Oura के साथ अपना वर्कआउट रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हैं? ऐसे:
ऑटोमेटिक एक्टिविटी डिटेक्शन
वर्कआउट रिकॉर्ड करने का सबसे आसान तरीक़ा है ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन(AAD). बस वर्कआउट के दौरान अपनी Oura Ring पहनें, और उसकी डिटेल्स — एक्टिविटी का टाइप, ड्यूरेशन, और इंटेंसिटी — ऐप में दिख जाएंगी.
AAD से एक्टिविटी ट्रैक करना शुरू या बंद करने के लिए आपको कुछ नहीं करना — बस ख़त्म होने के बाद डिटेक्ट हुई एक्टिविटी कन्फ़र्म कर लें. आप किसी भी पाई गई एक्टिविटीज़ को एडिट कर सकते हैं ताकि टाइम, ड्यूरेशन, और टाइप सही हो, या चाहें तो उस एक्टिविटी को पूरी तरह हटा भी सकते हैं.
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग
लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग की मदद से आप किसी एक्टिविटी के दौरान सीधे Oura ऐप में रियल-टाइम मेट्रिक्स देख सकते हैं. मौजूदा लाइव एक्टिविटी मेज़रमेंट्स में GPS के साथ रफ़्तार और दूरी, और थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर्स के साथ लाइव हार्ट रेट शामिल हैं.
अपनी एक्टिविटी शुरू करने से पहले, Oura ऐप के टुडे टैब में नीचे दाईं तरफ़ + मेनू पर टैप करें और "लाइव एक्टिविटी शुरू करें" चुनें.
'लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग' हमारे पिछले 'वर्कआउट हार्ट रेट रिकॉर्ड' फ़ीचर की जगह ले रहा है.
किसी एक्टिविटी को मैन्युअली डालें
अगर ऊपर बताए तरीक़ों से आपका वर्कआउट रिकॉर्ड नहीं होता, तो आप वर्कआउट पूरा होने के बाद एक्टिविटी ख़ुद से जोड़ सकते हैं. इसके लिए Oura ऐप के टुडे टैब में नीचे दाईं तरफ़ + मेनू पर टैप करें और "कोई एक्टिविटी जोड़ें" चुनें, फिर अपनी एक्टिविटी का टाइप, ड्यूरेशन, और इंटेंसिटी चुनें.
एक्टिविटीज़ को आप कभी भी ख़ुद से जोड़ सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं या उसे डिलीट कर सकते हैं, किसी भी दिन और किसी भी वक़्त, यहाँ तक कि पिछले दिनों की एक्टिविटी को भी.
Oura के साथ दूसरे वियरेबल्स का इस्तेमाल करना
अगर आप वर्कआउट करते समय किसी दूसरे वियरेबल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप हमारे किसी थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन के ज़रिए अपना एक्टिविटी डेटा Oura ऐप में इम्पोर्ट कर सकते हैं. पॉपुलर इंटीग्रेशन में Apple Health, Android का Health Connect और Strava शामिल हैं.
और जानकारी
किसी एक्टिविटी को एडिट करें या मैन्युअली डालें
Oura स्टेप्स और एक्टिविटी को कैसे नापता है
एक्टिविटीज़ के लिए लोकेशन सर्विसेज़
