मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

जेट लैग प्लान

अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026

जेट लैग प्लान सफ़र से पहले, सफ़र के दौरान और सफ़र के बाद के लिए एक पर्सनलाइज़्ड प्लान देकर आपको जेट लैग से उभरने में मदद कर सकता है.

यह प्लान आपको रोशनी, नींद, खाने और एक्टिविटी की टाइमिंग के बारे में सलाह देता है. इसके साथ आपको एक रेंज भी दिखेगी, जो Oura मेंबर्स की 1 करोड़ से ज़्यादा ट्रिप्स के डेटा से बनी है. इससे पता चलता है कि ऐसी ही ट्रिप्स में रेडिनेस स्कोर आम तौर पर कैसे ऊपर-नीचे होता है, ताकि आप देख सकें कि आप नए समय में कितना ढल पा रहे हैं.

जेट लैग प्लान इस्तेमाल करने के लिए मेंबर्स के पास ये होना ज़रूरी है:

यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.

यह फ़ीचर फ़िलहाल सिर्फ़ इंग्लिश में उपलब्ध है. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने फ़ोन की भाषा इंग्लिश में सेट करके देखें.

17 नवंबर 2026 से मेंबर्स के लिए जेट लैग प्लान जरी किया जा रहा है.


जेट लैग प्लान कैसे काम करता है

जब आप दूसरे टाइम ज़ोन में पहुँचते हैं, तो आपकी बॉडी का टाइमिंग सिस्टम अक्सर अपने घर के समय पर ही चलता रहता है. नींद, एनर्जी और भूख भी पुराने शेड्यूल के हिसाब से ही लगती है. जितने ज़्यादा टाइम ज़ोन पार करेंगे, नए समय में ढलने में उतना ही ज़्यादा वक़्त लग सकता है. आम तौर पर पश्चिम की तरफ़ सफ़र करने पर यह टाइमिंग सिस्टम रोज़ क़रीब एक घंटे के हिसाब से नए समय में ढलता है, और पूरब की तरफ़ सफ़र करने पर थोड़ा धीमे.

जेट लैग प्लान तीन या उससे ज़्यादा टाइम ज़ोन वाली ट्रिप्स के लिए हैं. छोटी ट्रिप्स में आम तौर पर जेट लैग नहीं होता, इसलिए प्लान की ज़रूरत नहीं पड़ती.


जेट लैग प्लान कैसे इस्तेमाल करें

प्लान शुरू करें

आप इनमें से किसी भी तरीक़े से प्लान शुरू कर सकते हैं:

  • आज टैब में नीचे दाईं तरफ़ बने + बटन पर टैप करें और जेट लैग चुनें
  • आज टैब में आइकन बार्स मेन्यू मेन्यू में जाएँ और जेट लैग चुनें
  • Advisor को अपनी आने वाली ट्रिप के बारे में बताएँ

जब आपके फ़ोन का टाइम ज़ोन तीन घंटे या उससे ज़्यादा बदलता है, तो Oura App आपको नोटिफ़िकेशन भेज सकता है या आज टैब पर जेट लैग प्लान जोड़ सकता है. Oura App आपके फ़ोन की टाइम ज़ोन सेटिंग देखकर पता लगाता है कि आपने टाइम ज़ोन पार किया है. इस सेटिंग से आपकी सटीक लोकेशन पता नहीं चलती.

प्लान बनाते वक़्त आप ये जानकारी शामिल करते हैं:

  • फ़्लाइट की जानकारी: कहाँ से उड़ान भरनी है और कहाँ पहुँचना है (एयरपोर्ट), तारीख़ और लोकल समय
    • अगर आपकी ट्रिप में कई फ़्लाइट्स या स्टॉप हैं, तो हर फ़्लाइट एक-एक करके जोड़ें, ताकि प्लान में आपका पूरा सफ़र शामिल हो सके.
  • ट्रिप का टाइप: काम के सिलसिले में या घूमने-फिरने के लिए
  • ट्रिप गोल्स: आपके हिसाब से क्या हो तो यह ट्रिप अच्छी रहेगी

आपका प्लान इन पर आधारित है:

  • आपकी फ़्लाइट का समय, रूट और टाइम ज़ोन में बदलाव
  • आपके रोज़ के सोने का शेड्यूल
  • आपके नींद और रिकवरी के दिन
  • आपका ट्रिप गोल, अगर आपने कोई सेट किया हो

आपका जेट लैग प्लान

ट्रिप की जानकारी देने के बाद आपको एक पर्सनलाइज़्ड, रोज़-रोज़ का प्लान मिलता है, जो आपकी बॉडी के अंदरूनी टाइमिंग सिस्टम को उतनी जल्दी नए समय के हिसाब से ढालने में मदद करता है जितनी जल्दी आपकी बॉडी ढल सके. इस प्लान में तीन चरणों के लिए काम बताए जाते हैं: सफ़र से पहले, सफ़र का दिन, और नई जगह में ढलने का समय. इन कामों में रोशनी, नींद, कैफ़ीन, एक्टिविटी और खाना-पीना शामिल हो सकते हैं, और हर काम उस वक़्त के हिसाब से रखा गया है जब वो सबसे ज़्यादा काम आ सके. एक समय में आपका सिर्फ़ एक ही प्लान ऐक्टिव रह सकता है.

हर काम पूरा करना ज़रूरी नहीं है. जो काम आप कर लें, उन पर निशान लगाते चलें. इससे आपको पता रहता है कि आप क्या-क्या फ़ॉलो कर रहे हैं, और आपकी ट्रिप का रिकैप भी ज़्यादा काम का बन सकता है.

जेट लैग आज टैब. जेट लैग पूरा प्लान

अपना प्लान देखने के लिए: 

  • आज टैब में नीचे दाईं तरफ़ बने + बटन पर टैप करें और जेट लैग चुनें
    • आपके ऐक्टिव और आने वाले प्लान आज टैब में भी दिखते हैं
  • आज टैब में आइकन बार्स मेन्यू मेन्यू में जाएँ और जेट लैग चुनें

अपना मौजूदा प्लान एडिट या डिलीट करने के लिए प्रोग्रेस टैब पर जाएँ. अपने पुराने प्लान देखने के लिए ओवरव्यू टैब खोलें.

यह प्लान AI की मदद से बनाया जाता है, जिससे ग़लतियाँ हो सकती हैं. अपना प्लान एडिट या अपडेट करने के लिए अपनी फ़्लाइट की जानकारी बदलें, अपने आने वाले शेड्यूल के बारे में और बताएँ, या Advisor से उसमें बदलाव करने को कहें.

हर तय किए गए काम से पहले याद दिलाने के लिए आप जेट लैग नोटिफ़िकेशन भी ऑन कर सकते हैं. जेट लैग प्लान के नोटिफ़िकेशन बंद करने से आपके बाक़ी नोटिफ़िकेशन पर कोई असर नहीं पड़ता.

आपकी ट्रिप रिपोर्ट

आपकी ट्रिप रिपोर्ट दिखाती है कि आपकी ट्रिप का आपकी नींद और बॉडी के टाइमिंग सिस्टम पर क्या असर पड़ा होगा. 

आपकी ट्रिप रिपोर्ट आपके जेट लैग प्लान के ख़त्म होने के बाद मिलती है, जब तक आपकी बॉडी के नए टाइम ज़ोन में ढल जाने की उम्मीद होती है. अगर आपकी ट्रिप में एक से ज़्यादा पड़ाव हैं, तो यह आपको अगली फ़्लाइट से पहले वाली सुबह मिलती है.

रिकैप पाने के लिए जहाँ आप पहुँचे हैं, वहाँ की कम-से-कम तीन रातों का डेटा होना चाहिए.

आपकी रिपोर्ट में ये शामिल हो सकता है:

  • आपकी ट्रिप का आपकी बॉडी के अंदरूनी टाइमिंग सिस्टम पर क्या असर पड़ा होगा
  • आपके पूरे किए हुए कामों के बारे में जानकारी
  • ट्रिप से पहले के आपके नॉर्मल लेवल के मुक़ाबले आपके नींद और रेडिनेस स्कोर कैसे रहे
  • आपकी ट्रिप के डेटा के आधार पर ऐसी काम की जानकारी, जिसे आप अपनी अगली ट्रिप में इस्तेमाल कर सकें

     

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?