मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

Oura सर्कल्स

सपोर्ट सिस्टम के साथ हेल्थ और वेल-बीइंग का ख़्याल रखना काफ़ी आसान हो जाता है. Oura सर्कल्स के ज़रिए, मेंबर्स अपनी रेडीनेस, स्लीप और एक्टिविटी स्कोर्स जैसे डेटा उन दोस्तों और फ़ैमिली मेंबर्स के साथ शेयर कर सकते हैं जो ख़ुद Oura मेंबर्स हैं. आप अलग-अलग सर्कल्स बना सकते हैं, हर सर्कल के लिए अपना शेयर किया जाने वाला डेटा कस्टमाइज़ कर सकते हैं, और दूसरे मेंबर्स के डेटा पर रिएक्ट भी कर सकते हैं.

Oura सर्कल्स इनके लिए है:

Oura सर्कल्स क्या हैं?
Oura सर्कल्स को इस्तेमाल कैसे करें
एक्सेस सर्कल्स
एक सर्कल बनाएं
मेम्बर को सर्कल में बुलाएँ
सर्कल से जुड़िए
सर्कल एडिट करें
रिएक्शंस का इस्तेमाल करें
पिछले डेटा को देखें
ध्यान में रखने वाली बातें
और जानकारी


Oura सर्कल्स क्या हैं?

Oura सर्कल्स के साथ, मेंबर्स अपने पिछले दो हफ़्तों का हाई-लेवल डेटा (रेडीनेस, स्लीप, और एक्टिविटी स्कोर्स) शेयर करने के लिए प्राइवेट ग्रुप्स बना सकते हैं. आप ज़्यादा से ज़्यादा 10 सर्कल्स के मेंबर हो सकते हैं, और हर सर्कल में मैक्सिमम 20 मेंबर्स हो सकते हैं. आप जब चाहें अपना शेयर किया हुआ डेटा बदल सकते हैं, हर सर्कल के लिए अलग डेटा चूज़ कर सकते हैं, और कस्टम इमोजीस के ज़रिए दूसरे मेंबर्स के डेटा पर रिएक्ट कर सकते हैं.
 


Oura सर्कल्स को इस्तेमाल कैसे करें

एक्सेस सर्कल्स

आप Oura सर्कल्स को सीधे टुडे टैब से या Oura ऐप की होम स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर दिए गए आइकन बार मेन्यु मेनू से एक्सेस कर सकते हैं.

एक सर्कल बनाएं

आप एक नया सर्कल बना सकते हैं बस उसे एक नाम दें, चुनें कि आप कौन से स्कोर्स शेयर करना चाहते हैं, और फिर अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों को इनवाइट करें जो Oura मेंबर्स हैं. सर्कल का नाम ज़्यादा से ज़्यादा 20 कैरेक्टर्स का हो सकता है और इसमें इमोजी इस्तेमाल नहीं किए जा सकते. 

इस बात का फ़ैसला करें कि क्या आप अपने रेडीनेस, स्लीप और एक्टिविटी स्कोर्स शेयर करना चाहते हैं, और यह भी कि आप अपना डेली स्कोर दिखाना चाहते हैं या हफ़्ते का एवरेज.

आप सर्कल्स स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिए गए सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करके कभी भी नए सर्कल्स बना सकते हैं या पहले से बने सर्कल्स को एडिट कर सकते हैं.

Oura_Circles_1_hi.png

मेम्बर को सर्कल में बुलाएँ

अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सर्कल में इनवाइट करने के लिए, आप एक वन-टाइम लिंक जेनरेट कर सकते हैं और उसे ईमेल, मैसेज वगैरह के ज़रिए उन्हें भेज सकते हैं. ये लिंक सिर्फ़ एक बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं (यानी हर नए इंसान को इनवाइट करने के लिए आपको नया लिंक बनाना होगा), और यह लिंक सात दिनों तक वैलिड रहता है. एक बार लिंक एक्सपायर होने के बाद, आपको फिर से नया लिंक जेनरेट करके भेजना होगा. आप हर सर्कल में ज़्यादा से ज़्यादा 20 लोगों को रख सकते हैं.

सर्कल से जुड़िए

सर्कल जॉइन करने के लिए, आपको सर्कल के किसी मेम्बर से इनवाइट लिंक मिलना ज़रूरी है. सर्कल जॉइन करने से पहले, आप सर्कल का नाम, उसमें मौजूद लोगों की संख्या, और यह देख पाएंगे कि कौन-कौन पहले से इसमें है. आप ज़्यादा से ज़्यादा 10 सर्कल्स जॉइन कर सकते हैं और कभी भी किसी भी सर्कल को छोड़ सकते हैं. सिर्फ़ Oura मेंबर्स ही सर्कल जॉइन कर सकते हैं.

अगर आप एक से ज़्यादा सर्कल्स में हैं, तो वे सब आपको एक लिस्ट में दिखेंगे, जो सबसे ज़्यादा रिएक्शन्स के आधार पर सेट होंगे.

सर्कल एडिट करें

आप सर्कल के ऊपर दाईं तरफ़ दिए गए सेटिंग्स मेनू के ज़रिए अपने सर्कल्स को एडिट कर सकते हैं. आप सर्कल का नाम बदल सकते हैं, अपना निकनेम चेंज कर सकते हैं, यह देख सकते हैं कि सर्कल में कौन-कौन है, या मेंबर्स को हटा सकते हैं. अगर आपको किसी सर्कल से हटाया जाता है, तो आपको अपनी सर्कल्स स्क्रीन पर एक नोटिफ़िकेशन दिखेगा.

रिएक्शंस का इस्तेमाल करें

आप अपने सर्कल के किसी भी मेंबर के डेटा पर प्री-सेट इमोजीज़ से रिएक्ट कर सकते हैं. ये रिएक्शंस 24 घंटे तक रहेंगे, और आप सर्कल स्क्रीन के नीचे देख सकते हैं कि किसने आपको रिएक्ट किया है. फ़िलहाल, Oura ऐप में अपने सर्कल के मेंबर्स से बात करने का इसके अलावा और कोई तरीका नहीं है.

पिछले डेटा को देखें

सर्कल के किसी भी मेंबर के ग्राफ़ में पिछले दो हफ्तों का डेटा होता है. ग्राफ़ पर प्रेस करके होल्ड करें, फिर पिछले दिनों के स्कोर देखने के लिए उसे साइड में ड्रैग करें.


ध्यान में रखने वाली बातें

  • अभी आप अपने सर्कल में सिर्फ़ अपने तीन मेन स्कोर ही शेयर कर सकते हैं, लेकिन आगे जाकर हम इसमें और भी डेटा जोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं.
  • अगर कोई मेंबर अपनी रिंग सिंक नहीं करता है, तो वो उन दिनों के स्कोर नहीं देख पाएगा जब उसने सिंक नहीं किया था, और सर्कल के बाकी मेंबर्स भी उसका स्कोर नहीं देख सकेंगे.
  • अगर आपको सर्कल से हटा दिया जाता है या आप ख़ुद छोड़ देते हैं, तो आपके जितने भी ओपन इन्वाइट्स हैं, वो अपने आप एक्सपायर हो जाएंगे

और जानकारी

अपना डेटा एक्सपोर्ट और शेयर करें

Oura स्टिकर

Oura on the Web

पेश है Oura सर्कल्स

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?