हेल्थ रडार आपके ज़रूरी कार्डियोवैस्कुलर, रेस्पिरेटरी और स्ट्रेन सिग्नल्स को एक सेंट्रल डैशबोर्ड में लाता है, ताकि आप वक़्त के साथ अपने हेल्थ पैटर्न्स में आ रहे अहम बदलाव पकड़ सकें.
हेल्थ रडार को 16 जून, 2026 से अमेरिका, भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के एलिजिबल मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
यह फ़ीचर फ़िलहाल सिर्फ़ इंग्लिश में उपलब्ध है. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने फ़ोन की भाषा इंग्लिश में सेट करके देखें.
हेल्थ रडार कैसे काम करता है
हेल्थ रडार आपके दिल और साँस से जुड़े लॉन्ग-टर्म पैटर्न्स के साथ-साथ स्ट्रेन के शॉर्ट-टर्म संकेतों पर भी नज़र रखता है. ये इसलिए बनाया गया है ताकि आप अहम बदलावों को जल्दी पकड़ सकें और जान सकें कि कब किसी हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करना सही रहेगा. ध्यान देने लायक़ कोई भी पैटर्न आपको टुडे टैब में दिखेगा. जब हेल्थ रडार को कोई रिस्क सिग्नल मिलता है, तो वो उससे जुड़े मेरा स्वास्थ्य डोमेन (जैसे हार्ट हेल्थ) की रेटिंग को कैप कर सकता है.
हेल्थ रडार आपकी हाइट, वज़न और जन्म के समय तय सेक्स के आधार पर आपके लिए कस्टमाइज़ किया जाता है. सबसे एक्यूरेट रिज़ल्ट्स पाने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल को अपडेट रखें.
आपको हेल्थ रडार 'मेरा स्वास्थ्यथ' टैब में और मेनू में मिलेगा.
हेल्थ रडार किसी बीमारी को न तो डायग्नोज़ करता है, न मॉनिटर — और न ही ये मेडिकल केयर की जगह लेता है. हमेशा पहले अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल की सलाह लें, ख़ासकर अगर आप प्रेगनेंट हैं या आपको पहले से सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो.
हेल्थ रडार ढूँढना और मैनेज करना
आपको हेल्थ रडार मेरा स्वास्थ्य टैब में और (≡) मेन्यू में मिलेगा.
जब आप पहली बार हेल्थ रडार सेट अप करते हैं, तो सारे फ़ीचर्स अपने आप ऑन हो जाते हैं. आप किसी भी वक़्त फ़ीचर्स में जाकर एक या सारे फ़ीचर्स को टॉगल करके बंद कर सकते हैं.
- अगर आप हेल्थ रडार के सारे फ़ीचर्स बंद कर देते हैं, तो ये आपके डेटा को एक्टिवली मॉनिटर करना बंद कर देगा और आपकी मेरा स्वास्थ्य रेटिंग्स पर हेल्थ रडार के सिग्नल्स का कोई असर नहीं पड़ेगा.
- अगर आप ब्लड प्रेशर सिग्नल्स बंद करते हैं, तो पुराना डेटा छिप जाएगा और आपका असेसमेंट बंद हो जाएगा. जब आप इस फ़ीचर को दोबारा ऑन करेंगे, तो 30 दिन का असेसमेंट पीरियड फिर से शुरू होगा.
हेल्थ रडार: शॉर्ट-टर्म स्ट्रेन
सिंप्टम रडार (बीमारी के संकेत पकड़ना)
सिंप्टम रडार (बीमारी के संकेत पकड़ना) ऐसे रोज़ होने वाले बदलाव ढूंढता है जो ये बता सकते हैं कि आपकी बॉडी पर कुछ ज़्यादा स्ट्रेन है, ताकि आप ज़रूरत पड़ने पर आराम और रिकवरी से अपने दिन को बैलेंस कर सकें.
यह कैसे काम करता है
सिम्पटम रडार आपके कई बायोमेट्रिक्स पर नज़र रखता है, जिनमें ऐवरेज बॉडी टेम्परेचर, रेस्पिरेटरी रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी शामिल हैं. ये एस्टिमेट वक़्त के साथ आपके सारे बायोमेट्रिक्स के एक यूनीक कॉम्बिनेशन पर आधारित होता है. आपके बायोमेट्रिक्स में बदलाव नींद के दौरान पकड़े जाते हैं, और जब आपका स्लीप डेटा मिल जाता है, तो सुबह टुडे टैब में आपको एक एस्टिमेट दिखेगा अगर आपकी बॉडी पर किसी तरह का स्ट्रेन पड़ने के संकेत हों. इसके लिए पिछले 14 दिनों में से कम से कम सात रातों का स्लीप डेटा चाहिए होता है.
स्ट्रेन के संकेत तीन लेवल के एस्टिमेट में दिखाए जाते हैं:
- कोई संकेत नहीं: आपके बायोमेट्रिक्स में ऐसा कोई साफ़ संकेत नहीं है कि आपकी बॉडी किसी तनाव में है
- मामूली-से संकेत: आपके बायोमेट्रिक्स में कुछ हल्के संकेत हैं कि आपकी बॉडी किसी तनाव में है
- बड़े संकेत: आपके बायोमेट्रिक्स में और मज़बूत संकेत हैं कि कोई चीज़ आपकी बॉडी पर तनाव बढ़ा रही है
अगर दबाव के हल्के या गंभीर संकेत हों, तो Oura ऐप आराम और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह देगा और वो बायोमेट्रिक्स दिखाएगा जिनमें सबसे ज़्यादा बदलाव आया है. ज़रूरत पड़ने पर आप रेस्ट मोड ऑन कर सकते हैं, जो आपका एक्टिविटी स्कोर, गोल और सभी एक्टिविटी कॉन्ट्रीब्यूटर्स को पॉज़ कर देता है. रेस्ट मोड ऑन होने पर भी सिम्पटम रडार आपके मेट्रिक्स मॉनिटर करता रहेगा.
ट्रबलशूटिंग
अगर आपको कैलिब्रेटिंग या मिसिंग स्लीप डेटा दिखे:
- रात को रिंग पहनते रहें ताकि यह फ़ीचर जितनी ज़रूरत उतना डेटा जमा कर सके. रीडिंग दिखाने के लिए सिम्पटम रडार को पिछले 14 दिनों (कल रात समेत) की कम से कम सात रातों का स्लीप डेटा चाहिए.
अगर आपको इनसफ़ीशिएंट स्लीप डेटा दिखाई दे:
- इसका मतलब है कि रिंग पहनी तो थी, लेकिन डेटा कलेक्शन में कुछ रुकावट आई. हो सकता है आपकी रिंग ज़्यादा ढीली हो, या सोने की पोज़िशन की वजह से ब्लड फ़्लो कम हो गया हो (जैसे हाथ सुन्न हो जाना). बेहतर फ़िट के लिए किसी दूसरी उँगली पर रिंग पहनने की कोशिश करें और बेहतर डेटा कलेक्शन के लिए अपनी सोने की पोज़िशन बदलें.
अगर लंबे समय तक कैलकुलेट किया जा रहा है दिखता रहे:
- यह पक्का करें कि आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी पूरी और सही है. अपनी पूरी जानकारी देखने के लिए, (≡) मेन्यू में जाएँ और मेरी प्रोफ़ाइल सिलेक्ट करें
ध्यान में रखने वाली बातें
- सिम्पटम रडार आपके बायोमेट्रिक डेटा में होने वाले बदलावों के आधार पर नज़ला-ज़ुकाम या फ़्लू जैसी आम सांस से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती संकेत ढूंढता है. इसे इस तरह बनाया गया है कि लक्षण दिखने से पहले ही आपको चेतावनी मिल सके, लेकिन यह हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं होता. हो सकता है आपको सब कुछ ठीक लग रहा हो, फिर भी आपको चेतावनी मिले. या आपको तबीयत ठीक न लग रही हो और कोई चेतावनी न मिले.
- हर बॉडी थकान या बीमारी पर अलग तरह से रिएक्ट करती है.अगर आपको समझ न आए, तो जैसा आप महसूस कर रहे हैं उस पर भरोसा करें और ज़रूरत पड़ने पर रेस्ट मोड इस्तेमाल करें.
- रेडिनेस और सिंप्टम रडार कुछ एक जैसा डेटा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दोनों का मक़सद अलग है. इसलिए उनके नतीजे हमेशा एक जैसे नहीं होंगे. आपकी बॉडी पर किसी तरह का ज़ोर पड़ने के संकेत होने पर भी रेडिनेस स्कोर बढ़ा हुआ रह सकता है. जब आपकी बॉडी ज़्यादा थकान या बहुत ज़्यादा एक्टिविटी का असर महसूस करना शुरू करती है, तो ज़रूरी नहीं कि आपका रेडिनेस स्कोर तुरंत कम हो जाए.
- सिम्पटम रडार पहले से मौजूद मेडिकल कंडीशन्स के साथ बेहतरीन तरीके से काम नहीं कर सकता
- प्रेगनेंसी भी बायोमैट्रिक बेसलाइन को बदल देती है और सिम्पटम रडार की सटीकता कम कर सकती है
हेल्थ रडार: लॉन्ग-टर्म पैटर्न
रात के समय की ब्रीदिंग
रात के समय की ब्रीदिंग एक वेलनेस फ़ीचर है, जो रिंग से मिलने वाले सिग्नल के आधार पर 30 दिनों का व्यू दिखाता है कि नींद के दौरान सांस लेने में दिक़्क़त कितनी बार हुई.
यह कैसे काम करता है
रात के समय की ब्रीदिंग हर 30 दिनों की विंडो में आपकी ब्रीदिंग कितनी नियमित रहती है, यह ट्रैक करती है. सात दिनों का डेटा आने के बाद, आप मौजूदा 30-दिन की विंडो के लिए अपना आम पैटर्न देख पाएंगे.
हर 30 दिनों की विंडो पूरी होने पर, अगर कई रातों में आपकी ब्रीदिंग का पैटर्न काफ़ी अलग रहा हो, तो आपको टुडे टैब में इसकी सूचना मिलेगी. आप रात के समय की ब्रीदिंग व्यू से कभी भी ये नोटिफ़िकेशंस बंद कर सकते हैं.
आप स्लीप डिटेल स्क्रीन और स्लीप हेल्थ हब में नाइटटाइम ब्रीदिंग पा सकते हैं.
आपके पैटर्न का मतलब:
- ठीक चल रही है: सांस लेने में बहुत कम दिक़्क़त या कोई दिक़्क़त नहीं दिखी. इसका मतलब हो सकता है कि आपकी बॉडी रातभर अच्छी तरह रिकवर कर रही है.
- ज़्यादातर ठीक रही: नींद के दौरान कभी-कभी सांस लेने में दिक़्क़त हुई. यह आम बात है और आम तौर पर चिंता की वजह नहीं होती.
- बदला हुआ: इसका मतलब हो सकता है कि कई रातों में आपको सांस लेने में दिक़्क़त हुई. लाइफ़स्टाइल से जुड़ी चीज़ें या हाल की कोई बीमारी भी कभी-कभी इसकी वजह हो सकती है. अगर आपने दिन में थकान, सुबह सिरदर्द या ख़र्राटे जैसी चीज़ें नोटिस की हैं, तो अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से इस बारे में बात करना अच्छा रहेगा.
- काफ़ी बदला हुआ: इसका मतलब हो सकता है कि कई रातों में आपको सांस लेने में ज़्यादा दिक़्क़तें हुईं. इस पर ध्यान देना अच्छा रहेगा, ख़ासकर अगर आपने दिन में थकान, सुबह सिरदर्द या ख़र्राटे नोटिस किए हैं. यह पैटर्न आपके लिए क्या मायने रखता है, इस बारे में बात करने के लिए किसी हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से संपर्क करने पर विचार करें.
इससे जुड़ी वजहें
डीटेल व्यू में आपको उम्र, जन्म के समय तय सेक्स, वज़न, एक्टिविटी, स्लीप रेगुलैरिटी और ऐवरेज स्लीप ड्यूरेशन जैसे फ़ैक्टर्स के ट्रेंड्स भी दिखेंगे. ये नाइटटाइम ब्रीदिंग एल्गोरिद्म के डायरेक्ट इनपुट्स नहीं हैं, लेकिन ये उन पैटर्न्स को समझने में मदद कर सकते हैं जो आपको दिख रहे हैं.
Connected Care: ResMed (सिर्फ़ US के लिए)
अमेरिका में जिन मेंबर्स की रात के समय की ब्रीदिंग के पैटर्न ज़्यादा दिखते हैं, उन्हें नींद के दौरान सांस लेने से जुड़ी देखभाल के लिए Oura के Connected Care पार्टनर, ResMed की सलाह दी जा सकती है. ResMed आपको आगे क्या करना है, यह समझने में मदद कर सकता है. इसमें एक छोटा-सा असेसमेंट और अच्छी नींद के लिए देखभाल के ऑप्शन शामिल हैं.
रात के समय की ब्रीदिंग किसी भी मेडिकल कंडीशन की पहचान नहीं करती, न ही उस पर नज़र रखती है. यह मेडिकल देखभाल की जगह नहीं ले सकती. अगर आपका पैटर्न चिंता पैदा करता है, तो याद रखें कि सोते समय सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है — और शुरुआत करने के लिए अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करना हमेशा अच्छा रहता है.
ब्लड प्रेशर सिग्नल
ब्लड प्रेशर सिग्नल एक वेलनेस फ़ीचर है, जो 30 दिनों तक आपके रात के PPG डेटा के पैटर्न पर नज़र रखता है, ताकि ब्लड प्रेशर से जुड़े पैटर्न पहचाने जा सकें. यह फ़ीचर mmHg में असली ब्लड प्रेशर नहीं मापता. यह रात के PPG सिग्नल्स के पैटर्न को समझता है; यह ब्लड प्रेशर की वैल्यूज़ को न तो मापता है और न ही दिखाता है.
नोट: प्रेगनेंसी की जानकारी फ़ीचर इस्तेमाल करने वाले मेंबर्स के लिए ब्लड प्रेशर सिग्नल्स अपने-आप बंद हो जाता है.
यह कैसे काम करता है
ब्लड प्रेशर सिग्नल्स आपके डेटा में पैटर्न्स ढूँढने के लिए 30 दिन की असेसमेंट विंडो इस्तेमाल करता है. अगर कोई ध्यान देने लायक़ पैटर्न मिलता है, तभी आपको टुडे टैब में नोटिफ़ाई किया जाएगा. जब कोई पैटर्न नहीं मिलता, तो ये फ़ीचर एक न्यूट्रल "एक्टिवली मॉनिटरिंग" स्टेटस में रहता है और कोई रिज़ल्ट नहीं दिखाता. आपकी बेसलाइन बनाने के लिए कम से कम 15 रातों का डेटा चाहिए होता है.
अगर आपका ब्लड प्रेशर सिग्नल्स रिज़ल्ट आपके डॉक्टर के असेसमेंट से अलग है, तो ये आम बात है, क्योंकि दोनों अलग-अलग तरीक़ों से अलग-अलग चीज़ें नापते हैं. हमेशा अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर की सलाह मानें, और कोई भी चिंता उनसे सीधे शेयर करें.
इससे जुड़ी वजहें
डीटेल व्यू में आपको रेस्टिंग हार्ट रेट, एक्टिविटी और स्लीप ड्यूरेशन जैसे जुड़े फ़ैक्टर्स के ट्रेंड्स दिखेंगे. ये एल्गोरिद्म के डायरेक्ट इनपुट्स नहीं हैं, लेकिन ये आपको दिख रही चीज़ों को समझने में मदद कर सकते हैं.
कफ़ रीडिंग
कफ़ रीडिंग एक पर्सनल लॉग है जहाँ आप अपनी ब्लड प्रेशर कफ़ रीडिंग्स रिकॉर्ड कर सकते हैं, चाहे मैन्युअली एंटर करके या फिर Apple Health या Android के Health Connect से इम्पोर्ट करके. सबसे सटीक रीडिंग्स के लिए हम एक वैलिडेटेड हम ऊपरी बांह पर लगने वाले कफ़ इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
अगर आप प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कफ़ इनपुट का एक कस्टमाइज़्ड एक्सपीरियंस दिखेगा.
लॉग की गई रीडिंग्स को American Heart Association की रेंज (नॉर्मल, बढ़ा हुआ, या हाई) के हिसाब से लेबल किया जाता है. चैट करते वक़्त ये रीडिंग्स Advisor को रेफ़रेंस के तौर पर दिखती हैं, लेकिन इनका असर ब्लड प्रेशर सिग्नल, रात के समय का BP या किसी भी Oura स्कोर पर नहीं पड़ता.
एक अकेली रीडिंग बस एक स्नैपशॉट है. सही तस्वीर पाने के लिए अक्सर रीडिंग्स लें, और अगर कोई बात चिंता की लगे तो अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करें.
आप कफ़ रीडिंग को हार्ट हेल्थ हब में पा सकते हैं, और लॉग की गई रीडिंग्स आपको ब्लड प्रेशर सिग्नल्स और रात के समय का BP — दोनों स्क्रीन में भी मिलेंगी.
ब्लड प्रेशर और प्रेगनेंसी
प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर को जिस तरह आँका जाता है, उसमें कुछ ज़रूरी फ़र्क़ होते हैं, ख़ासकर वीक 20 से लेकर डिलीवरी के बाद के पहले 12 हफ़्तों तक. अगर आप घर पर अपना ब्लड प्रेशर मेज़र करें और ऊपर वाला (सिस्टोलिक) नंबर 140 से ज़्यादा हो, या नीचे वाला (डायस्टोलिक) नंबर 90 से ज़्यादा हो, तो ये किसी परेशानी का संकेत हो सकता है, इसलिए हम सलाह देते हैं कि आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
Connected Care: Counsel Health (सिर्फ़ US के लिए)
16 जून 2026 से Counsel, Oura लैब में US मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है.
Counsel Health एक AI-असिस्टेड मेडिकल गाइडेंस सर्विस है, जो US मेंबर्स के लिए Oura लैब में मिलती है. ये ब्लड प्रेशर सिग्नल के रिज़ल्ट स्क्रीन और हेल्थ रडार हब से एक्सेस की जा सकती है, यह आपको एक AI डॉक्टर के साथ अपनी सेहत के बारे में विस्तार से बातचीत करने की सुविधा देता है, जो आपकी रिंग का डेटा और रिकॉर्ड्स देख सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए Oura लैब देखें.
ध्यान में रखें:
ब्लड प्रेशर सिग्नल से किसी बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकता और न ही किसी बीमारी के न होने को कन्फ़र्म किया जा सकता है. ये फ़ीचर सिर्फ़ वेलनेस के लिए है. अगर आप प्रेगनेंट हैं या किसी हार्ट कंडीशन को मैनेज कर रही हैं, तो हो सकता है ये फ़ीचर आपके लिए सही न हो. पैटर्न्स को हमेशा ब्लड प्रेशर कफ़ से कन्फ़र्म करें और अगर कोई चिंता हो तो अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर से बात करें.
