इस आर्टिकल में रेस्ट मोड के बारे में बताया गया है, इसे इस्तेमाल करने का तरीका दिया गया है, और कुछ बेहतरीन टिप्स भी दी गई हैं जो तब काम आएंगी जब आपको आराम और रिलैक्स करने की ज़रूरत हो.
रेस्ट मोड इनके लिए उपलब्ध है:
- Gen2
- Gen3 और Oura Ring 4 के साथ एक्टिव मेंबरशिप
- iOS
- Android
रेस्ट मोड क्या है?
रेस्ट मोड का इस्तेमाल कैसे करें
रेस्ट मोड को डिसएबल करें
रेस्ट मोड के दौरान टैग्स का इस्तेमाल करना
ध्यान में रखने वाली बातें
रेस्ट मोड क्या है?
रेस्ट मोड Oura ऐप का एक ख़ास मोड है, जो उन दिनों के लिए बनाया गया है जब आपकी बॉडी और दिमाग को आराम की ज़रूरत होती है. यह ज़रूरत बीमारी, चोट या जेट लैग की वजह से हो सकती है. लेकिन आम तौर पर, जब भी आप बहुत थका हुआ या ज़्यादा काम करने वाला महसूस करें, तब आप रेस्ट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
रेस्ट मोड का इस्तेमाल करके आप अपनी रिकवरी के लिए पहले से समय निकालते हैं. जब तक आप रेस्ट मोड चालू रखते हैं, आपका एक्टिविटी प्रोग्रेस गोल, एक्टिविटी स्कोर और एक्टिविटी से जुड़े सभी फ़ैक्टर्स बंद रहेंगे. आपकी रेडीनेस और नींद से जुड़ी जानकारी भी ऐसे एडजस्ट हो जाएंगी, ताकि आप आराम और रिकवरी को अहमियत दे सकें.
वो हालात जब आप रेस्ट मोड इस्तेमाल कर सकते हैं
- किसी बीमारी से उबर रहे हों, जैसे कि फ़्लू या सर्दी-ज़ुकाम
- किसी चोट से उबरते समय
- बहुत ज़्यादा स्ट्रेस या बेचैनी महसूस कर रहे हों
- जोड़ों या मसल्स में दर्द हो, या बॉडी में क्रैम्प्स महसूस हो रही हो
- जेट लैग की थकान मिटाते समय
रेस्ट मोड इन मौकों के लिए नहीं है
- किसी बीमारी को डिटेक्ट करने या उसका इलाज करने की कोशिश करना
- झपकी लेना या टेलीविजन देखना
- मेडिटेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करने के दौरान
रेस्ट मोड से मिलने वाली गाइडेंस आपको उन समय पर आराम और रिकवरी पर ध्यान देने में मदद करती है, जब आपकी बॉडी को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है. रेस्ट मोड किसी बीमारी या दूसरी हेल्थ कंडीशंस का इलाज करने या ठीक करने के लिए नहीं बना है.
रेस्ट मोड का इस्तेमाल कैसे करें
रेस्ट मोड ऑन करने के लिए आप दो अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
पहला ऑप्शन
Oura ऐप के 'टुडे' टैब के ऊपर-बाईं ओर मौजूद मेनू पर जाएं, और फिर रेस्ट मोडपर टैप करें.
दूसरा ऑप्शन
टुडे टैब में रेस्ट मोड नोटिफ़िकेशन कार्ड पर टैप करें. यह कार्ड तभी दिखेगा जब आपकी औसत बॉडी टेम्परेचर इतना बढ़ा हुआ हो कि टेम्परेचर से जुड़ा संकेत आपको ध्यान देने की सलाह दे. ऐसा तब हो सकता है जब आपकी बॉडी पर ज़्यादा दबाव के संकेत दिख रहे हों.
अगर आपका एवरेज बॉडी टेम्परेचर अचानक बढ़ जाता है, तो टुडे टैब पर यह नोटिफ़िकेशन कार्ड दिखाई देगा.
जब आप रेस्ट मोड एनेबल कर लेते हैं और ज़रूरी टैग जोड़ देते हैं, तो आप वापस होम स्क्रीन पर आ जाएंगे. Oura ऐप आपको दिखाएगा कि रेस्ट मोड चालू रहने के दौरान ऐप में क्या बदलाव होंगे.
Oura ऐप के नीचे की तरफ़ रेस्ट मोड का नोटिफ़िकेशन दिखेगा. यह नोटिफ़िकेशन तब तक रहेगा, जब तक आप Rरेस्ट मोड को बंद नहीं करते.
रेस्ट मोड को डिसएबल करें
जब आप रेस्ट मोड बंद करने के लिए तैयार हों, तो टुडे टैब के नीचे दिख रहे नोटिफ़िकेशन बैनर पर टैप करें. आप मेन्यू में जाकर रेस्ट मोड पर टैप करके भी इसे बंद कर सकते हैं.
अगर आप रेस्ट मोड के असर को अपने Oura मेट्रिक्स से हटाना चाहते हैं, तो टैग्स को बंद करके डिलीट कर दें.
रेस्ट मोड के दौरान टैग्स का इस्तेमाल करना
रेस्ट मोड ऑन करते ही सुझाए गए टैग्स की एक लिस्ट दिखेगी. होम स्क्रीन के नीचे वाले नोटिफ़िकेशन बैनर पर टैप करके, फिर एडिट आइकन पर टैप करके आप रेस्ट मोड से जुड़े टैग्स अपडेट कर सकते हैं.
रेस्ट मोड का एक ख़ास टैग होता है, जो ट्रेंड्स में बाकी टैग्स के साथ अपने-आप दिखेगा. रेस्ट मोड चालू करते ही यह टैग जुड़ जाता है और इसे हटाया नहीं जा सकता. रेस्ट मोड के लिए आप जो भी दूसरे टैग्स चुनते हैं, वे ट्रेंड्स में हमेशा की तरह दिखेंगे.
रेस्ट मोड के दौरान हर दिन एक नोटिफ़िकेशन कार्ड दिखेगा, जो पूछेगा कि चुने गए टैग्स अभी भी लागू हैं या नहीं. यह रोज़ का नोटिफ़िकेशन आपको अपने लक्षण और अपनी प्रोग्रेस ट्रैक करने में मदद करता है.
ध्यान में रखने वाली बातें
- ऑटोमैटिक रेस्ट मोड प्रॉम्प्ट एवरेज बॉडी टेम्परेचर में अहम बढ़ोतरी पर निर्भर करता है, क्योंकि Oura मेट्रिक्स में बॉडी टेम्परेचर दबाव का सबसे साफ़ संकेत है. कई चीज़ें आपके एवरेज बॉडी टेम्परेचर को बढ़ा सकती हैं, जैसे बीमारी, दबाव, सोने का माहौल, या मेंस्ट्रुअल साइकल. कृपया ध्यान रखें कि Oura नैचुरल मेंस्ट्रुअल साइकल की वजह से होने वाले टेम्परेचर बदलावों को ध्यान में रखता है, इसलिए मेंस्ट्रुअल साइकल की वजह से टेम्परेचर बढ़ने पर आपको ग़लती से रेस्ट मोड ऑन करने का प्रॉम्प्ट नहीं मिलेगा.
- एक बार जब आप रेस्ट मोड बंद कर देते हैं, तो Oura ऐप और उससे जुड़े जानकरी धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाती हैं. इसका मतलब है कि आपका एक्टिविटी गोल, स्कोर और एक्टिविटी से जुड़े सभी फ़ैक्टर्स धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगे, और इसमें रेस्ट मोड के दौरान बिताए गए समय को भी ध्यान में रखा जाएगा. यह ट्रांज़िशन उतने समय तक चलता है जितने समय तक रेस्ट मोड ऑन था, या ज़्यादा से ज़्यादा 7 दिन तक.
- भले ही रेस्ट मोड के दौरान आपका एक्टिविटी गोल, स्कोर और उससे जुड़ी चीज़ें रुकी रहेंगी, लेकिन आप अपनी रोज़ की हलचल, इनएक्टिव टाइम, टोटल बर्न, स्टेप्स और एक्टिव कैलरीज़ फिर भी देख पाएंगे.
- सोने से पहले अपनी Oura Ring की बैटरी कम से कम 25% रखें. अगर आप कम बैटरी के साथ सो जाते हैं, तो रेस्ट मोड के दौरान आपकी रेडीनेस और नींद से जुड़ी जानकारी छूट सकती हैं.
