मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

बॉडी टेम्परेचर

बॉडी टेम्परेचर में उतार-चढाव रिकवरी और ओवरऑल हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं. Oura ऐप के ज़रिए चेक करते रहें कि आपकी बॉडी का एवरेज टेंपरेचर कैसे बदल रहा है, और जानें कि इन रीडिंग्स का आपकी सेहत और रेडिनेस के बारे में क्या बताती हैं.

बॉडी टेम्परेचर क्या है?
बॉडी टेम्परेचर ट्रेंड्स को कैसे इस्तेमाल करें
बॉडी टेम्परेचर और नया या रिप्लेसमेंट रिंग्स
और जानकारी


बॉडी टेम्परेचर क्या है?

Oura ऐप में,बॉडी टेंपरेचर आपके औसत रात के तापमान में आपके नॉर्मल बेसलाइन से तुलना करके बदलाव को नापता है. जब आप Oura Ring पहनना शुरू करते हैं, तो पहले एक-दो हफ़्तों के दौरान ऐप आपके नॉर्मल तापमान का हिसाब लगाता है और ज़रूरत पड़ने पर आपके बेसलाइन को एडजस्ट करता रहता है. अगर आपकी बॉडी का एवरेज टेंपरेचर नॉर्मल रेंज से बाहर (0.0 से ऊपर या नीचे) जाता है, तो बॉडी टेंपरेचर वाला रेडीनेस कंट्रीब्यूटर “ध्यान दें” दिखाने लगेगा. अगर आपका तापमान नॉर्मल से काफ़ी अलग आता है, तो यह शरीर में किसी बदलाव का इशारा हो सकता है, जैसे कि आप बीमार पड़ने वाले हों या फिर आपके मेंस्ट्रुअल साइकिल के दिन पास हों.

दिन में आपका औसत बॉडी टेम्परेचर आपके खाने-पीने, कसरत करने और दूसरी बाहरी चीज़ों की वजह से बदलता रहता है. इसीलिए Oura नींद के दौरान आपके शरीर का औसत तापमान नापता है, क्योंकि उस वक्त आपकी बॉडी सबसे स्थिर हालत में होती है और तापमान पर बाहरी चीज़ों का असर सबसे कम पड़ता है.

नापने के इन तरीकों की वजह से ही Oura आपको एकदम सटीक रीडिंग्स दे पाता है. Oura की साइंस टीम की एक स्टडी से पता चला है कि Oura का टेम्परेचर सेंसर लैब में रिसर्च-ग्रेड डिवाइस जैसा काम करता है, रियल-वर्ल्ड में भी एकदम सटीक रहता है और सिर्फ़ आपके बॉडी में होने वाले बदलावों को ही दिखाता है, ना कि आपके आस-पास के माहौल को.

ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि Oura स्किन से एवरेज बॉडी टेम्परेचर नापता है, जो कि आपके बेसल या कोर बॉडी टेम्परेचर से अलग होता है. हमारे ब्लॉग पर पढ़ो कि Oura आख़िर आपकी उंगली से टेम्परेचर क्यों नापता है.


बॉडी टेम्परेचर ट्रेंड्स को कैसे इस्तेमाल करें

आप अपना एवरेज बॉडी टेम्परेचर ट्रेंड देखने के लिए Oura ऐप की होम स्क्रीन या वाईटल टैब में जाकर रेडीनेस सिलेक्ट करें, फिर अपने रेडीनेस स्कोर के ऊपर दिए गए बॉडी टेम्परेचर पर टैप करें.

Body_Temperature_1_hi.png

ट्रेंड्स में भी आप अपना बॉडी टेम्परेचर देख सकते हैं:

  1. ऐप की होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं तरफ़ दिए गए आइकन बार मेन्यु मेन्यु पर क्लिक करें
  2. सिलेक्ट करें ट्रेंड्स
  3. सिलेक्ट करें रेडीनेस
  4. सिलेक्ट करें बॉडी टेम्परेचर

बॉडी टेम्परेचर ग्राफ़

Oura आपकी स्किन टेम्परेचर में होने वाले बदलावों को आपकी पर्सनल बेसलाइन से उतार-चढ़ाव (+/-) के रूप में दिखाता है. रीडिंग 0.0 के जितने करीब होगी, उतना ही आपका मौजूदा स्किन टेम्परेचर आपके लॉन्ग-टर्म एवरेज के करीब होगा.

Body_Temperature_2_hi.png Body_Temperature_3_hi.png

बॉडी टेम्परेचर ग्राफ़ का डेली व्यू वही वैल्यू दिखाता है जो आप डिटेल व्यू में देखते हैं—ये वैल्यू आपकी पिछली पूरी रात की स्किन टेम्परेचर रीडिंग्स का एवरेज है.

ट्रेंड व्यू में हर तारीख़ की वैल्यू ये दिखाती है कि पिछले तीन दिनों के आधार पर, आपका बॉडी टेम्परेचर आपकी बेसलाइन से औसतन कितना अलग रहा है. आज की तारीख़ के जितने करीब के दिन होंगे, आपकी रीडिंग पर उनका असर उतना ही ज़्यादा पड़ेगा.

बॉडी टेम्परेचर से कसरत की थकान, बीमारी की शुरुआत और पीरियड्स के साइकिल को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. जो मेंबर्स अपना पीरियड ट्रैक करते हैं, उनके लिए शरीर का एवरेज तापमान Oura के साईकल इनसाइट्स फ़ीचर का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा है.

Oura ऐप में एवरेज बॉडी टेम्परेचर बाकी मेट्रिक्स से थोड़ा अलग है, क्योंकि ये आपके स्कोर पर असर तभी डालता है जब आपके तापमान में कुछ गड़बड़ या बदलाव दिखता है. इसका मतलब ये है कि बॉडी टेम्परेचर से आपका रेडीनेस स्कोर सिर्फ़ कम हो सकता है, बढ़ नहीं सकता.

अगर आपको अपना टेम्परेचर नॉर्मल से कम लगे, तो इसका मतलब हो सकता है कि शरीर के अंदरूनी सिस्टम में कुछ बदलाव हो रहे हैं, ऐसा ख़ून का बहाव कम होने, ठंडे मौसम में रहने, या पीरियड साइकिल के फ़ॉलिकुलर फ़ेज़ की वजह से हो सकता है.

बॉडी टेम्परेचर में होने वाले बदलावों और Oura के साथ इनके ट्रेंड्स को कैसे समझें, इसके बारे में आप हमारे ब्लॉग पर और भी जानकारी ले सकते हैं.


शरीर का तापमान और नया या रिप्लेसमेंट रिंग

अगर आपने हाल ही में नया या रिप्लेसमेंट रिंग इस्तेमाल करना शुरू किया है, तो आपके शरीर के बेसलाइन टेम्परेचर को फिर से सेट होने में थोड़ा समय लग सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हर रिंग के हार्डवेयर में थोड़ा बहुत फ़र्क होता है, जिसकी वजह से शुरुआत के कुछ दिनों में टेम्परेचर की रीडिंग पर असर पड़ सकता है.

जैसे-जैसे रिंग ज़्यादा डेटा इकट्ठा करेगी, आपकी रीडिंग धीरे-धीरे वापस नॉर्मल बेसलाइन पर आ जाएगी. अगर कुछ हफ़्तों बाद भी आपको अपनी रीडिंग सही नहीं लग रही, तो बेझिझक हमारी टीम से संपर्क करें.

आप यहाँ हमारी Member Care टीम से संपर्क कर सकते हैं.


और जानकारी

बॉडी टेम्परेचर में होने वाले नॉर्मल उतार-चढ़ाव को समझना

Oura से बॉडी टेम्परेचर ट्रेंड्स को चेक करना

Oura आपकी उंगली से टेम्परेचर क्यों नापता है

Oura का टेम्परेचर डेटा कितना सटीक है?

साईकल इनसाइट्स

ट्रेंड्स का इस्तेमाल करना

रेडीनेस कॉन्ट्रिब्यूटर्स

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?