Oura आपको कई थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ अपना डेटा सिंक करने की सुविधा देता है. Stelo by Dexcom ऐप से इंटीग्रेट करने पर आप अपना ग्लूकोज़ लेवल Oura ऐप में ट्रैक कर सकते हैं.
ग्लूकोज़ फ़ीचर रेगुलेटरी क्लीयरेंस की वजह से सिर्फ़ US में उपलब्ध है, इनके लिए:
- Gen3 और Oura Ring 4 के साथ एक्टिव मेंबरशिप
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वाले पर उपलब्ध नहीं है.
यह फ़ीचर फ़िलहाल सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने फ़ोन की भाषा अंग्रेज़ी में सेट करने की कोशिश करें.
ग्लूकोज़ फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए, आपका रहने का देश यूनाइटेड स्टेट्स होना चाहिए. इसे चेक या अपडेट करने के लिए, Oura ऐप में मेन्यु > सेटिंग्स पर जाएँ.
हम फ़िलहाल सिर्फ़ Stelo बायोसेंसर के साथ इंटीग्रेट करते हैं. दूसरे सेंसर या लगातार ग्लूकोज़ मॉनिटर, जिनमें Dexcom के दुसरे डिवाइसेज़ भी शामिल हैं, सपोर्टेड नहीं हैं.
Stelo ऐप कैसे सेट अप करें
Stelo और Oura के बीच सिंक होने वाला डेटा
ऐप इंटीग्रेशन ट्रबलशूटिंग
ग्लूकोज़ डेटा सिंक नहीं हो रहा है या दिखाई नहीं दे रहा है
इंटीग्रेशन को रीसेट करना
Oura से Stelo इंटीग्रेशन कैसे हटाएं
ध्यान में रखने वाली बातें
Stelo by Dexcom ऐप कैसे सेट अप करें
ग्लूकोज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको Oura मेंबरशिप और Stelo अकाउंट दोनों की ज़रूरत होगी. नोट: दोनों ऐप्स के लिए एक ही ईमेल एड्रेस इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं है. Oura ऐप में लॉग इन करते वक़्त अपना Oura अकाउंट ईमेल इस्तेमाल करें, और Stelo by Dexcom ऐप में अपना Stelo ईमेल.
1. Stelo by Dexcom ऐप डाउनलोड करें
- Stelo by Dexcom ऐप डाउनलोड करें (सिर्फ़ US में उपलब्ध): iOS या Android
- Stelo अकाउंट बनाएं और ऐप में दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
2. Stelo Glucose Biosensor को Oura ऐप से कनेक्ट करें
- टैप करें Oura ऐप के टुडे टैब के ऊपरी-बाएँ कोने में
मेन्यु पर
- ग्लूकोज़ या इंटीग्रेशन > Dexcom Stelo पर टैप करें, फिर Stelo सेंसर कनेक्ट करें.
- उस ईमेल एड्रेस से साइन इन करें जो आपके Stelo by Dexcom ऐप से जुड़ा है.
इंटीग्रेशन ऑन करने और डेटा इकट्ठा होना शुरू होने के बाद, आप अपनी ग्लूकोज़ से जुड़ी जानकारी Oura ऐप में देख सकते/सकती हैं.
- टुडे टैब के ऊपर, बाईं तरफ़ में दिए गए
मेन्यु पर टैप करें.
- होम कार्ड में या टुडे टैब के टॉप पर ग्लूकोज़ शॉर्टकट में
- वाइटल्स टैब में
Stelo और Oura के बीच सिंक होने वाला डेटा
Stelo by Dexcom ऐप से सिर्फ़ ग्लूकोज़ डेटा Oura ऐप में ट्रांसफ़र होता है.
Oura, Stelo को कोई डेटा वापस नहीं भेजता. अगर आप Oura ऐप में खाना या इवेंट्स लॉग करते हैं, तो वो Stelo by Dexcom App में नहीं दिखेंगे. हालांकि, अगर आपके पास Apple Health या Health Connect by Android चालू है, तो डेटा Stelo में ट्रांसफ़र हो सकता है.
ऐप इंटीग्रेशन ट्रबलशूटिंग
ग्लूकोज़ डेटा सिंक नहीं हो रहा है या दिखाई नहीं दे रहा है
बायोसेंसर को Oura से कनेक्ट करने के लिए वही ईमेल एड्रेस इस्तेमाल करें जो आपके Stelo अकाउंट से जुड़ा है.
Oura ऐप में
अगर Oura ऐप में ग्लूकोज़ डेटा नहीं दिख रहा, तो चेक करें कि आपने इंटीग्रेशन चालू किया है या नहीं.
- टुडे टैब के ऊपर बाएँ कोने में
मेन्यु पर टैप करें
- सेटिंग > ऐप इंटीग्रेशन पर टैप करें
- मौजूदा ऐप्स के तहत Stelo तलाश करें
अगर ग्लूकोज़ डेटा सिर्फ़ Stelo ऐप में दिख रहा है लेकिन Oura ऐप में नहीं, तो दोबारा चेक करें कि Stelo अकाउंट लिंक करने के लिए दिया गया ईमेल एड्रेस सही और सटीक है. अगर ज़रूरत हो, तो आप Stelo.com पर अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर सकते हैं.
Stelo App
अगर आपको अपनी Stelo ऐप में Stelo सेंसर डेटा नहीं दिख रहा, तो शायद सिग्नल लॉस हो रहा है — ऐसा तब होता है जब आपका स्मार्टफ़ोन कुछ देर के लिए आपके बायोसेंसर से रीडिंग्स लेना बंद कर दे. अगर 15.5 मिनट से ज़्यादा समय तक रीडिंग्स नहीं मिलीं, तो आपको ग्लूकोज़ टैब पर एक मैसेज दिखेगा. जब तक दिक्कत ठीक नहीं होती, रीडिंग्स नहीं मिलेंगी. सिग्नल लॉस में मदद के लिए Stelo सपोर्ट पर जाएं.
अगर आपका डेटा फिर भी नहीं दिख रहा, तो इंटीग्रेशन रीसेट करने की कोशिश करें.
इंटीग्रेशन को रीसेट करना
Stelo by Dexcom app में:
- सेटिंग में जाएँ
- प्रोफ़ाइल > थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन पर टैप करें: Oura
- देखें और एडिट करें > रिवोक करें पर टैप करें
Oura ऐप में
- टुडे टैब के ऊपर बाएँ कोने में
मेन्यु पर टैप करें
- सेटिंग्स > ऐप इंटीग्रेशन पर टैप करें
- Stelo पर टैप करें, फिर इंटीग्रेशन को डिस्कनेक्ट करने के लिए रिवोक एक्सेस चुनें
- एक बार एक्सेस रिवोक होने के बाद, अपना Stelo अकाउंट दोबारा कनेक्ट करें.
- एक बार इंटीग्रेशन शुरू होने के बाद, पक्का करें कि Oura ऐप और Stelo by Dexcom ऐप दोनों बैकग्राउंड में खुली हों.
- एक घंटा रुकें, फिर चेक करें कि Oura ऐप में Stelo डेटा दिख रहा है या नहीं.
अगर ग्लूकोज़ डेटा फिर भी नहीं आ रहा, तो दोनों ऐप्स रीइंस्टॉल करें और सेंसर दोबारा सेट अप करें. ऐसा करने से पहले, अपना Stelo बायोसेंसर पेयरिंग कोड संभालकर रखें — Stelo ऐप रीइंस्टॉल करने के बाद सेंसर दोबारा कनेक्ट करने के लिए इसकी ज़रूरत होगी. आप पेयरिंग कोड Stelo App में सेटिंग > सेंसर के नीचे मिलेगा
Oura से Stelo इंटीग्रेशन कैसे हटाएं
Stelo by Dexcom app में:
- सेटिंग में जाएँ
- प्रोफ़ाइल > थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन पर टैप करें: Oura
- देखें और एडिट करें पर टैप करें, फिर रिवोक चुनें.
Oura ऐप में
- टुडे टैब के ऊपरी-बाएँ कोने में (☰) मेन्यु पर टैप करें
- सेटिंग्स > ऐप इंटीग्रेशन पर टैप करें
- Stelo पर टैप करें, फिर इंटीग्रेशन को डिस्कनेक्ट करने के लिए रिवोक एक्सेस चुनें
ध्यान में रखने वाली बातें
- Stelo और Oura इंटीग्रेशन एक्सेस करने के लिए आपकी App Store लोकेशन अमेरिका पर सेट होना चाहिए, और डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16.2 या Android 12 OS या उससे ऊपर होना चाहिए.
