मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

ग्लॉसरी

AAD

ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्‍शन फ़ीचर.

एक्टिव कैलोरी बर्न

एक्टिव कैलोरी बर्न, या एक्टिविटी बर्न, आपकी नेट कैलोरी बर्न का अनदाज़ा है. इसमें वो कैलोरी शामिल होती हैं जो आपने चलने, ट्रेनिंग, या दूसरी गतिविधियों से बर्न की हैं (1.5 MET लेवल से ज़्यादा वाला हिस्सा).

एक्टिविटी बैलेंस

रेडिनेस स्कोरकंट्रीब्यूटर. "एक्टिविटी बैलेंस" यह मापता है कि पिछले कुछ दिनों में आपकी एक्टिविटी लेवल आपकी परफ़ॉर्म करने की तैयारी पर कैसा असर कर रही है. जब आपका एक्टिविटी बैलेंस बेहतर होता है, तो इसका मतलब है कि आप एक्टिव रहे हैं, लेकिन अपनी पूरी क्षमता से ट्रेनिंग नहीं की. इससे आपकी रिकवरी बेहतर हुई है और एनर्जी लेवल बढ़ा है.

एक्टिविटी गोल

Oura आपकी फ़िज़िकल एक्टिविटी और रिकवरी के बीच तालमेल मापकर दिन के लिए आपका पर्सनल टारगेट तय करता है. आपका रोज़ का एक्टिविटी गोल आपकी उम्र, लिंग, और रोज़ की रेडीनेस पर आधारित होता है. एक्टिविटी गोल की प्रोग्रेस दिखाने वाली दूरी (मील या किलोमीटर में) असल तय की गई दूरी नहीं है, बल्कि आपकी पूरी रोज़ की एक्टिविटी की वॉकिंग इक्विवेलेंट दूरी है. यह कैलोरी बर्न टारगेट को वॉकिंग दूरी में बदलता है — यानी यह दिखाता है कि उतनी नेट कैलोरी बर्न करने के लिए आप कितना चल सकते थे.

एक्टिविटी स्कोर

एक्टिविटी स्कोरआपकी एक्टिविटी, ट्रेनिंग, और रिकवरी बैलेंस का एक ओवरऑल पैमाना है. यह 0-100 के बीच होता है और पिछले 7 दिनों के आपके एक्टिविटी लेवल को ध्यान में रखता है. ध्यान रखें: एक्टिविटी स्कोर एक्टिविटी गोल पूरा करने से अलग पैमाना है. एक्टिविटी गोल पूरा होने के बावजूद स्कोर 100 से अलग हो सकता है. कंट्रीब्यूटर्स: एक्टिव रहें, हर घंटे चलें, रोज़ के टारगेट पूरे करें, ट्रेनिंग फ़्रीक्वेंसी, ट्रेनिंग वॉल्यूम, रिकवरी टाइम.

एक्टिविटी व्‍यू

ऐप का एक मुख्य व्यू, जहाँ आप अपने एक्टिविटी गोल प्रोग्रेस/कंप्लीशन, एक्टिविटी स्कोर, एक्टिविटी कंट्रिब्यूटर्स, रोज़ाना के मूवमेंट लेवल्स, और वर्काउट्स देख सकते हैं.

एयरप्लेन मोड

एयरप्लेन मोड रिंग से होने वाले सभी रेडियो ट्रांसमिशन को डिसेबल कर देता है और इससे रिंग का ऐप से कनेक्शन टूट जाता है.

बॉडी टेम्परेचर

रेडिनेस स्कोर कंट्रीब्यूटर. Oura सोते वक़्त आपका एवरेज बॉडी टेम्परेचर मापता है. पहले कुछ हफ़्तों में यह आपके नॉर्मल टेम्परेचर का बेसलाइन सेट करता है, और ज़्यादा डेटा मिलने पर ज़रूरत के हिसाब से इसे एडजस्ट करता है. बदलाव आपकी बेसलाइन के मुक़ाबले दिखाए जाते हैं, जो एवरेज बॉडी टेम्परेचर डिविएशन ग्राफ़ में 0.0 से दिखाए जाते हैं.

BPM

धड़कन प्रति मिनट.

कैलोरी बर्न

दिन के दौरान या किसी ख़ास एक्टिविटी के दौरान आप जितनी कैलोरीज़ बर्न करते हैं.

सर्कैडियन रिदम

आपकी बॉडी अपने रोज़ के काम एक तय और तालमेल वाली रूटीन से करती है — यही आपकी सर्कैडियन रिदम है. सर्कैडियन का मतलब है आपकी बॉडी का वो अंदरूनी 24 घंटे का साइकल जो सूरज की रोशनी के पैटर्न पर आधारित है. आपकी रिदम उन शारीरिक और रासायनिक बदलावों की एक श्रृंखला है जो आपकी अंदरूनी घड़ियों के आधार पर होते हैं.

कॉन्ट्रिब्यूटर

आपकी नींद, रेडिनेस, और एक्टिविटी स्‍कोर अलग-अलग कंट्रिब्यूटर्स का जोड़ हैं.

गहरी नींद

नींद का स्कोरकंट्रीब्यूटर. यह सबसे रिस्टोरेटिव और तरोताज़ा करने वाली स्लीप स्टेज है जो मसल ग्रोथ और रिपेयर में मदद करती है. जब आप गहरी नींद में होते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, दिल की धड़कन और सांस लेने की रफ़्तार नियमित रहती है, हाथ-पैरों की मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं, और आपको जगाना काफ़ी मुश्किल होता है.

हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव/हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV)

एक हेल्दी दिल मेट्रोनोम की तरह एक जैसी रफ़्तार से नहीं धड़कता — हर धड़कन के साथ उसकी रिदम थोड़ी बदलती रहती है. आपकी दिल की धड़कनों के बीच मिलीसेकंड में होने वाले इसी लगातार बदलाव को हार्ट रेट वेरिएबिलिटी/हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव (HRV) कहा जाता है.

ज्‍़यादा इंटेंसिटी वाली एक्टिविटी

तेज़ एक्टिविटी इसमें वो ज़ोरदार एक्टिविटीज़ शामिल हैं जो जॉगिंग जितनी या उससे भी ज़्यादा इंटेंसिटी वाली होती हैं.

HRV बैलेंस

रेडिनेस स्कोरकंट्रिब्‍यूटर “HRV बैलेंस” से आप रिकवरी स्टेटस का पता लगा सकते हैं — बस अपने 2 हफ़्ते का हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव वाले ट्रेंड, 3 महीने के एवरेज से मिलाएं.

इंटरबीट इंटरवल(IBI)

इंटरबीट इंटरवल एक साइंटिफ़िक टर्म है जिसका इस्तेमाल इंसानी दिल की दिल की एक-एक धड़कन के बीच के टाइम गैप को बताता है.

इनएक्टिविटी अलर्ट

Oura आपके बैठने, खड़े होने या किसी और तरह से पैसिव रहने के समय को ट्रैक करता है, और लंबे समय तक इनएक्टिव रहने के समय को ख़त्म करने के लिए आपको पुश नोटिफ़िकेशन से गाइड करता है.

हल्की नींद

हल्की नींद बड़ों की कुल स्लीप टाइम का क़रीब 50% होती है और आमतौर पर स्लीप साइकल की शुरुआत करती है. हल्की नींद दो तरह की होती है. नींद आमतौर पर नींद और जागने के बीच की बेहद हल्की स्टेज से शुरू होती है. ज़्यादातर हल्की नींद दूसरी, थोड़ी गहरी स्टेज की होती है, जो आपकी बॉडी को स्लीप स्टेज के बीच जाने के लिए तैयार करती है. इस स्टेज में मसल्स रिलैक्स होने लगती हैं, हार्ट और साँस की रेट धीमी होती है, लेकिन आप अभी भी आसानी से जाग सकते हैं.

कम इंटेंसिटी वाली एक्टिविटी

लो इंटेंसिटी एक्टिविटी में इनडोर और आउटडोर एक्टिविटीज़ शामिल हैं जैसे हल्की-फुल्की वॉकिंग और हल्का घर का काम.

रोज़ के गोल को पूरा करें

एक्टिविटी स्‍कोरकंट्रिब्‍यूटर “रोज़ के गोल पूरे करें” यह दिखाता है कि पिछले 7 दिनों में आपने अपने डेली एक्टिविटी गोल कितनी बार पूरे किए हैं.

मेटाबॉलिक इक्विलेंट (MET)

मेटाबॉलिक इक्विलेंट, या MET, अलग-अलग फ़िज़िकल एक्टिविटी की एनर्जी खपत और तीव्रता बताने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक आम पैमाना है. अगर किसी एक्टिविटी की MET वैल्यू 4 है, तो इसका मतलब है कि आप आराम के वक़्त के मुक़ाबले चार गुना ज़्यादा कैलोरी बर्न कर रहे हैं. अलग-अलग एक्टिविटी में बिताया वक़्त MET मिनट में बताया जा सकता है: 30 मिनट x 5 MET = 150 MET मिनट.

हर घंटे थोड़ा चलें

एक्टिविटी स्कोर कंट्रीब्यूटर. "हर घंटे थोड़ा चलें" दिखाता है कि पिछले 24 घंटों में आप लंबे वक़्त तक बैठने, खड़े रहने, या बिल्कुल भी एक्टिव न रहने से कितना बच पाए.

Oura Teams

Oura Teams वेब पर एक B2B प्रोडक्ट है टीम्स और दूसरे ग्रुप्स को मैनेज करने के लिए.

पिछली रात

रेडिनेस स्कोर कंट्रीब्यूटर. पिछली रात के स्लीप स्कोर को दिखता है.

रेडिनेस स्कोर

रेडिनेस स्कोर यह मापता है कि रिकवरी और हलचल कितने अच्छे से बैलेंस में हैं. यह स्लीप क्वालिटी, फ़िज़ियोलॉजिकल रिस्पॉन्स, और हलचल के लेवल को देखकर बताता है कि व्यक्ति दिन के लिए कितना तैयार है. रेडिनेस स्कोर 0-100 के बीच होता है.

रेडिनेस व्‍यू

ऐप का एक मुख्य व्यू, जहाँ आप अपना रेडिनेस स्कोर रेडिनेस कंट्रिब्यूटर्स, आराम के समय हार्ट रेट, हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव, एवरेज बॉडी टेम्परेचर, और दिन के दौरान रेस्पिरेटरी रेट देख सकते हैं.

रिकवरी इंडेक्स

रेडिनेस स्कोरकंट्रीब्यूटर. रिकवरी इंडेक्स रात के दौरान हार्ट रेट के सबसे कम पॉइंट पर पहुँचने के बाद सोने में बिताया वक़्त मापता है. बेहतरीन रिकवरी इंडेक्स के लिए इस पॉइंट के बाद कम से कम छह घंटे की नींद ज़रूरी है.

रिकवरी का समय

एक्टिविटी स्कोरकंट्रीब्यूटर. रिकवरी के लिए आपको कितने आसान दिनों की ज़रूरत है.

रैपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप

स्लीप स्कोर कंट्रीब्यूटर. "रैपिड आई मूवमेंट" (REM) नींद एक आम स्लीप साइकल की आख़िरी स्टेज होती है. यह आपके दिमाग़ और बॉडी को फिर से एनर्जेटिक करने में अहम भूमिका निभाती है. REM सपने देखने, यादें मज़बूत करने, सीखने, और क्रिएटिविटी से जुड़ी होती है. REM सर्कैडियन रिदम — यानी आपकी बॉडी क्लॉक — से नियंत्रित होती है.

रेस्ट मोड

रेस्ट मोडके दौरान, आपको कोई रोज़ का एक्टिविटी गोल नहीं दिया जाएगा, और आपका एक्टिविटी स्कोर और एक्टिविटी से जुड़े कंट्रीब्यूटर छुप जाएंगे. रोज़ की हलचल, इनएक्टिव टाइम, टोटल बर्न, स्टेप्स, और किमी/मील में इक्विवेलेंट दूरी के साथ एक्टिव कैलोरी फिर भी दिखती रहेंगी. रेस्ट मोड उन दिनों के लिए बनाया गया है जब बॉडी और दिमाग़ को आराम की ज़रूरत हो — जैसे बीमारी, चोट, या जेट लैग की वजह से.

रेस्टफ़ुलनेस

स्लीप स्कोर कंट्रीब्यूटर. आपकी नींद कितनी सुकूनभरी थी. जागने और बेचैनी की वजह से होने वाली नींद की रुकावटें आपकी स्लीप क्वालिटी और दिन के दौरान दिमाग़ी परफ़ॉर्मेंस पर बड़ा असर डाल सकती हैं. बेचैन नींद बिना रुकावट वाली नींद के मुक़ाबले कम रिस्टोरेटिव होती है और यह आमतौर पर दिन में नींद आने की वजह बनती है. रुकावटें कई अलग-अलग फ़ैक्टर्स की वजह से हो सकती हैं — जैसे स्ट्रेस, शोर, पार्टनर, पालतू जानवर, या अलग-अलग खाने.

रेस्टिंग हार्ट रेट/आराम के समय हार्ट रेट (RHR)

रेडिनेस स्कोर कंट्रीब्यूटर. "रेस्टिंग हार्ट रेट" (RHR) आराम के वक़्त एक मिनट में आपके दिल की धड़कनों की संख्या है. बड़ों के लिए नॉर्मल RHR 40-100 BPM के बीच कहीं भी हो सकती है.

रेस्टोरेटिव टाइम (सेहतमंद होने का समय)

वह आराम का वक़्त जिसने आपकी रिकवरी में मदद की.

रिस्ट्रिक्टेड मोड

प्रतिबंधित मोड/ रिस्ट्रिक्टेड मोड आपकी जानकारी की रक्षा करता है — अगर कोई अनचाहा व्यक्ति आपकी Oura Ring अपने डिवाइस से पेयर करने की कोशिश करे, या आप पहले फ़ैक्टरी रीसेट किए बिना रिंग को किसी नए डिवाइस से पेयर करने की कोशिश करें. अगर Oura ऐप आपको बताए कि यह रिस्ट्रिक्टेड मोड में है, तो रिंग इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको इसे फ़ैक्टरी सेटिंग्स पर रीसेट करना होगा.

रिंग आइकन

ऐप के ऊपर दाएँ कोने में एक आइकन, जहाँ आप अपनी रिंग का स्टेटस, बैटरी लेवल चेक कर सकते हैं, और इसे एयरप्लेन मोड में सेट कर सकते हैं.

स्लीप बैलेंस

रेडिनेस स्कोर कंट्रीब्यूटर. स्लीप बैलेंस पिछले दो हफ़्तों में नींद की मात्रा और संभावित नींद की कमी का आकलन मेंबर की बेसलाइन और उनकी उम्र के लोगों के लिए आम सिफ़ारिशों से करके करता है.

स्लीप साइकल / स्लीप स्टेजेज़

रात भर अलग-अलग स्लीप स्टेज क़रीब 90 मिनट के साइकल में बदलती रहती हैं. आमतौर पर क्रम हल्की नींद से गहरी नींद, फिर हल्की नींद से REM नींद की तरफ़ जाता है.

स्‍लीप एफ़ि‍शिएंसी

स्लीप स्कोरकंट्रीब्यूटर. स्लीप एफ़िशिएंसी बिस्तर पर जाने के बाद असल में सोने में बिताए वक़्त का फ़ीसदी है.

सोने में देरी/स्लीप लेटेंसी

स्लीप स्कोरकंट्रीब्यूटर. आपको नींद आने में लगने वाला वक़्त.

स्लीप स्कोर

स्लीप स्कोर यह बताता है कि आप कितनी अच्छी नींद सोए और यह 0-100 के बीच होता है.

सोने का समय

स्लीप स्कोरकंट्रीब्यूटर. Oura आपकी नींद के टाइमिंग को तब ऑप्टिमल और सूरज के साथ अलाइन्ड मानता है, जब आपकी नींद का मिडपॉइंट आधी रात से सुबह 3:00 बजे के बीच होता है, और इसमें मॉर्निंग और ईवनिंग टाइप्स के लिए थोड़ा फ़्लेक्सिबिलिटी भी दी जाती है.

स्लीप व्यू

ऐप का एक मुख्य व्यू जहाँ आप अपना स्लीप स्कोर, स्लीप कंट्रिब्यूटर्स, स्लीप स्टेजेज़, और रात के दौरान आराम के समय हार्ट रेट देख सकते हैं.

एक्टिव रहें

एक्टिविटी स्कोरकंट्रीब्यूटर. नियमित रूप से चलते-फिरते रहना और लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठे रहने से बचना आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है और पूरे दिन आपके मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव रखता है. दिनभर में 5 से 8 घंटे या उससे कम इनएक्टिव टाइम होना आपके एक्टिविटी स्‍कोर पर अच्छा असर डालता है. Oura पिछले 24 घंटों में आपके बैठने, खड़े रहने या किसी और तरह से इनएक्टिव रहने के समय को मापता है. इनएक्टिव टाइम में आराम करना या सोना शामिल नहीं होता.

टैग

कमेंट्स जो आप अपनी रोज़ की रूटीन में जोड़ सकते हैं.

बिस्तर पर बिताया गया समय

आपके सोने और जागने के समय के बीच के घंटों की संख्या दिखाता है, जिसमें हल्का, गहरा, REM, और जागने का समय शामिल है.

टोटल बर्न

आपकी कुल रोज़ की एनर्जी खपत — जिसमें दिन भर में बर्न की गई सभी कैलोरी शामिल हैं, चाहे एक्टिव रहते हुए हों या आराम में. Oura आपकी टोटल बर्न की गिनती सुबह 4:00 बजे से शुरू करता है — आराम के वक़्त बर्न होने वाली कैलोरी का अनदाज़ा लगाकर. इसे आपकी बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) कहते हैं. पूरे 24 घंटे के साइकल में रोज़ की एक्टिविटी से बर्न होने वाली सभी कैलोरी इसमें जुड़ती जाती हैं. फ़िज़िकल एक्टिविटी आपकी रोज़ की कैलोरी बर्न बढ़ाती है, लेकिन आपकी ज़्यादातर टोटल बर्न BMR से आती है.

कितनी देर सोए

स्लीप स्कोरकंट्रीब्यूटर. "टोटल स्लीप टाइम" का मतलब है हल्की नींद, REM, और गहरी नींद में बिताया कुल वक़्त — जागने के वक़्त को मिलाकर नहीं.

ट्रेनिंग फ़्रीक्‍वेंसी

एक्टिविटी फ़्रीक्वेंसीकंट्रीब्यूटर. यह मापती है कि पिछले सात दिनों में आपने कितनी बार मीडियम या हाई एक्टिविटीज़ की हैं.

ट्रेनिंग वॉल्यूम

एक्टिविटी स्कोर कंट्रीब्यूटर. "ट्रेनिंग वॉल्यूम" पिछले सात दिनों में आपकी मीडियम और हाई एक्टिविटी की कुल मात्रा मापता है.

लंबी नींद/बिना टूटी नींद

बिना बीच में जागे सोने में बिताया गया समय.

जगना

रात के दौरान वो पल जब आपकी नींद टूटती है. ये जागना इतना छोटा हो सकता है कि आपको सुबह याद भी न रहे.

जागने का समय

जागने का समय वह समय होता है जब आप दिन शुरू करने के इरादे से बिस्तर से उठे.

हफ़्ते का रिपोर्ट

पिछले हफ़्ते के सभी मेट्रिक्स दिखाने वाली एक रिपोर्ट.

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?