आपका Oura अकाउंट Oura ऐप, मेंबरशिप हब और Oura on the Web में आपके डेटा को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल होता है.
Oura Ring को एक बार में सिर्फ़ एक अकाउंट से कनेक्ट करना होता है. कनेक्टिविटी की परेशानियों या डेटा मिस होने से बचने के लिए, अपनी Oura Ring को अपने अकाउंट से अनलिंक करते वक़्त या किसी दूसरे अकाउंट से पेयर करने से पहले इसे फ़ैक्टरी रीसेट ज़रूर करें और अपने फ़ोन की ब्लूटूथ सेटिंग्स से हटा दें.
एक अकाउंट बनाएं
ऐप प्रोफ़ाइल डिटेल्स एडिट करें
अकाउंट रिकवरी
लॉगिन की समस्याओं का समाधान
और जानकारी
एक अकाउंट बनाएं
- फ़्री Oura ऐप को App Store (iOS) या Google Play Store (Android) से डाउनलोड करें.
- Oura ऐप खोलें और टैप करें शुरू करें
- अगर आप Oura पर नए हैं, तो अपने Oura अकाउंट के लिए एक ईमेल एड्रेस डालें और जारी रखें टैप करें
- यह ईमेल उससे अलग हो सकता है जो आपने अपनी Oura Ring ख़रीदने के लिए इस्तेमाल किया था, और यह आपकी सभी Oura सर्विसेज़ में लॉगिन के तौर पर काम करेगा, जिसमें आपकी मेंबरशिप भी शामिल है.
- अगर आप पहले से Oura मेंबर हैं, तो अपने Oura अकाउंट से जुड़ा ईमेल डालें और लॉगिन प्रॉम्प्ट्स फ़ॉलो करें.
- अगर आपने अपनी रिंग के साथ प्रीपेड मेंबरशिप ख़रीदी है, तो यह अपने आप उस पहले Oura अकाउंट पर लागू हो जाएगी जो आप सेटअप के दौरान बनाते हैं. एक बार मेंबरशिप किसी अकाउंट से लिंक हो जाने के बाद, इसे किसी दूसरे Oura अकाउंट में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता.
- अगली स्क्रीन पर, पहला टॉगल चुन कर के नियम और शर्तें स्वीकार करें. अगर आप अपने ईमेल में Oura के इस्तेमाल के टिप्स और स्पेशल ऑफ़र्स पाना चाहते हैं, तो दूसरा टॉगल भी चुनें.
- नई Oura Ring सेट अप करने के लिए, इन-ऐप इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें या ज़्यादा जानकारी के लिए यह आर्टिकल देखें
- एक बार जब आप अपना Oura Ring सेट अप पूरा कर लें, तो सेटअप ईमेल भेजें पर टैप करें
- अपने इनबॉक्स में अकाउंट सेट अप ईमेल चेक करें. ईमेल में, आपको एक वेरिफ़िकेशन पेज पर ले जाने के लिए सेट अप अकाउंट बटन या वेरिफ़िकेशन लिंक चुने
- अपना बिलिंग एड्रेस डालें जो Oura मेंबरशिप के लिए इस्तेमाल होने वाले पेमेंट मेथड से जुड़ा हो
- कुछ मेंबर्स को बिलिंग या पेमेंट से जुडी जानकारी डालने की ज़रूरत नहीं होती (जैसे की, लाइफ़टाइम मेंबरशिप वाले मेंबर्स).
- अपना होम एड्रेस डालें (सेल्स टैक्स कैलकुलेशन के लिए ज़रूरी).
- अपनी बिलिंग प्रेफ़रेंस (मंथली या सालाना) सेलेक्ट करें और फिर पेमेंट मेथड डालें
- आपके पहले मुफ़्त महीने के ख़त्म होने तक आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर आपके पास प्रीपेड मेंबरशिप है, तो आपके प्रीपेड पीरियड ख़त्म होने तक आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
- रिव्यू करें और कंफ़र्म करें कि आपने जो जानकारी डाली है वह सही है, फिर सबमिट पर टैप करें
- Oura ऐप पर लौटें और जारी रखें पर टैप करें. अगर आप iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको तेज़ साइन-इन के लिए फ़ेशियल या टच रिकग्निशन इनेबल करने का ऑप्शन मिलेगा.
एक बार जब आप Oura ऐप पर वापस आ जाएं, तो आपका अकाउंट और मेंबरशिप सेटअप पूरा हो गया है.
Oura ऐप में अगली स्क्रीन पर आगे बढ़ें ताकि अपने Oura एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ कर सकें और ऐप सेटअप ख़त्म कर सकें.
ऐप प्रोफ़ाइल डिटेल्स एडिट करें
Oura ऐप ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान आपकी लम्बाई, वज़न, उम्र और जन्म के समय तय किया गया सेक्स पूछेगा. इसके बाद किसी भी समय इन जानकरी को एडिट करने के लिए:
- Oura ऐप खोलें
- मेनू चुनें
ऊपरी बाएँ कोने में
- चुनें मेरी प्रोफ़ाइल
-
एडिट करें जन्मतिथि, वज़न, लम्बाई, या जन्म से आपका बताया गया जेंडर
- माप की इकाइयाँ (इंपीरियल/मीट्रिक) मेनू > सेटिंग्स > यूनिट्स में जाकर बदली जा सकती हैं
नोट: अगर आप अपने Oura ऐप को किसी थर्ड पार्टी ऐप से लिंक करते हैं जैसे Apple Health या Health Connect by Android, तो आपकी लम्बाई, वज़न, उम्र और सेक्स उन ऐप्स से Oura में इंपोर्ट हो जाएंगे, और जब तक आप ऐप्स को अनलिंक नहीं करते, तब तक आप उन्हें एडिट नहीं कर पाएंगे.
अकाउंट रिकवरी
आपका Oura अकाउंट ईमेल एड्रेस Oura ऐप > मेन्यू> सेटिंग्स > अकाउंट में मिल जाएगा.
अगर आप अपने मौजूदा ईमेल एड्रेस से अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे, तो आपको हमारी सपोर्ट टीम को रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी.
अपनी रिक्वेस्ट में कृपया बताएँ कि आपको अपने मौजूदा ईमेल के तहत एक नया अकाउंट बनाना है. स्टैंडर्ड GDPR और CCPA डेटा प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक़, Oura आपके ईमेल एड्रेस की कंफ़र्मेशन के बिना आपकी आइडेंटिटी वेरिफ़ाई नहीं कर सकता.
आप हमारी मेंबर केयर टीम से यहां संपर्क कर सकते हैं.
लॉगिन की समस्याओं का समाधान
ग़लत या एक्सपायर हो चुका कोड
कभी-कभी, आपको "गलत" या "एक्सपायर" कोड के बारे में एरर दिख सकता है, भले ही आपने उसे अभी तक इस्तेमाल न किया हो. ऐसा तब हो सकता है जब आपके फ़ोन पर कोई दूसरा ऐप अपने आप लॉगिन लिंक खोल देता है, जिससे कोड एक्सपायर हो जाता है. ईमेल को किसी दूसरे डिवाइस पर खोलने की कोशिश करें और फिर मैन्युअली कोड Oura ऐप में डालें.
लॉगिन कोड नहीं मिला
अगर आपको लॉगिन कोड वाला ईमेल नहीं मिला है, तो अपना स्पैम या जंक फ़ोल्डर चेक करें, या अपने इनबॉक्स में support@ouraring.com से आए मैसेज को सर्च करें. अगर फिर भी नहीं मिल रहा, तो आप किसी दूसरे ईमेल एड्रेस से अपना अकाउंट बनाने की कोशिश कर सकते हैं.
अगर आपके पास और सवाल हैं, तो सपोर्ट के लिए हमारी टीम से संपर्क करें.
