Oura ऐप के ज़रिए आप 24 घंटे अपनी हार्ट रेट मॉनिटर कर सकते हैं. दिन का हार्ट रेट ग्राफ़ इनके लिए उपलब्ध है:
- Gen3और Oura Ring 4 के साथएक्टिव मेम्बरशिप
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
हार्ट रेट ग्राफ़ क्या है?
24-घंटे का हार्ट रेट ट्रेंडलाइन
लाइव हार्ट रेट
रेस्टोरेटिव टाइम
स्ट्रेस
दिनभर हार्ट रेट ट्रैकिंग
एक्टिविटी हार्ट रेट
हार्ट रेट ग्राफ़ का इस्तेमाल कैसे करें
ध्यान में रखने वाली बातें
और जानकारी
हार्ट रेट ग्राफ़ क्या है?
Oura ऐप के होम स्क्रीन पर दिया गया हार्ट रेट ग्राफ़ अलग-अलग रंगों में आपकी नींद, दिन भर की हलचल, स्ट्रेस और एक्टिविटी के दौरान की हार्ट रेट दिखाता है, साथ ही इसमें आपका रिस्टोरेटिव टाइम भी इसी एक चार्ट में दिख जाता है.
हार्ट रेट ग्राफ़ में ये सभी कंपोनेंट्स शामिल हैं:
24-घंटे का हार्ट रेट ट्रेंडलाइन
इस 24-घंटे वाले ग्राफ़ में, सोते समय की हार्ट रेट को नीले रंग से, रिस्टोरेटिव टाइम को हरे रंग से, दिन के स्ट्रेस को गुलाबी और एक्टिविटी वाली हार्ट रेट को नारंगी रंग से दिखाया गया है. सफ़ेद ट्रेंडलाइन 24-घंटे के दौरान आपके हार्ट रेट रीडिंग्स का एवरेज दिखाती है.
रात के समय की हार्ट रेट के ग्राफ़ आपको Oura ऐप की स्लीप और रेडीनेस स्क्रीन्स पर भी मिल जाएंगे.
लाइव हार्ट रेट
हार्ट रेट ग्राफ़ के नीचे आपकी पल्स की सबसे ताज़ा रीडिंग (BPM) में दिखाई देती है, और साथ में यह भी लिखा होता है कि यह रीडिंग कितनी देर पहले ली गई थी. इस नंबर के पास वाले हार्ट के आइकन को दबाते ही आपके मौजूदा पल्स ट्रैक होकर अपडेट हो जाएगी. ज़्यादा जानकारी के लिए लाइव हार्ट रेट वाला आर्टिकल ज़रूर देखें.
रेस्टोरेटिव टाइम
रिस्टोरेटिव टाइम आपके दिन के उन पलों को दिखाता है जब आपका शरीर पूरी तरह शांत होकर रिकवरी वाली स्थिति में पहुँच जाता है. इन पलों को ट्रैक करना आपकी रेडीनेस को नापने का एक अच्छा तरीक़ा है. इस फ़ीचर का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए, यह जानने के लिए हमारा रिस्टोरेटिव टाइम आर्टिकल देखें.
स्ट्रेस
हार्ट रेट ग्राफ़ में जो गुलाबी रंग के निशान हैं, वो बताते हैं कि दिन के किन पलों में आपका शरीर बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहा था. ज़्यादा जानकारी के लिए, डेटाइम स्ट्रेस वाला आर्टिकल देखें.
दिनभर हार्ट रेट ट्रैकिंग
Oura Ring अपनी हरी LED लाइट्स का इस्तेमाल करके हर पांच मिनट में एक पूरे मिनट के लिए आपकी दिन भर की हार्ट रेट नापती है. बैटरी बचाने और एकदम सही रीडिंग पाने के लिए, दिन की हार्ट रेट तभी नापी जाती है जब हालात सही हो, जैसे कि जब आप कम हिल-डुल रहे हों और बॉडी टेम्परेचर नॉर्मल हो.
इन शर्तों को ध्यान में रखने की वजह से, हो सकता है कि 30 मिनट तक आपकी हार्ट रेट अपने-आप अपडेट ना हो, लेकिन आप लाइव हार्ट रेट का इस्तेमाल करके इसे किसी भी समय ख़ुद अपडेट कर सकते हैं. यह भी ध्यान रखें कि “कम हलचल” में रोज़मर्रा के काम तो शामिल हैं, लेकिन इसमें वर्कआउट जैसी तेज़ भाग-दौड़ वाली एक्टिविटीज़ नहीं आतीं.
एक्टिविटी हार्ट रेट
आपके एक्सरसाइज़ को रिकॉर्ड करने के लिए एक्टिविटी हार्ट रेट फ़ीचर का इस्तेमाल किया जाता है. फ़िज़िकल एक्टिविटी या कसरत के दौरान ली गई हार्ट रेट की रीडिंग ग्राफ़ पर नारंगी रंग से दिखाई देती है.
हार्ट रेट ग्राफ़ का इस्तेमाल कैसे करें
Oura Ring इस्तेमाल करने के पहले पूरे दिन के बाद, 24-घंटे का हार्ट रेट ग्राफ़ ऐप की होम स्क्रीन पर एक अलग कार्ड के रूप में दिखने लगेगा (सब कुछ देखने के लिए आपको शायद 'मोर' वाले आइकन पर क्लिक करना पड़े). यह ग्राफ़ आज के पूरे दिन (आधी-रात से अगली आधी-रात तक) की हार्ट रेट दिखाता है, जो 'बीट्स पर मिनट' (BPM) में होती है. ग्राफ़ के नीचे आपको अपनी सबसे लेटेस्ट हार्ट रेट (BPM में) दिखेगी, और वहीं पर 'लाइव हार्ट रेट' का बटन भी दिया गया है.
ग्राफ़ की x-axis का हर हिस्सा 30-मिनट का समय दिखाता है, और उन हिस्सों के अंदर मौजूद हर रंगीन डॉट आपकी पांच-मिनट की हार्ट रेट की रेंज बताता है. लंबी वर्टिकल लाइनें यह बताती हैं कि उसी 30-मिनट के दौरान कई सारी रीडिंग ली गई हैं जो एक-दूसरे के ऊपर ओवरलैप हो रही हैं.
ग्राफ़ पर जो सॉलिड व्हाइट ट्रेंडलाइन है, वो सारी हार्ट रेट मेज़रमेंट्स का एवरेज दिखाती है. सफ़ेद डॉटेड लाइनें का मतलब है कि उस समय का सही डेटा मौजूद नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए Troubleshooting Gaps in Heart Rate Graphs वाला आर्टिकल देखें.
ज़्यादा जानकारी के लिए हार्ट रेट ग्राफ़ पर कहीं भी टैप करें. ग्राफ़ पर अपनी उंगली दबाकर रखें या ड्रैग करें, आपको एक पतली सी नीली वर्टिकल लाइन दिखेगी. यह लाइन उस समय के दौरान की आपका सही हार्ट रेट रेंज दिखाती है. पिछले दिनों का हार्ट रेट डेटा देखने के लिए ग्राफ़ पर राइट स्वाइप करें.
ज़्यादा डेटा देखने के लिए पाँचों मेन मैट्रिक्स में से किसी पर भी टैप करें (रेस्टोरेटिव टाइम, स्ट्रेस, स्लीपिंग, एक्टिविटी या डे टाइम). ज़्यादा जानकारी के लिए हर सेक्शन के नीचे दिए गए "Learn more" पर क्लिक करें, जहाँ आपको अपनी हार्ट रेट कर्व्स को समझने का तरीका भी बताया गया है.
ध्यान में रखने वाली बातें
- डे टाइम हार्ट रेट और लाइव हार्ट रेट वर्कआउट रिकॉर्ड करने के लिए नहीं हैं. एक्सरसाइज़ के दौरान अपनी पल्स को एकदम सही तरीके से नापने के लिए, एक्टिविटी हार्ट रेट फ़ीचर देखें
- ज़्यादा मूवमेंट या औसत बॉडी टेम्परेचर बहुत कम होने पर हार्ट रेट ग्राफ़ के डेटा में गैप आ सकते हैं
- कन्फ़र्म की हुई झपकियाँ, 24-घंटे वाले डे-टाइम ग्राफ़ पर स्लीप की तरह (नीले रंग में) दिखाई देती हैं
