Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स से आप अपने इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड्स (EHR) सीधे Oura ऐप में ला सकते हैं. अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर के रिकॉर्ड्स कनेक्ट करने पर Oura आपको और ज़्यादा उपयुक्त और पर्सनलाइज़्ड जानकारी दे सकता है.
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और यह किसी बीमारी या मेडिकल कंडीशन को डायग्नोज़, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर, या रोकने के लिए नहीं बनाई गई है. कोई भी दवा, खान-पान, या एक्सरसाइज़ में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स फ़िलहाल सिर्फ़ US (US टेरिटरीज़ को छोड़कर) में उपलब्ध है, इनके लिए:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स क्या हैं?
हेल्थ रिकॉर्ड को कैसे कनेक्ट करें
Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स — डेटा और प्राइवेसी
Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स क्या हैं?
इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड्स वो मेडिकल डेटा है जो सीधे आपके हेल्थकेयर प्रोवाइडर से आता है. Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स इस डेटा को Oura ऐप के कुछ फ़ीचर्स में इस्तेमाल करता है:
- Oura Advisor: आप जो सेहत से जुड़ी जानकारी शामिल करना चाहें वो Advisor को मिल जाती है, ताकि वो आपकी असल हेल्थ हिस्ट्री के हिसाब से ज़्यादा उपयुक्त और पर्सनलाइज़्ड जानकारी दे सके.
- हेल्थ पैनल्स: आपके EHR से आया लैब डेटा हेल्थ पैनल्स फ़ीचर में जानकारी के तौर पर दिखता है.
एक बार कनेक्ट होने के बाद, आपका इम्पोर्टेड हेल्थ डेटा माय प्रोफ़ाइल स्क्रीन के रिकॉर्ड्स सेक्शन में भी दिखेगा, जो चार कैटेगरी में बंटा होगा:
- बीमारियाँ: लंबे समय की और अचानक होने वाली बीमारियों की डायग्नोसिस
- दवाइयाँ: डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयाँ उनके सटीक नाम के साथ
- लैब रिज़ल्ट्स: Oura हेल्थ पैनल्स के साथ कम्पैटिबल लैब पैनल हिस्ट्री
- एलर्जी: बताए गए एलर्जन्स
हर रिकॉर्ड साफ़ बताता है कि वो किस हेल्थकेयर प्रोवाइडर से आया है. आप चुन सकते हैं कि कौन से रिकॉर्ड्स Oura के Advisor फ़ीचर के साथ शेयर हों — किसी भी रिकॉर्ड को Advisor के कॉन्टेक्स्ट में शामिल करने या हटाने के लिए टॉगल कर सकते हैं.
आप किसी भी कनेक्टेड प्रोवाइडर का पूरा EHR डेटा कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए कनेक्टेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स पर जाएं > एक प्रोवाइडर चुनें > "पूरे रिकॉर्ड देखें" पर टैप करें.
हेल्थ रिकॉर्ड को कैसे कनेक्ट करें
हेल्थ रिकॉर्ड्स Oura लैब्स के ज़रिए एक ऐसा फ़ीचर है जिसे आप ख़ुद चुनकर चालू कर सकते हैं. एक बार एक्टिवेट होने के बाद, आप अपने रिकॉर्ड्स सीधे Oura ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं. आपके मेडिकल डेटा की सुरक्षा के लिए कनेक्शन प्रोसेस में एक सिक्योर आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन स्टेप होता है.
अपने हेल्थ रिकॉर्ड्स कनेक्ट करने के लिए:
- टैप करें Oura ऐप के "टुडे" टैब पर
मेनू खोलें और Oura लैब चुनें
- फ़ीचर एक्टिवेट करने के लिए Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स चुनें
- फ़ीचर कार्ड पर "रिकॉर्ड खोलें" पर टैप करें, या मेरी प्रोफ़ाइल > रिकॉर्ड पर जाएँ
- "कनेक्टेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स" पर टैप करें
- "जारी रखें" पर टैप करें
- CLEAR से अपनी पहचान वेरिफ़ाई करें
- यह स्टेप एक आइडेंटिटी अश्योरेंस लेवल 2 (IAL2) टोकन बनाता है जो क्वालिफ़ाइड हेल्थ इन्फ़ॉर्मेशन नेटवर्क (QHIN) के ज़रिए आपके हेल्थ रिकॉर्ड्स को सुरक्षित तरीक़े से माँगने के लिए ज़रूरी है.
- TEFCA नेटवर्क के ज़रिए मिले रिकॉर्ड्स देखें और "जारी रखें" पर टैप करें.
- आपके लिए मिले सभी रिकॉर्ड्स अपने आप आ जाएंगे. जो हेल्थ सिस्टम एपिक माई चार्ट इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए आगे बढ़ने से पहले आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करना पड़ सकता है.
- चाहें तो आप TEFCA के ज़रिए न मिले किसी और हेल्थ सिस्टम को ढूंढकर कनेक्ट कर सकते हैं, और फिर ""जारी रखें" पर टैप करें.
एक बार रिकॉर्ड्स कनेक्ट हो जाने के बाद, आप उन्हें मेरी प्रोफ़ाइल में "रिकॉर्ड्स" टैब के नीचे, हेल्थ पैनल्स में जानकरी के तौर पर, और Oura Advisor के जवाबों के सोर्स के रूप में देख सकते हैं. नोट: बाद में और हेल्थकेयर प्रोवाइडर जोड़ने के लिए, मेरी प्रोफ़ाइल > रिकॉर्ड्स > कनेक्टेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स पर जाएं और + बटन टैप करें.
रिकॉर्ड्स ख़ुद से जोड़ना
अपनी हेल्थ प्रोफ़ाइल बनाना शुरू करने के लिए EHR कनेक्ट करना ज़रूरी नहीं. आप Oura ऐप में बनी-बनाई रिकॉर्ड्स लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके सीधे अपने रिकॉर्ड्स ख़ुद भी जोड़ सकते हैं.
- मेरी प्रोफ़ाइल पर जाएं और "रिकॉर्ड्स" चुनें
- जो रिकॉर्ड जोड़ना चाहते हैं उसके हिसाब से एलर्जी, बीमारी, या दवाई पर टैप करें
- लाइब्रेरी में अपना रिकॉर्ड ढूंढें और उसे चुनें
- शुरुआती तारीख़ डालें और अपनी प्रोफ़ाइल में सेव करने के लिए "अप्लाई" पर टैप करें
ख़ुद से जोड़े गए रिकॉर्ड्स को रिकॉर्ड्स व्यू से कभी भी एक-एक करके डिलीट किया जा सकता है.
हम बीमारियों, दवाइयों, और एलर्जी की लाइब्रेरी को और भी बड़ा करते रहेंगे, साथ ही नए तरह के रिकॉर्ड्स भी जोड़ते रहेंगे.
Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स — डेटा और प्राइवेसी
Flexpa क्या है?
Flexpa एक इंडिविजुअल एक्सेस सर्विस (IAS) है जो Oura को हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और इंश्योरेंस कंपनियों से जोड़ता है. यह एक सिक्योर गेटवे की तरह काम करता है जो Oura को कई अलग-अलग सोर्स से आपके हेल्थ रिकॉर्ड्स लाने में मदद करता है.
जब आप कोई प्रोवाइडर कनेक्ट करते हैं, तो Flexpa आपके प्रोवाइडर के हिसाब से नेशनल TEFCA नेटवर्क या डायरेक्ट पेशेंट एक्सेस APIs के ज़रिए आपके रिकॉर्ड्स सुरक्षित तरीक़े से लाता है. यह सर्विस सीधे Oura ऐप में बनी हुई है, इसलिए आपको अलग से Flexpa अकाउंट बनाने की ज़रूरत नहीं.
CLEAR क्या है?
CLEAR एक आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन सर्विस है जो हेल्थ रिकॉर्ड्स एक्सेस करने से पहले आपकी पहचान कन्फ़र्म करती है. वेरिफ़िकेशन पूरी होने पर एक आइडेंटिटी अश्योरेंस लेवल 2 (IAL2) टोकन बनता है जो क्वालिफ़ाइड हेल्थ इन्फ़ॉर्मेशन नेटवर्क (QHIN) के ज़रिए आपके हेल्थ रिकॉर्ड्स माँगने के लिए ज़रूरी है. यह वही लेवल की पहचान जाँच है जो सरकारी और हेल्थकेयर सिस्टम में इस्तेमाल होती है.
IAL2 टोकन वक़्त के साथ एक्सपायर हो जाते हैं, ज़्यादातर कनेक्शन अधिकतम 90 दिनों तक चलते हैं. जब कोई कनेक्शन एक्सपायर हो जाए और आप उसे रिन्यू करना चाहें, तो नया टोकन बनाने के लिए आपसे CLEAR के ज़रिए दोबारा आइडेंटिटी वेरिफ़ाई करने को कहा जा सकता है.
हेल्थकेयर प्रोवाइडर हटाएं या इम्पोर्टेड डेटा डिलीट करें
आपके कनेक्टेड प्रोवाइडर्स और उनसे जुड़े डेटा पर पूरा कंट्रोल आपका है. किसी कनेक्शन को मैनेज करने के लिए, माय प्रोफ़ाइल > रिकॉर्ड्स > कनेक्टेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स पर जाएं और जिस प्रोवाइडर को मैनेज करना है उस पर टैप करें.
- एक्टिव या एक्सपायर्ड कनेक्शन: आप कनेक्शन रिन्यू कर सकते हैं या उससे जुड़े सभी डेटा के साथ उसे हमेशा के लिए हटा सकते हैं.
- फ़ेल या पेंडिंग कनेक्शन: आप कनेक्शन और पहले से आया हुआ कोई भी डेटा डिलीट कर सकते हैं.
जब आप "कनेक्शन और डेटा हटाएं" चुनते हैं, तो उस प्रोवाइडर के सभी रिकॉर्ड्स Oura से हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं — इसमें आपकी प्रोफ़ाइल के इम्पोर्टेड रिकॉर्ड्स और Oura के सिक्योर हेल्थ डेटा स्टोर में मौजूद सारा डेटा भी शामिल है.
आप कभी भी अपने हेल्थ रिकॉर्ड डेटा का पूरा एक्सपोर्ट माँग सकते हैं. एक्सपोर्ट आसानी से पढ़े जाने वाले फ़ॉर्मेट में होता है और इसे "कनेक्टेड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स" स्क्रीन से शुरू किया जा सकता है.
Oura Advisor और हेल्थ रिकॉर्ड्स
Oura Advisor आपके इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड्स कैसे इस्तेमाल करे, यह आप कंट्रोल कर सकते हैं. आपके रिकॉर्ड्स व्यू में हर रिकॉर्ड पर शामिल करें/हटाएं का टॉगल होता है. "शामिल करें" पर सेट रिकॉर्ड्स Advisor को मिलते हैं, "हटाएं" पर सेट रिकॉर्ड्स आपको रिकॉर्ड्स व्यू में दिखते हैं लेकिन Advisor से शेयर नहीं होते.
डिफ़ॉल्ट रूप से, सभी नए इम्पोर्टेड रिकॉर्ड्स "शामिल करें" पर सेट होते हैं. अगर आपने पहले किसी एक नाम के रिकॉर्ड को "हटाएं" पर सेट किया था, तो उसी नाम के नए रिकॉर्ड्स भी अपने आप हट जाएंगे.
आप ये सेटिंग्स कभी भी मेरी प्रोफ़ाइल के रिकॉर्ड्स व्यू से बदल सकते हैं.
Oura Advisor आपके हेल्थ रिकॉर्ड्स दो तरीक़ों से इस्तेमाल कर सकता है:
- हेल्थ रिकॉर्ड्स के बारे में सीधे सवालों के जवाब देना: अगर आप अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूछते हैं तो Oura Advisor आपके इम्पोर्टेड रिकॉर्ड्स से जानकारी लेता है.
- जनरल वेलनेस कॉन्टेक्स्ट देना: आपके Oura डेटा के बारे में रोज़मर्रा के सवालों के लिए, Oura Advisor आपकी जानी-मानी हेल्थ जानकारी को बैकग्राउंड कॉन्टेक्स्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है.
Oura Advisor कोई डायग्नोसिस नहीं करेगा, दवाइयों की सलाह नहीं देगा, और न ही यह बताएगा कि कोई लैब रिज़ल्ट इमरजेंसी है या नहीं. जब ज़रूरी हो, वो सलाह देगा कि आप अपने डॉक्टर से बात करें.
Oura हेल्थ रिकॉर्ड के नाम
कुछ रिकॉर्ड के नाम उनसे अलग लग सकते हैं जो आप डॉक्टर के पास जाने पर देखते हैं.
Oura एक मेडिकल ओन्टोलॉजी लेयर का इस्तेमाल करके हेल्थ रिकॉर्ड की भाषा को आसान बनाता है, जो क्लिनिकल कोड्स को पढ़ने और समझने में आसान नामों में बदल देती है. मिसाल के लिए, E11 जैसा ICD-10 कोड "टाइप 2 डायबिटीज़" बन जाता है, या 44054006 जैसा SNOMED कोड उसके नंबर की जगह उसके जाने-पहचाने नाम से दिखाया जाता है.
जो रिकॉर्ड्स सपोर्टेड ओन्टोलॉजी से बाहर हैं, उनके लिए Oura आपके EHR का ओरिजिनल टेक्स्ट जैसा है वैसा ही दिखाएगा. दोनों ही मामलों में, हर रिकॉर्ड के साथ सोर्स प्रोवाइडर हमेशा दिखाया जाता है ताकि आप जान सकें यह कहाँ से आया.
