हार्ट हेल्थ हब आपके सारे ज़रूरी कार्डियोवैस्कुलर मेट्रिक्स एक जगह लाता है, ताकि आप देख सकें कि वक़्त के साथ आपकी हार्ट हेल्थ किस तरफ़ जा रही है.
यह फ़ीचर इनके लिए उपलब्ध है:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
हार्ट हेल्थ हब का इस्तेमाल कैसे करें
हार्ट हेल्थ हब से जुड़ी दिक्कतें कैसे ठीक करें
हार्ट हेल्थ हब का इस्तेमाल कैसे करें
Oura ऐप में मेरा स्वास्थ्य टैब पर जाएं और नीचे स्क्रॉल करके हार्ट हेल्थ चुनें. आप मेरा स्वास्थ्यथ टैब में सबसे ऊपर बने आर्क में हार्ट आइकन पर भी टैप कर सकते हैं. आपकी हार्ट हेल्थ रेटिंग "देखभाल की ज़रूरत है" से "बेहतरीन" तक हो सकती है और इसे हर हफ़्ते अपडेट किया जाता है.
ज़रूरी मेट्रिक्स
कार्डियोवैस्कुलर ऐज
हार्ट हेल्थ हब के सबसे ऊपर आपको एक चार्ट मिलेगा, जिसमें आपकी कार्डियोवैस्क्युलर एज दिखती है. ग्राफ़ पर हर पॉइंट पिछली 30 रातों के आधार पर आपकी वीकली कार्डियोवैस्क्युलर एज दिखाता है. आप ग्राफ़ पर उँगली घुमाकर हर डेटा पॉइंट की डेट रेंज और स्कोर देख सकते हैं.
ब्लड प्रेशर सिग्नल
जून 2026 से ये फ़ीचर US, इंडिया और UAE के मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है
ब्लड प्रेशर सिग्नल आपके रात के रिंग डेटा में 30 दिनों के पैटर्न मॉनिटर करता है, ताकि उन बदलावों को पकड़ सके जिन पर नज़र डालना ज़रूरी हो सकता है. आपको तभी नोटिफ़ाई किया जाएगा जब कोई ध्यान देने लायक़ पैटर्न मिले. हेल्थ रडार देखें.
कफ़ रीडिंग
जून 2026 से ये फ़ीचर US, इंडिया और UAE के मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है
कफ़ रीडिंग एक पर्सनल लॉग है जहाँ आप अपनी ब्लड प्रेशर कफ़ रीडिंग्स रिकॉर्ड कर सकते हैं, चाहे मैन्युअली एंटर करके या फिर Apple Health या Android के Health Connect से इम्पोर्ट करके. सबसे सटीक रीडिंग्स के लिए हम एक वैलिडेटेड हम ऊपरी बांह पर लगने वाले कफ़ इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
अगर आप प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कफ़ इनपुट का एक कस्टमाइज़्ड एक्सपीरियंस दिखेगा.
लॉग की गई रीडिंग्स को American Heart Association की रेंज (नॉर्मल, बढ़ा हुआ, या हाई) के हिसाब से लेबल किया जाता है. चैट करते वक़्त ये रीडिंग्स Advisor को रेफ़रेंस के तौर पर दिखती हैं, लेकिन इनका असर ब्लड प्रेशर सिग्नल, रात के समय का BP या किसी भी Oura स्कोर पर नहीं पड़ता.
एक अकेली रीडिंग बस एक स्नैपशॉट है. सही तस्वीर पाने के लिए अक्सर रीडिंग्स लें, और अगर कोई बात चिंता की लगे तो अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करें.
कफ़ रीडिंग्स का बाक़ी ब्लड प्रेशर फ़ीचर्स से क्या संबंध है
कफ़ रीडिंग्स से दिन में बस एक बार माप ली जाती है. ब्लड प्रेशर सिग्नल्स और नाइटटाइम बीपी की बात करें, तो ये सोते वक़्त पैसिवली कलेक्ट हुए रात के PPG डेटा से पैटर्न्स को एनालाइज़ करते हैं. दोनों एक-दूसरे को समझने में मदद करते हैं, लेकिन माप एक जैसी नहीं होती, इसलिए ये हमेशा मैच नहीं करेंगे. अगर इस फ़र्क़ को लेकर कोई सवाल हो, तो अपने हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करें.
इससे जुड़े मेट्रिक्स
कार्डियो कैपेसिटी (VO2 Max)
कार्डियो कैपेसिटी/कार्डियो क्षमता यह बताता है कि तेज़ एक्सरसाइज़ के दौरान आपकी बॉडी ज़्यादा से ज़्यादा कितनी ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर सकती है.
ब्लड प्रेशर प्रोफ़ाइल
ब्लड प्रेशर प्रोफ़ाइल फ़िलहाल Oura लैब में सिर्फ़ अंग्रेज़ी में मिलती है, और सिर्फ़ उन एलिजिबल मेंबर्स के लिए जो US में रहते हैं.
ब्लड प्रेशर प्रोफ़ाइल स्टडी कई बातें देखकर अंदाज़ा लगाती है कि आपको हाइपरटेंशन के लक्षण हैं या नहीं.
रात के समय का BP
जून 2026 से ये फ़ीचर US, इंडिया और UAE के मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है
रात का बीपी एक वेलनेस फ़ीचर है, जो ट्रैक करता है कि रात भर में आपका ब्लड प्रेशर कितना बदलता है. रात के वक़्त ब्लड प्रेशर नैचुरली कम होता है. ज़्यादातर लोगों में सोते वक़्त ब्लड प्रेशर 10–20% तक गिर जाता है. रिसर्च बताती है कि रात की ये गिरावट लंबे समय तक हार्ट और ब्लड वेसल्स की हेल्थ में अहम भूमिका निभाती है.
आपका पैटर्न पिछली 30 रातों के ऐवरेज पर आधारित है. एक रात अलग-अलग वजहों से अलग हो सकती है, इसलिए मायने ये रखता है कि वक़्त के साथ ट्रेंड क्या दिखा रहा है.
रात के समय का BP ब्लड प्रेशर की वैल्यूज़ नहीं दिखाता. यह ब्लड प्रेशर की सटीक रीडिंग्स की बजाय डिपिंग पैटर्न और ट्रेंड्स दिखाता है.
अगर आप प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी,इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको अपने-आप प्रेगनेंसी मोड दिखेगा.
रात के समय का BP हर रात को इन चार कैटेगरी में से किसी एक में रखता है:
- सामान्य गिरावट: रात भर में BP 10–20% तक कम होता है (यह सामान्य और हेल्दी रेंज है).
- कम गिरावट: रात में BP सिर्फ़ थोड़ा-सा गिरता है, 10% से कम (यानी सोते वक़्त भी BP हाई ही बना रहता है)
- ज़्यादा गिरावट: रात में BP 20% से ज़्यादा गिरता है (टिपिकल रेंज से ज़्यादा)
- रात में BP गिरने की बजाय बढ़ता है (0% या नेगेटिव डिप; इसका मतलब हो सकता है कि सोते वक़्त आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर स्ट्रेन पड़ रहा हो)
आपको रेस्टिंग हार्ट रेट, ऐवरेज एक्टिविटी बर्न, स्लीप ड्यूरेशन, स्लीप रेगुलैरिटी, उम्र, जन्म के समय तय सेक्स और वज़न जैसे फ़ैक्टर्स भी दिखेंगे. ये फ़ैक्टर्स सीधे तौर पर वजह नहीं हैं, लेकिन ये समझाने में मदद कर सकते हैं कि आपको ये रिस्पॉन्स क्यों दिख रहा है.
रात के समय का BP एक वेलनेस फ़ीचर है, जो आपको अपनी बॉडी को बेहतर समझने में मदद करता है. ये ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग या केयर की जगह नहीं ले सकता, और अगर आपको पहले से सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इसे मैनेज करने के लिए ये सही नहीं है. अगर आपको अपने हार्ट या ब्लड प्रेशर को लेकर कोई चिंता हो, तो कृपया किसी हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से बात करें.
हार्ट हेल्थ हब से जुड़ी दिक्कतें कैसे ठीक करें
हार्ट हेल्थ फ़ीचर्स के लिए रीडिंग्स जनरेट करने के वास्ते दिन और रात दोनों समय रिंग लगातार पहनना ज़रूरी है.
डेटा की ज़रूरतें:
- कार्डियोवैस्क्युलर एज को पहली बेसलाइन रीडिंग कैलिब्रेट करने के लिए पिछले 30 दिनों में से कम से कम 14 रातों का डेटा चाहिए होता है. जैसे-जैसे आपका रात के समय का डेटा बढ़ता है, ये शुरुआती बेसलाइन बदल सकती है.
- ब्लड प्रेशर सिग्नल्स को अपनी बेसलाइन कैलिब्रेट करने के लिए पिछली 30 रातों में से कम से कम 15 रातों का डेटा चाहिए होता है
