मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

हार्ट रेट वेरिएबिलिटी

अंतिम अपडेट: 27 जुलाई 2026

जानें कि Oura Ring आपके हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) नाप कैसे लेता है.

हार्ट रेट वेरिएबिलिटी क्या है?
Oura आपकी HRV कैसे निकालता है
HRV क्यों ज़रूरी है
Oura आपकी HRV कब मापता है?
और जानकारी


हार्ट रेट वेरिएबिलिटी क्या है?

हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) से पता चलता है कि आपकी बॉडी ट्रेनिंग, ट्रैवल या स्ट्रेस पर कैसे रिएक्ट करती है. यह आपकी धड़कनों के बीच मिलीसेकेंड्स के फ़र्क़ को मापता है और आपके ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम के दो हिस्सों के बीच के बैलेंस के बारे में जानकारी देता है:

  • सिम्पैथेटिक: "फ़ाइट-ऑर-फ़्लाइट" वाली रिएक्शन
  • पैरासिम्पैथेटिक: "रेस्ट-एंड-डाइजेस्ट" वाला मैकेनिज़म

HRV एक पर्सनलाइज़्ड मीट्रिक है, जिसकी आम वैल्यू 20 से कम से लेकर 200 मिलीसेकंड से ज़्यादा तक हो सकती है. HRV पर उम्र, सेहत की हालत और फ़िटनेस लेवल जैसी कई चीज़ों का असर पड़ता है. ज़रूरी है कि आप अपनी अभी की HRV की तुलना सिर्फ़ अपने पुराने ट्रेंड्स से करें, दूसरों से नहीं.

अपनी HRV को समझना

जब आपकी अपनी बेसलाइन से तुलना की जाती है:

  • हाई HRV का ताल्लुक़ आपके "रेस्ट-एंड-डाइजेस्ट" सिस्टम के ऐक्टिव होने, आम फ़िज़िकल फ़िटनेस और अच्छी रिकवरी से होता है. रात की औसत HRV ज़्यादा होने का ताल्लुक़ बेहतर नींद की क्वालिटी से भी होता है
  • लो HRV का ताल्लुक़ आपके "फ़ाइट-ऑर-फ़्लाइट" सिस्टम के ऐक्टिव होने से होता है. यह आम तौर पर स्ट्रेस (अच्छे और बुरे, दोनों), बीमारी और ओवर ट्रेनिंग से जुड़ा होता है.

Oura आपकी HRV कैसे निकालता है

Oura आपकी रात की HRV निकालकर आपके ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम की ऐक्टिविटी की भरोसेमंद और सटीक मेज़रमेंट देता है.

Oura रात-भर सिर्फ़ एक रीडिंग नहीं, बल्कि पाँच-पाँच मिनट के सैंपल्स लेता है. इस लगातार ट्रैकिंग से ज़्यादा सटीकता मिलती है, और यह भी बारीक़ी से पता चलता है कि आपकी बॉडी स्ट्रेस पर कैसे रिएक्ट कर रही है और आने वाले दिन के लिए कैसे तैयार हो रही है. आपको जो औसत HRV वैल्यू दिखती है, वो नींद के दौरान लिए गए सारे पाँच-मिनट के सैंपल्स का औसत होती है.
 

ख़ास HRV मेट्रिक्स:

  • एवरेज HRV: पूरी रात मापी गई आपकी एवरेज HRV
  • ज़्यादा से ज़्यादा HRV: रात के दौरान रिकॉर्ड की गई आपकी सबसे हाई HRV वैल्यू

रेडिनेस डिटेल व्यू HRV

आप रेडिनेस या ट्रेंड्स व्यू में अपनी HRV पर नज़र रख सकते हैं. ट्रेंड्स व्यू में HRV ट्रैक करना ख़ासकर तब काम आता है जब आप पिछले हफ़्ते की अपनी रिकवरी देखना चाहते हैं, और यह पहचानना चाहते हैं कि कौन-सी अंदरूनी या बाहरी वजहें आपके स्ट्रेस के लिए ज़िम्मेदार हैं जिन पर ध्यान देने की ज़रूरत है.


HRV क्यों ज़रूरी है

HRV यह बताता है कि आपके ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम के सिम्पैथेटिक और पैरासिम्पैथेटिक हिस्सा एक साथ कैसे काम करते हैं.

जब ये दोनों हिस्से आपके दिल को सिग्नल भेजते हैं, तो आपका हार्ट रेट कुदरती तौर पर घटता-बढ़ता है, जिससे धड़कनों के बीच फ़र्क़ आता है. हार्ट रेट और HRV का रिश्ता आम तौर पर उल्टा होता है. जब आपका हार्ट रेट धीमा होता है, तो धड़कनों के बीच फ़र्क़ के लिए ज़्यादा वक़्त होता है, जिससे HRV ऊँची जाती है. उधर, तेज़ हार्ट रेट में फ़र्क़ के लिए कम जगह बचती है, जिससे आम तौर पर HRV कम रहती है.

धड़कनों के बीच गैप का कम-ज़्यादा होना अच्छी बात है, इससे पता चलता है कि आपका ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम बैलेंस्ड है और वह बाहरी तनाव या बदलावों को अच्छे से झेल सकता है.


Oura आपकी HRV कब मापता है?

सबसे भरोसेमंद और समझने लायक़ डेटा पाने के लिए Oura HRV सिर्फ़ नींद के दौरान मापता है. हार्ट रेट और HRV बहुत ही सेंसिटिव मेट्रिक्स हैं, जिन पर दिन की छोटी-मोटी एक्टिविटीज़ का भी आसानी से असर पड़ जाता है — जैसे पानी पीना, बाथरूम जाने के लिए उठना, या कोई दिलचस्प TV शो देखना — जिससे डेटा में "नॉइज़" आ जाता है और उसे समझना मुश्किल हो जाता है.

Gen2 यूज़र्स: कुछ ख़ास अनगाइडेड सेशन/ख़ुद से किया गया सेशन पूरा होने पर हार्ट रेट, HRV और स्किन टेम्परेचर के स्नैपशॉट देते हैं, और इन्हें दिन में किसी भी वक़्त इस्तेमाल किया जा सकता है.

Gen3 और Oura Ring 4 मेंबर्स: एक्सप्लोर में मेडिटेशन सेशंस और कहानियाँ हैं, जिनमें से कुछ आपके हार्ट रेट, HRV और स्किन टेम्परेचर को भी मापेंगे.


और जानकारी

हार्ट रेट वेरिएबिलिटी क्या है?

अपने HRV (हार्ट रेट वेरिएबिलिटी) को कैसे बढ़ाएं

Oura की हार्ट रेट और HRV रीडिंग कितनी सटीक होती हैं?

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?

हार्ट रेट वेरिएबिलिटी | Oura Member Care