मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

Oura सर्कल्स

अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026

जब आपके पास एक सपोर्ट सिस्टम हो, तो सेहत और अच्छी ज़िंदगी को संभालना आसान हो जाता है. Oura सर्कल्स के ज़रिए मेंबर्स अपने हाई-लेवल डेटा (रेडिनेस, नींद, और एक्टिविटी स्‍कोर) को उन दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं जो ख़ुद भी Oura मेंबर्स हैं. आप अलग-अलग सर्कल्स बना सकते हैं, हर सर्कल में शेयर होने वाले डेटा को अपने मुताबिक़ रख सकते हैं, और दूसरे सर्कल मेंबर्स के डेटा पर रिएक्ट कर सकते हैं.

Oura सर्कल्स इनके लिए है:

Oura सर्कल्स क्या हैं?
Oura सर्कल्स को इस्तेमाल कैसे करें
एक्सेस सर्कल्स
एक सर्कल बनाएं
मेम्बर को सर्कल में बुलाएँ
सर्कल से जुड़िए
सर्कल एडिट करें
रिएक्शंस का इस्तेमाल करें
पिछले डेटा को देखें
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी


Oura सर्कल्स क्या हैं?

Oura सर्कल्स के ज़रिए मेंबर्स प्राइवेट ग्रुप्स बना सकते हैं, ताकि पिछले दो हफ़्तों का हाई-लेवल डेटा (रेडिनेस, नींद, और एक्टिविटी स्‍कोर) शेयर किया जा सके. आप ज़्यादा-से-ज़्यादा 10 सर्कल्स के मेंबर हो सकते हैं, और हर सर्कल में ज़्यादा-से-ज़्यादा 20 मेंबर्स हो सकते हैं. आप कभी भी शेयर होने वाला डेटा बदल सकते हैं, हर सर्कल में अलग-अलग डेटा शेयर कर सकते हैं, और दूसरे सर्कल मेंबर्स के डेटा पर कस्टम इमोजीज़ के ज़रिए ऐप में ही रिएक्ट कर सकते हैं.


Oura सर्कल्स को इस्तेमाल कैसे करें

एक्सेस सर्कल्स

Oura सर्कल्स को आप सीधे आज टैब से खोल सकते हैं, या Oura ऐप की होम स्क्रीन के ऊपर बाईं तरफ़ बने आइकन बार मेन्यू.png मेन्यू से.

सर्कल बनाएँ

नया सर्कल बनाने के लिए उसे एक नाम दें, तय करें कि कौन-से स्कोर्स शेयर करने हैं, और फिर उन दोस्तों और परिवार वालों को अपने नए सर्कल में इनवाइट करें जो ख़ुद भी Oura मेंबर्स हैं. सर्कल के नाम ज़्यादा-से-ज़्यादा 20 कैरेक्टर्स के हो सकते हैं, और इनमें इमोजीज़ नहीं चलेंगे. 

इस बात का फ़ैसला करें कि क्या आप अपने रेडिनेस, स्लीप और एक्टिविटी स्कोर शेयर करना चाहते हैं, और यह भी कि आप अपना रोज़ का स्कोर दिखाना चाहते हैं या हफ़्ते का औसत. स्कोर रंगों के अनुसार अलग-अलग बार के रूप में दिखाए जाते हैं.

आप सर्कल्स स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिए गए सेटिंग्स आइकन.png पर क्लिक करके कभी भी नए सर्कल्स बना सकते हैं या पहले से बने सर्कल्स को एडिट कर सकते हैं.

 circles new ui_ios.jpg

मेंबर को सर्कल में बुलाएँ

दोस्तों और परिवार वालों को अपने सर्कल में इनवाइट करने के लिए, आप एक वन-टाइम लिंक बना सकते हैं और उन्हें ईमेल, टेक्स्ट मैसेज वग़ैरह से भेज सकते हैं. ये लिंक्स एक बार इस्तेमाल के लिए होते हैं (जितने लोगों को इनवाइट करना है, हर एक के लिए नया लिंक बनाना पड़ेगा), और लिंक सात दिनों तक चलता है. लिंक एक्सपायर होने के बाद, आपको नया लिंक बनाकर दोबारा भेजना पड़ेगा. हर सर्कल में ज़्यादा-से-ज़्यादा 20 लोग हो सकते हैं.

सर्कल से जुड़िए

किसी सर्कल में जॉइन करने के लिए, आपको उसी सर्कल के किसी मेंबर से इनवाइट लिंक मिलना ज़रूरी है. सर्कल जॉइन करने से पहले, आप सर्कल का नाम, उसमें कितने लोग हैं, और कौन-कौन पहले से शामिल हैं — यह सब देख पाएँगे. आप ज़्यादा-से-ज़्यादा 10 सर्कल्स जॉइन कर सकते हैं और किसी भी सर्कल को कभी भी छोड़ सकते हैं. सिर्फ़ Oura मेंबर्स ही सर्कल्स जॉइन कर सकते हैं.

अगर आप एक से ज़्यादा सर्कल्स में हैं, तो वे सब आपको एक लिस्ट में दिखेंगे, जो सबसे ज़्यादा रिएक्शन्स के आधार पर सेट होंगे.

सर्कल एडिट करें

आप अपने सर्कल्स को सर्कल के ऊपर दाईं तरफ़ बने आइकॉन सेटिंग्स.png मेन्यू से एडिट कर सकते हैं. आप सर्कल का नाम बदल सकते हैं, अपना निक नेम बदल सकते हैं, देख सकते हैं कि सर्कल में कौन-कौन है, या मेंबर्स को हटा सकते हैं. अगर आपको किसी सर्कल से हटाया जाता है, तो आपकी सर्कल स्क्रीन पर आपको एक नोटिफ़िकेशन दिखेगा.

रिएक्शंस का इस्तेमाल करें

आप अपने सर्कल के किसी भी मेंबर के डेटा पर पहले से तय इमोजीज़ के ज़रिए रिएक्ट कर सकते हैं. रिएक्शंस 24 घंटे तक रहते हैं, और आप सर्कल स्क्रीन के नीचे देख सकते हैं कि आप पर किसने रिएक्ट किया. फ़िलहाल, Oura App में अपने सर्कल के मेंबर्स से किसी और तरीक़े से बात करने का कोई ऑप्शन नहीं है.

पिछले डेटा को देखें

किसी सर्कल के किसी भी मेंबर के ग्राफ़ में दो हफ़्तों का डेटा होता है. किसी मेंबर के पिछले दिनों के स्कोर्स देखने के लिए, ग्राफ़ को दबाकर रखें और बग़ल में स्वाइप करें


ध्यान में रखने वाली बातें

  • फ़िलहाल, आप अपने सर्कल्स में सिर्फ़ अपने तीन मेन स्कोर्स ही शेयर कर सकते हैं
  • अगर आप अपनी रिंग सिंक नहीं करते, तो न आपको उन दिनों के अपने स्कोर्स दिखेंगे, न आपके सर्कल के दूसरे मेंबर्स को दिखेंगे
  • अगर आपको सर्कल से हटा दिया जाता है या आप ख़ुद छोड़ देते हैं, तो आपके जितने भी ओपन इन्वाइट्स हैं, वो अपने आप एक्सपायर हो जाएंगे

और जानकारी

अपना डेटा एक्सपोर्ट और शेयर करें

Oura स्टिकर

Oura on the Web

पेश है Oura सर्कल्स

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?

Oura सर्कल्स | Oura Member Care