किसी इश्यू में मदद के लिए, बग रिपोर्ट करने के लिए, या कोई नया फ़ीचर सजेस्ट करने के लिए, Oura मेंबर केयर टीम से संपर्क करें.
चैट
चैट 24/7 उपलब्ध है.
- चैट फ़िन से शुरू होती है, जो हमारा वर्चुअल असिस्टेंट है. फ़िन कई सवालों के जवाब तुरंत दे सकता है.
- अगर ज़रूरत हो, तो फ़िन आपको किसी लाइव Oura एक्सपर्ट के पास ट्रांसफ़र कर देगा.
या, आपको इनमें से किसी एक लिंक पर जल्दी हल मिल सकता है:
- अपने ऑर्डर का स्टेटस चेक करें
- अपना Oura प्रोडक्ट रिटर्न या एक्सचेंज करें
- अपनी Oura मेंबरशिप मैनेज करें
- हमारे Help Center में जवाब पाएं
- अपनी Oura Ring की देखभाल
- Oura मेंबरशिप से जुड़ी जानकरी
- कनेक्शन प्रॉब्लम्स ठीक करना
- ज़्यादा जवाबों के लिए, हेल्प सेंटर सर्च करें
फ़ोन
शेड्यूल्ड फ़ोन सपोर्ट सभी Oura मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. हम सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे पैसिफ़िक टाइम के बीच सीमित टाइम स्लॉट ऑफ़र करते हैं. टाइमिंग बदल सकती है और स्लॉट पहले आएँ, पहले पाएँ के बेसिस पर मिलते हैं. फ़िलहाल फ़ोन सपोर्ट सिर्फ़ अंग्रेज़ी में है और जिन मेंबर्स को सुनने में दिक़्क़त हो, उनके लिए हमारे पास टेलिटाइप (TTY) या कोई दूसरी सुविधा फ़िलहाल नहीं है.
मैं कॉल कैसे शेड्यूल करूं?
आप आज या कल के लिए हेल्प सेंटर के ज़रिए कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. टाइमिंग आपके लोकल टाइम ज़ोन में दिखेगी. कृपया ध्यान दें कि कॉल वॉल्यूम के हिसाब से अपॉइंटमेंट के स्लॉट कम या ज़्यादा हो सकते हैं.
क्या होगा अगर कोई टाइम स्लॉट उपलब्ध न हो?
इसका मतलब है कि आज और कल के सभी टाइम स्लॉट भर चुके हैं. हम सलाह देंगे कि थोड़ी देर बाद फिर चेक करें या चैट के ज़रिए हमसे संपर्क करें.
क्या मैं एक दिन से ज़्यादा पहले कॉल बुक कर सकता हूं?
फ़िलहाल कॉल सिर्फ़ आज या कल के लिए शेड्यूल की जा सकती है. हम सलाह देंगे कि नए स्लॉट्स के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें.
क्या मैं अपनी कॉल कैंसल या रीशेड्यूल कर सकता/सकती हूं?
अपनी अपॉइंटमेंट में बदलाव करने के लिए, उसी ब्राउज़र और डिवाइस का इस्तेमाल करके शेड्यूलर पर वापस जाएं जिससे आपने अपनी कॉल बुक की थी.
क्या मैं एक से ज़्यादा कॉल शेड्यूल कर सकता/सकती हूं?
अगर आपके पास और सवाल हैं, तो आप अपनी पिछली कॉल के बाद एक और कॉल शेड्यूल कर सकते हैं.
क्या होगा अगर मैं अपनी कॉल मिस कर दूं?
अगर आप अपने तय समय पर उपलब्ध नहीं हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप एक नई अपॉइंटमेंट बुक करें जो आपके लिए ज़्यादा बेहतर हो.
मैं कैसे चेक कर सकता हूं कि मेरी कॉल कब शेड्यूल है?
आप अपना कन्फ़र्मेशन टेक्स्ट मैसेज चेक कर सकते हैं या उसी ब्राउज़र और डिवाइस से शेड्यूलर पर वापस जा सकते हैं जिससे आपने कॉल बुक की थी.
मैं अपना अपॉइंटमेंट भूल गया/गई हूँ. क्या आप मेरे लिए इसे चेक कर सकते हैं या मुझे ईमेल कर सकते हैं?
सिक्योरिटी की वजह से, हम आपकी अपॉइंटमेंट की जानकरी देख या दोबारा भेज नहीं सकते.
कॉल किस नंबर से आएगी?
कॉल आपके कैरियर के हिसाब से "Oura" नाम से या किसी फ़ोन नंबर के रूप में दिख सकती है. कृपया ध्यान दें कि इस नंबर पर कोई नज़र नहीं रखी जाती और यह इनकमिंग कॉल्स रिसीव नहीं कर सकता.
मैं कॉल पर किन चीज़ों के बारे में बात कर सकता/सकती हूँ?
ज़्यादातर टॉपिक आपकी कॉल के दौरान हैंडल किए जा सकते हैं. कुछ मामलों में, जैसे B2B सपोर्ट या मेडिकल डिवाइस फ़ीचर्स के बारे में सवाल, आपको ईमेल फ़ॉलो-अप के लिए किसी दूसरी टीम के पास भेजा जा सकता है.
सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट करें
Oura के किसी भी प्रोडक्ट, वेबसाइट या सर्विस में सिक्योरिटी या प्राइवेसी से जुड़ी किसी भी इश्यू की रिपोर्ट करने के लिए security@ouraring.com पर ईमेल करें. फ़िशिंग अटेम्प्ट्स की रिपोर्ट करने के लिए भी आप security@ouraring.com पर ईमेल कर सकते हैं.
धोखाधड़ी वाले ईमेल और वेबसाइटों की पहचान करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी के बारे में हमारा आर्टिकल देखें.
बल्क ऑर्डर
20 या उससे ज़्यादा रिंग्स की बल्क ख़रीदारी के लिए, कृपया Oura बिज़नेस के लिएके ज़रिए फ़ॉर्म सबमिट करें.
