेशन सर्विस ऑन हैं, तो आप बिना किसी थर्ड-पार्टी डिवाइस के भी कुछ आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए Oura ऐप में रियल-टाइम पेस/रफ़्तार और दूरी ट्रैक कर सकते हैं.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग इस्तेमाल करने का तरीका
लाइव एक्टिविटी रिकॉर्ड करने के लिए:
-
Oura ऐप के टुडे टैब में "+" बटन पर टैप करें
- चुनें लाइव एक्टिविटी
- अपनी एक्टिविटी टाइप चुनें
-
हार्ट रेट का सोर्स चुनें:
-
अगर आपके पास एक्सटर्नल हार्ट रेट मॉनिटर नहीं है, तो "पोस्ट-एक्टिविटी हार्ट रेट सोर्स" के नीचे Oura Ring चुनें. इससे आपको अपनी रिंग से एक्टिविटी के बाद का हार्ट रेट डेटा मिलेगा, लेकिन स्क्रीन पर लाइव हार्ट रेट नहीं दिखेगा.
-
स्क्रीन पर लाइव हार्ट रेट देखने के लिए "लाइव हार्ट रेट सोर्स" के नीचे थर्ड-पार्टी हार्ट रेट डिवाइस चुनें और किसी सपोर्टेड एक्सटर्नल मॉनिटर को पेयर करें.
-
-
अपने थर्ड-पार्टी डिवाइस को पेयर करने के लिए (अगर लागू हो):
- यह पक्का करें कि हार्ट रेट मॉनिटर ऑन हो, पेयरिंग मोड में हो और इस समय किसी दूसरे ऐप से कनेक्टेड न हो
- Oura ऐप आस-पास मौजूद BLE हार्ट रेट सर्विस डिवाइसेज़ को खोजेगा. आपका डिवाइस दिखने पर उस पर टैप करें और कनेक्ट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें
- अपनी एक्टिविटी शुरू करें
- अगर आपने दौड़ना, चलना या साइकिल चलाना जैसी कोई बाहरी एक्टिविटी चुनी है, तो यह पक्का करें कि आपके फ़ोन की GPS लोकेशन सर्विस ऑन हों, ताकि Oura ऐप पेस/रफ़्तार और दूरी ट्रैक कर सके
- एक्टिविटी के दौरान, आपको बीता हुआ समय, लाइव हार्ट रेट (अगर आप थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर इस्तेमाल कर रहे हैं), ज़ोन्स और पेस(रफ़्तार)/दूरी (आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए) दिखेंगे
- सेशन को रोकने , फिर से शुरू करने या ख़त्म करनेकरने के लिए स्क्रीन पर दिए गए कंट्रोल्स इस्तेमाल करें
-
अपनी प्रोग्रेस देखने और एक्टिविटी रिकॉर्डिंग कंट्रोल करने के लिए आप लॉक स्क्रीन विजेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं
-
अगर आप एक्सरसाइज़ के दौरान थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर पहन रहे हैं, लेकिन Oura Ring नहीं पहन रहे, तो उस एक्टिविटी के स्टेप्स आपके Oura ऐप के रोज़ाना स्टेप काउंट में शामिल नहीं होंगे. इसके अलावा, ऐसे मामलों में कुछ यूज़र्स के लिए कैलोरी काउंट भी काफ़ी अलग दिख सकता है.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग ट्रबलशूटिंग
पेयर करने की कोशिश के दौरान मेरा थर्ड-पार्टी हार्ट रेट डिवाइस डिटेक्ट नहीं हो रहा
- BLE/लोकेशन चेक करें: यह पक्का करें कि आपके फ़ोन में ब्लूटूथ और लोकेशन सर्विसेज़ ऑन हों, और Oura ऐप को लोकेशन इस्तेमाल करने की परमिशन मिली हो (डिवाइस खोजने के लिए ज़रूरी)
- कम्पैटिबिलिटी चेक करें: यह पक्का करें कि आपका थर्ड-पार्टी डिवाइस BLE हार्ट रेट सर्विस को सपोर्ट करता हो, सिर्फ़ ANT+ जैसे पुराने प्रोटोकॉल को नहीं
- वेंडर ऐप चेक करें: कई वॉचेज़/घड़ियाँ या स्ट्रैप्स में आपको वेंडर के ऐप के अंदर जाकर हार्ट रेट ब्रॉडकास्ट ऑन करना पड़ता है
- दूसरे कनेक्शन्स चेक करें: दूसरे सभी फ़िटनेस ऐप्स बंद कर दें जो आपके हार्ट रेट मॉनिटर से जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि ज़्यादातर डिवाइसेज़ एक समय में सिर्फ़ एक ही ऐप से कनेक्ट हो पाती हैं
- डिवाइस रीस्टार्ट करें: अगर मुमकिन हो, तो हार्ट रेट मॉनिटर को ऑफ़ करके फिर से ऑन करें और Oura ऐप को भी रीस्टार्ट करके देखें
रियल-टाइम पेस/रफ़्तार और दूरी नहीं दिख रही या गलत है
- चेक करें: यह पक्का करें कि आपने कोई सपोर्टेड आउटडोर एक्टिविटी (दौड़ना, चलना, लंबी दूरी पर पैदल चलना, साइकिल चलाना) चुनी हो
- लोकेशन/GPS चेक करें: यह देखें कि आपके फ़ोन का GPS सही से काम कर रहा है और Oura ऐप को ज़रूरी लोकेशन परमिशन मिली हुई हैं.
