मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

Oura स्टिकर

अंतिम अपडेट: 27 जुलाई 2026

Oura स्टिकर्स से आप अपने पर्सनलाइज़्ड Oura हाइलाइट्स बना सकते हैं और उन्हें दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं. जो शेयर कर रहे हैं उसके बैकग्राउंड में अपनी पसंद की फ़ोटो लगाएँ, और ऊपर अपनी नींद, रेडिनेस और एक्टिविटी की जानकारी को स्टिकर्स की तरह जैसे चाहें, वैसे सजा लें.


Oura स्टिकर्स का इस्तेमाल कैसे करें

  1. शेयर चुनें अपने होम स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में दिए गए आइकन शेयर पर क्लिक करें
    • पिछले दिनों का Oura डेटा शेयर करने के लिए, अपने स्लीप, रेडीनेस या एक्टिविटी पेज पर जाएं और ऊपर कैलेंडर को बाईं तरफ़ स्क्रॉल करें
  2. आपका बैकग्राउंड अपने-आप Oura के डिफ़ॉल्ट पर सेट हो जाएगा, लेकिन आप सीधे Oura App से फ़ोटो खींच सकते हैं या अपनी गैलरी से कोई पुरानी फ़ोटो भी चुन सकते हैं
  3. नींद, रेडिनेस और एक्टिविटी के लिए (या इन तीनों में से किसी भी कॉम्बिनेशन के लिए) कोई ख़ास ग्राफ़ और कंट्रिब्यूटर स्टिकर्स चुनें. आप एक ही स्टिकर को कई बार भी जोड़ सकते हैं

एक स्क्रीनशॉट जिसमें Oura स्टीकर्स के कुछ डेटा ग्राफ़िक्स दिखाए गए हैं

  1. स्टिकर्स को आप छोटा-बड़ा कर सकते हैं और कहीं भी मूव कर सकते हैं, लेकिन अभी इन्हें रोटेट नहीं किया जा सकता

Oura ऐप का एक स्क्रीनशॉट. जिसके बैकग्राउंड में डूबते सूरज के साथ कुछ ताड़ के पेड़ दिख रहे हैं. इस बैकग्राउंड के ऊपर दो Oura स्टिकर्स लगे हैं, एक एक्टिविटी के लिए और दूसरा हार्ट रेट वेरिएबिलिटी के लिए

  1. किसी स्टिकर को हटाने के लिए, उसे स्क्रीन के ऊपर की तरफ़ खींचें, वहां आपको एक ट्रैशकैन आइकन दिखेगा
  2. अपनी डेटा स्टोरी को अपनी पसंद के ऐप (जैसे ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया) पर शेयर करने के लिए ऊपर दाएं कोने में शेयर पर क्लिक करें, या फिर आप इसे अपनी फोटो गैलरी में सेव भी कर सकते हैं
    • सोशल मीडिया पर डालने के लिए, पहले स्टिकर को अपनी फ़ोटो गैलरी में सेव कर लें और फिर वहां से उसे सोशल मीडिया ऐप पर अपलोड कर दें
  3. अगर आपका Oura ऐप Strava से इंटीग्रेटेड है, तो आप Share to Strava चुनकर अपने स्टिकर्स को सीधे अपनी Strava एक्टिविटी फ़ीड पर पोस्ट कर सकते हैं

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?