कभी-कभी आपको अपने रात, दिन या एक्टिविटी हार्ट रेट के ग्राफ़ में कुछ जगह ख़ाली दिख सकती हैं. समस्या हल करने के तरीक़ों के लिए नीचे देखें.
नाइटटाइम हार्ट रेट में गैप्स
24-घंटे के हार्ट रेट ग्राफ़ में गैप्स
एक्टिविटी हार्ट रेट में गैप
नाइटटाइम हार्ट रेट में गैप्स
अगर आपको अपने नाइटटाइम रेस्टिंग हार्ट रेट (RHR) या हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) ग्राफ़्स में गैप दिखते हैं, तो हो सकता है कि आपकी पल्स मॉनिटरिंग में कुछ रुकावट आई हो.
इन गैप की वजहें हो सकती हैं:
- आपकी रिंग बहुत ढीली थी. सोने से पहले पक्का कर लें कि रिंग के LED सेंसर्स आपकी उँगली के नीचे की तरफ़ हों और रिंग की फ़िटिंग कसी हुई लगे. अगर रिंग बहुत ढीली लगे, तो उसे किसी दूसरी उँगली में पहनकर देखें
- LED सेंसर्स गंदे थे. आप सेंसर्स और अपनी रिंग को पानी और साबुन से धो सकते हैं. रिंग को वापस उँगली में पहनने से पहले किसी मुलायम कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें
- रात को आप बेचैन थे. Oura Ring ज़रा-सी हरकत भी पकड़ लेती है, इसलिए करवटें बदलने से आपके रात-भर के डेटा में जगह ख़ाली रह सकती हैं. देखें कि रात की बेचैनी पर नज़र रखने के लिए Oura के नाइटटाइम मूवमेंट फ़ीचर का इस्तेमाल कैसे करें, साथ ही बेचैन नींद वालों के लिए कुछ काम के सुझाव भी पाएँ
- आप ऐसी पोज़िशन में सोए जिससे आपका हाथ सुन्न हो गया (जिससे ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा ब्लॉक हो गया)
- आपकी रेस्टिंग हार्ट रेट बेहद कम थी (33 bpm से नीचे)
- एरिथमिया, या अनियमित धड़कन, की वजह से अधूरा डेटा मिला
Oura ऐप में गैप ऐसे दिख सकते हैं:
24-घंटे के हार्ट रेट ग्राफ़ में गैप्स
अगर आपको 24-घंटे के हार्ट रेट ग्राफ़में गैप दिखते हैं, तो ये चेक करें:
- हो सकता है कि साफ़ सिग्नल पाने के लिए रिंग के सेंसर्स आपकी त्वचा से बहुत दूर हों. उँगली बदलने से रिंग की फ़िटिंग कसी हुई हो सकती है
- हो सकता है कि सेंसर्स गंदे हों. एक बार जल्दी से धोने से दिक़्क़त दूर हो सकती है
- ठंडी उँगलियों से सिग्नल में दिक़्क़त आ सकती है. दस्ताने पहनने से मदद मिल सकती है
ध्यान दें: अगर आपको दिल की कोई कंडीशन है, लो ब्लड प्रेशर है, या सेहत से जुड़ी कोई और दिक़्क़त है जिसकी वजह से एरिथमिया होता है, तो हो सकता है कि Oura App आपका पूरा रेस्टिंग हार्ट रेट (RHR) और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) डेटा न दिखा पाए, जिससे आपके ग्राफ़ में जगह ख़ाली रह सकती हैं. कुछ मामलों में, हो सकता है कि आपको हार्ट रेट और HRV डेटा बिल्कुल भी न दिखे. ज़्यादा जानकारी के लिए, Oura और मेडिकल कंडिशंस पर हमारा आर्टिकल पढ़ें.
आप रिंग के सेंसर्स को रीसेट करने में मदद के लिए एक सॉफ़्ट रीसेट कर सकते हैं.
- टुडे टैब के ऊपर बाईं तरफ़
मेन्यू पर टैप करके, या ऊपर दाईं तरफ़
पर टैप करके मेरे डिवाइस पेज पर जाएँ
- माई डिवाइस स्क्रीन पर, अपना डिवाइस चुनें
- "सॉफ़्ट रीसेट" पर टैप करें
सेंसर्स और रिंग की फ़िटिंग चेक करने के बाद, और (अगर ज़रूरी हो तो) सॉफ़्ट रीसेट पूरा करने के बाद, रिंग को 24 घंटे पहनकर देखें कि यह आपके दिन के हार्ट रेट डेटा को सही तरीक़े से इकट्ठा और सिंक कर रही है या नहीं. अगर नहीं करती, तो मदद के लिए हमसे संपर्क करें.
आप यहाँ हमसे संपर्क कर सकते हैं.
एक्टिविटी हार्ट रेट में गैप
एक्टिविटी हार्ट रेटकई तरह की एक्सरसाइज़, वर्कआउट और दूसरी एक्टिविटीज़ के दौरान हार्ट रेट को रिकॉर्ड करता है. अगर आपको अपने एक्टिविटी हार्ट रेट के ग्राफ़ में कुछ जगह ख़ाली दिखें, तो चेक करें कि नीचे बताई गई कोई बात लागू होती है या नहीं:
- ठंडी त्वचा या ठंडे मौसम की वजह से त्वचा ठंडी होना: ठंडी उँगलियों से सिग्नल में दिक़्क़त आ सकती है. दस्ताने पहनने से मदद मिल सकती है, लेकिन ज़रूरी है कि बाहर जाने से पहले ही दस्ताने पहन लें
- उँगली का चुनाव:अच्छी सिग्नल क्वालिटी के लिए रिंग को इंडेक्स फ़िंगर में पहनना सबसे बढ़िया रहता है, और मिडल फ़िंगर दूसरा सबसे अच्छा ऑप्शन है
- कसाव: आप Oura Ring किसी भी उँगली में पहनें, सबसे ज़रूरी है कि फ़िटिंग कसी हुई हो. फ़िटिंग कसी हुई है या नहीं, यह ऐसे पता चलेगा — जब आप रिंग को घुमाने की कोशिश करें और वो आसानी से न घूमे
- रिंग की पोज़िशन: सटीक एक्टिविटी हार्ट रेट माप के लिए, सेंसर्स उँगली के नीचे की तरफ़ (आपकी हथेली वाली साइड) होने चाहिए
