Oura हर तरह की शारीरिक क्षमता, जेंडर और बॉडी टाइप वाले मेंबर्स को उनके फ़िटनेस गोल हासिल करने में मदद करने पर भरोसा करता है. हम आपको आपकी सेहत से जुड़े लक्ष्यों पर पूरा कंट्रोल देते हैं, जिसमें Oura ऐप के अंदर अपनी पसंद के एक्टिविटी गोल चुनना और उन्हें एडिट करना शामिल है.
इसके अलावा, ऐप में कैलोरीज़ न दिखाने का ऑप्शन एक ऐसा फ़ीचर है जिसकी माँग बार-बार आती है. कैलोरीज़ गिनने वाले एक्टिविटी ट्रैकर्स उन मेंबर्स के लिए दिक़्क़त बन जाते हैं जो ईटिंग डिसऑर्डर से रिकवर हो रहे होते हैं, या जो ब्रेस्टफ़ीडिंग जैसी एक्टिविटीज़ का क्रेडिट चाहते हैं, मिसाल के लिए. Oura App में मेंबर्स को यह ऑप्शन मिलता है कि वो रोज़ के कैलोरी बर्न टारगेट के बजाय रोज़ का स्टेप टारगेट चुन लें, और दिखने वाली कैलोरीज़ को पूरी तरह बंद कर दें.
एक्टिविटी गोल एडिट करने की सुविधा इनके लिए उपलब्ध है:
- Gen2
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
एक्टिविटी गोल को कैसे एडिट करें
एक्टिविटी गोल कैसे काम करता है
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी
एक्टिविटी गोल को कैसे एडिट करें
- होम स्क्रीन पर एक्टिविटी कार्ड पर टैप करें और फिर डिटेल व्यू में जाकर "एडिट एक्टिविटी गोल" को सिलेक्ट करें
- बेसलाइन एक्टिविटी गोल चुनने के लिए स्लाइडर का इस्तेमाल करें. आप दो तरह के गोल में से कोई एक चुन सकते हैं: ऐक्टिव कैलोरी बर्न या स्टेप्स. अगर आप ऐप में कैलोरीज़ नहीं देखना चाहते, तो "कैलोरी ऑप्ट आउट" को ऑन कर दें. इससे कैलोरी से जुड़ी सारी जानकारी छिप जाएगी, और ऐप में एक्टिविटी से जुड़े सारे मैसेज में सिर्फ़ स्टेप्स दिखेंगे.
एक्टिविटी गोल कैसे काम करता है
स्लाइडर पर दिखने वाली वैल्यू आपका बेसलाइन गोल है, जो आपकी प्रोफ़ाइल सेटिंग्स में दी गई उम्र, हाइट, वज़न, और जन्म के वक़्त दिए गए लिंग के हिसाब से निकाला जाता है. स्लाइडर हिलाने से वो शुरुआती वैल्यू बदल जाएगी, जिसके हिसाब से Oura आपके रोज़ के गोल्स निकालता है.
फिर Oura आपके रेडिनेस स्कोर के हिसाब से आपके रोज़ के एक्टिविटी गोल को अपने-आप एडजस्ट करके दिखाता है. जिन दिनों आपका रेडिनेस स्कोर 85 से ऊपर होता है, रोज़ के एक्टिविटी गोल को अपने-आप चुने हुए बेसलाइन गोल से ऊँचा कर दिया जाता है. जिन दिनों रेडिनेस 70 से नीचे होती है, रोज़ के एक्टिविटी गोल्स चुने हुए बेसलाइन गोल से कम कर दिए जाते हैं. जिन दिनों रेडिनेस 70-84 के बीच होती है, बेसलाइन और रोज़ के एक्टिविटी गोल्स एक ही होते हैं.
Oura आपके स्टेप्स और एक्टिविटी को कैसे नापता है, इसके बारे में आप यहाँ और जान सकते हैं, साथ ही, अपने एक्टिविटी स्कोर के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे Pulse ब्लॉग को पढ़ें.
ध्यान में रखने वाली बातें
- टॉगल ऑफ़ होने पर, कैलोरीज़ ऐप में कहीं भी नहीं दिखेंगी — इंपोर्ट की गई एक्टिविटीज़, पोस्ट-वर्कआउट स्क्रीन, और रोज़ के गोल को पूरा करें कॉन्ट्रिब्यूटर पर भी नहीं. बाक़ी सारे एक्टिविटी फ़ीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ता
- कैलोरी नंबर्स सिर्फ़ उस दिन से छिपेंगे जिस दिन आप टॉगल चुनते हैं. पिछले दिनों का डेटा नहीं बदलेगा
- स्लाइडर एडजस्ट करने से सिर्फ़ आपका बेसलाइन गोल बदलेगा, न कीआपका डेली एक्टिविटी गोल
- आपका डेली एक्टिविटी गोल आपके बेसलाइन गोल, रेडिनेस स्कोर और बाकी कंट्रिब्यूटर्स को मिलाकर अपने आप कैलकुलेट होता है
और जानकारी
Oura स्टेप्स और एक्टिविटी को कैसे नापता है
