मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

रिटेल से ख़रीदारी

अंतिम अपडेट: 12 अगस्त 2026

Oura के प्रोडक्ट्स दुनिया-भर की कई रिटेल लोकेशंस पर ख़रीदे जा सकते हैं. यह आर्टिकल बताता है कि अपना रिंग साइज़ कैसे कन्फ़र्म करें, साइज़िंग किट क्रेडिट कैसे अप्लाई करें, और अपने एरिया में रिटेलर्स कैसे ढूँढें. प्रोडक्ट सिलेक्शन और उपलब्धता रीजन और रिटेलर के हिसाब से अलग हो सकती है.

साइज़िंग
शिपिंग
Oura मेंबरशिप प्राइसिंग
रिटर्न, एक्सचेंज और रिफ़ंड
वारंटी
रीजन के हिसाब से रिटेलर्स
अमेरिका (नॉर्थ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका)
यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ़्रीका (EMEA)
एशिया-पैसिफ़िक (एशिया और ओशिआनिया)
 


साइज़िंग प्रोसेस कैसे काम करता है? क्या मुझे अभी भी साइज़िंग किट मिल सकती है?

सही रिंग साइज़ ढूँढने के लिए Oura Ring साइज़िंग किट का इस्तेमाल कैसे करें, यह आप जान सकते हैं. 

कई ऑथराइज़्ड रिटेलर्स Oura Ring 4 साइज़िंग किट ऑनलाइन बेचते हैं. इसके अलावा, कुछ रिटेलर्स (जैसे: Best Buy, Target) आपको स्टोर में जाकर साइज़िंग किट ट्राय करने की सुविधा भी देते हैं. 

जब आप किसी रिटेलर से साइज़िंग किट ख़रीदते हैं, तो आपको उसी रिटेलर से आगे Oura Ring ख़रीदने पर क्रेडिट मिलता है. यह क्रेडिट इस तरह मिल सकता है:

  • एक कूपन कोड (जैसे Amazon) 
  • डिजिटल या फ़िज़िकल गिफ़्ट कार्ड (जैसे Best Buy, Costco, Target) 

मेरे Oura प्रोडक्ट को शिप होने में कितना टाइम लगेगा?

रिटेलर से ख़रीदे गए सभी Oura प्रोडक्ट्स उस रिटेलर की शिपिंग पॉलिसी के अनुसार होते हैं, जो Oura से अलग हो सकती है.


Oura मेंबरशिप कितने की है?

US में Oura मेंबरशिप $5.99/महीना और $69.99/साल है और यूरोपियन यूनियन में 5.99 €/महीना और 69.99 €/साल. बाकी सभी जगहों पर मेंबरशिप की क़ीमत रीजन और करेंसी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. लागू टैक्स आपके लोकल टैक्स क़ानूनों और नियमों के मुताबिक़ कैलकुलेट किए जाते हैं. आप मेंबरशिप हब में कंट्री-स्पेसिफ़िक प्राइसिंग देख सकते हैं.


रिटेल ख़रीद के लिए रिटर्न, एक्सचेंज और रिफ़ंड

रिटेलर से ख़रीदारी

किसी रिटेलर से Oura प्रोडक्ट खरीदने पर (चाहे स्टोर से हो या ऑनलाइन), रिटर्न, एक्सचेंज और रिफ़ंड से जुड़ी सभी बातें सीधे उस रिटेलर के साथ ही तय करनी होंगी. रिटर्न और एक्सचेंज की पॉलिसी Oura की पॉलिसी से अलग हो सकती हैं और इन्हें हर रिटेलर खुद तय करता है.

अगर आप Oura Ring को रिफ़ंड के लिए रिटर्न करने का फ़ैसला करते हैं, तो अपनी मेंबरशिप को Oura ऐप सेटिंग्स में या मेंबरशिप हब के ज़रिए ज़रूर कैंसल कर दें ताकि आपके प्लान के लिए चार्ज होते न रहें.

 


रिटेल ख़रीद के लिए वारंटी

जब तक अलग से न बताया गया हो, ऑथराइज़्ड रिटेलर से ख़रीदे गए नए Oura प्रोडक्ट्स पर आपके रीजन के हिसाब से तय समय के लिए स्टैंडर्ड लिमिटेड वारंटी मिलती है. सर्टिफ़ाइड रिफ़र्बिश्ड प्रोडक्ट्स (जैसे Best Buy) पर 90 दिन की लिमिटेड वारंटी मिलती है.

वारंटी से जुड़ी दिक़्क़तों के लिए, Oura ख़ुद ट्रबलशूटिंग करता है और रिप्लेसमेंट एलिजिबिलिटी रिव्यू करता है. हमारे वारंटी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब देखें.

 


रीजन के हिसाब से रिटेलर्स

नीचे कुछ रिटेलर्स की अधूरी लिस्ट दी गई है जहाँ Oura प्रोडक्ट्स मिलते हैं.

अमेरिका (नॉर्थ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका)

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका

कनाडा

चिली

कोलंबिया

मेक्सिको

पेरू

यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ़्रीका (EMEA)

बेल्जियम

चेक रिपब्लिक

डेनमार्क

फ़िनलैंड

फ़्रांस

जर्मनी

आयरलैंड

इज़राइल

इटली

जर्सी

लिथुआनिया

नीदरलैंड

नॉर्वे

पोलैंड

पुर्तगाल

क़तार

स्पेन

स्वीडन

स्विट्ज़रलैंड

यूनाइटेड अरब एमिरेट्स

यूनाइटेड किंगडम

एशिया-पैसिफ़िक (एशिया और ओशिआनिया)

ऑस्ट्रेलिया

हांगकांग

भारत

जापान

मलेशिया

न्यूज़ीलैंड

फ़िलिपींस

सिंगापुर

थाईलैंड

 

 

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?

रिटेल से ख़रीदारी | Oura Member Care