Oura ऐप अभी इन भाषाओं में उपलब्ध है:
- अरबी
- चीनी (सरलीकृत और पारंपरिक)
- चेक
- डेनिश
- डच
- अंग्रेज़ी
- फ़िनिश
- फ़्रेंच
- जर्मन
- ग्रीक
- हिब्रू
- हिंदी
- हंगेरियन
- इतालवी
- जापानी
- कोरिअन
- नॉर्वेजियन
- पॉलिश
- पुर्तगाली
- स्पैनिश
- स्वीडिश
Oura ऐप मीट्रिक और इम्पीरियल दोनों यूनिट्स को सपोर्ट करता है, आप इन्हें ऐप के मेनू > सेटिंग्स > यूनिट्स में जाकर एडजस्ट कर सकते हैं.
भाषा की पसंद कैसे बदलें
कृपया iOS App Store या Google Play Store के ज़रिए Oura ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें. अगर ऊपर दिए गए सपोर्टेड लैंग्वेज में से कोई भाषा आपके डिवाइस की प्राइमरी भाषा के रूप में सेट है, तो Oura ऐप अपने-आप उसी भाषा में अपडेट हो जाएगा.
iOS पर
iOS (14.0 या उसके बाद के वर्ज़न) पर Oura ऐप की भाषा मैन्युअली सेट करने के लिए:
- अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएँ
- चुनें जनरल > भाषा और क्षेत्र
- "भाषा जोड़ें..." पर टैप करें
- अपनी पसंद की भाषा चुनें
- वापस सेटिंग्समें जाएँ
- ऐप्स की लिस्ट में नीचे स्क्रॉल करके Oura ढूंढें
- Ouraको चुनें
- "पसंदीदा भाषा" चुनें और सपोर्टेड भाषाओं में से एक भाषा चुनें
Android पर
Android (14.0 या उसके बाद के वर्ज़न) पर Oura ऐप की भाषा मैन्युअली सेट करने के लिए:
- अपने फ़ोन की सेटिंग्स खोलें
- सिस्टम > भाषाएँ > ऐप भाषाएँचुनें
- ऐप्स की लिस्ट में नीचे स्क्रॉल करके Oura ढूंढें
- सपोर्टेड भाषाओं में से एक चुनें
दाएँ-से-बाएँ (RTL) भाषा
अगर आपके फ़ोन या ऐप की भाषा अरबी या हिब्रू जैसी दाएँ-से-बाएँ भाषा पर सेट है, तो Oura ऐप:
- मेन्यू, बटन और ज़्यादातर टेक्स्ट उसी भाषा में दिखाएगा
- दाएँ-से-बाएँ लेआउट का इस्तेमाल करेगा, ताकि नेविगेशन, कैरोसेल और जेस्चर आपके डिवाइस की पढ़ने की दिशा के अनुसार काम करें
