मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस

अंतिम अपडेट: 15 जुलाई 2026

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस फ़ीचर का इस्तेमाल करें ताकि आप ट्रैक कर सकें कि आपका शरीर लंबे समय का फ़िज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस कैसे जमा कर रहा है.

यह फ़ीचर इनके लिए उपलब्ध है:

यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.

क्युमुलेटिव स्ट्रेस क्या है?
क्युमुलेटिव स्ट्रेस का इस्तेमाल कैसे करें
क्युमुलेटिव स्ट्रेस को कैसे ठीक करें
ज़्यादा जानकारी


क्युमुलेटिव स्ट्रेस क्या है?

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस उस फ़िज़ियोलॉजिकल स्ट्रेन को मापता है जो समय के साथ आपकी बॉडी में जमा होता जाता है. ये एक लॉन्ग-टर्म, धीरे-धीरे बदलने वाला मेट्रिक है, जो बताता है कि रोज़मर्रा की भागदौड़ से सही रिकवरी न मिलने की वजह से कहीं आपकी बॉडी क्रोनिक स्ट्रेस से तो नहीं जूझ रही. एक्यूट स्ट्रेस एक नॉर्मल रिस्पॉन्स है और अक्सर फ़ायदेमंद भी होता है, लेकिन अगर स्ट्रेस से लंबे वक़्त तक रिकवरी न हो, तो इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस आपको इन लंबे चलने वाले पैटर्न को पहचानने में मदद करता है — इससे आपकी ओवरऑल फ़िज़ियोलॉजिकल कंडीशन का अंदाज़ा मिलता है और ये भी पता चलता है कि आपकी बॉडी को सही रिकवरी की कितनी ज़रूरत है.

डे-टाइम, रेज़िलिएंस और क्युमुलेटिव स्ट्रेस

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस और दिन-भर का तनाव एक जैसे नहीं हैं. दिन-भर का तनाव आपको रोज़ाना, रियल-टाइम में बताता है कि आपकी बॉडी स्ट्रेस और रिकवरी पर कैसे रिएक्ट कर रही है. रिज़िलियंस एक मिड टर्म मीट्रिक है, जो बताता है कि आपकी बॉडी रोज़मर्रा के स्ट्रेस से कितनी अच्छी तरह रिकवर कर पाती है. अगर आपकी रिज़िलियंस हाई है, तो इसका मतलब है कि आप रोज़ के स्ट्रेस से अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और उन्हें क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस बनने से रोक पा रहे हैं.

  • क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस पिछले एक महीने (31 दिन) के डेटा को देखता है और हफ़्ते में एक बार अपडेट होता है
  • रिज़‍िलियंसपिछले दो हफ़्तों (14 दिन) के एवरेज डेटा को देखता है और हर दिन एक बार अपडेट होता है
  • डे-टाइम स्ट्रेसपूरे दिन आपके जागने के दौरान लगातार कैलकुलेट होता रहता है

आपके स्ट्रेस और रिकवरी लेवल पर असर डालने वाली चीज़ों के बारे में और जानने के लिए, दिन-भर का तनाव और रिज़िलियंस पर हमारे आर्टिकल पढ़ें.


क्युमुलेटिव स्ट्रेस का इस्तेमाल कैसे करें

Oura ऐप को क्युमुलेटिव स्ट्रेस कैलकुलेट करने के लिए, पिछले 31 दिनों में से कम से कम 21 दिनों का डेटा चाहिए होगा, जिसमें दिन और रात दोनों की रीडिंग शामिल हो.

Oura ऐप में क्युमुलेटिव स्ट्रेस फ़ीचर खोजने के लिए:

  1. मेरा स्‍वास्‍थ्‍य पर टैप करें
  2. स्ट्रेस मैनेजमेंटसलेक्ट करें
  3. नीचे स्क्रॉल करें और क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस को चुनें ("की मेट्रिक" के अंदर)

आपका क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस हर हफ़्ते ग्राफ़ में दिखाया जाता है (हफ़्ते के आख़िरी दिन अपडेट होता है) और इसे कम, मॉडरेट या हाई रेट किया जाता है. पिछले हफ़्तों का डेटा देखने के लिए ग्राफ़ पर स्वाइप करें.

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस

ग्राफ़ के नीचे पाँच कॉन्ट्रीब्यूटर्स हैं जो आपके क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस लेवल को कैलकुलेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है:

  • स्लीप कंटिन्यूटी:यानी रात भर आपकी नींद कितनी बार टूटी
  • हार्ट स्ट्रेस‑रिस्पॉन्स: हार्ट रेट में बढ़ोतरी और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) में बदलाव
  • स्लीप माइक्रो-मोशन्स: यानी सोते समय शरीर में होने वाली छोटी-छोटी और अनचाही मूवमेंट
  • टेम्परेचर रेगुलेशन: रात भर तापमान पैटर्न में बदलाव
  • एक्टिविटी इम्पैक्ट: आपकी रोज़ की एक्टिविटी, एनर्जी का इस्तेमाल और रेस्टिंग हार्ट रेट का लेवल, जो स्ट्रेन बढ़ा सकते हैं

किसी भी कंट्रिब्‍यूटर के बारे में और जानने के लिए उस पर टैप करें. याद रखें कि क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस एक लॉन्ग-टर्म मेट्रिक है, जो पिछले कई हफ़्तों के डेटा पर आधारित होता है. आदतों में बदलाव का असर क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस लेवल पर तुरंत नहीं दिखता — इसीलिए हम ऐसी सेहतमंद आदतें अपनाने की सलाह देते हैं जो लंबे समय तक आपके कंट्रिब्‍यूटर में सुधार बनाए रखें.

एक और बात ध्यान रखें — क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस के कंट्रिब्‍यूटर का वेटेज डायनामिक होता है. यानी अगर उनमें से कुछ पर "ध्यान दें" का टैग भी लगा हो, तब भी आपका ओवरऑल क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस लेवल कम रह सकता है.


क्युमुलेटिव स्ट्रेस को कैसे ठीक करें

क्युमुलेटिव स्ट्रेस की रीडिंग पूरी तरह सही नहीं हो सकती अगर आपको हार्ट की कोई प्रॉब्लम है (जैसे हार्ट पल्पिटेशन्स), आप प्रेग्नेंसी के फ़र्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं (तापमान बदलाव की वजह से), या आपने हाल ही में कोई ऐसी मेडिसिन शुरू की है जिससे आपके हार्ट रेट या बॉडी टेंपरेचर पर असर पड़ता हो.

स्ट्रेस फ़ीचर्स के सही रीडिंग्स पाने के लिए दिन और रात दोनों वक़्त रिंग पहनना ज़रूरी है.

दिन-भर का स्ट्रेस

  • नए यूज़र्स को शुरुआती कैलिब्रेशन के लिए कम से कम 5 दिनों तक लगातार रिंग पहननी होगी
  • मौजूदा यूज़र्स को पिछ्ले 21 दिनों में से कम से कम पाँच दिनों का डेटा चाहिए

रिज़‍िलियंस

  • नए यूज़र्स को अपना बेसलाइन सेट करने और रिज़‍िलियंस की रीडिंग देखने के लिए कम से कम 10 दिनों का डेटा चाहिए
  • मौजूदा यूज़र्स को पिछ्ले 14 दिनों में से कम से कम पाँच दिनों का डेटा चाहिए

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस

  • क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस मेज़रमेंट शुरू होने से पहले डे-टाइम स्ट्रेस को कैलिब्रेट करना ज़रूरी है
  • इस कैलिब्रेशन के बाद, क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस के लिए पिछले 31 दिनों में से कम से कम 21 दिनों का डेटा होना ज़रूरी है

अगर आपको Oura ऐप में 'कैलिब्रेटिंग' या 'डेटा काफ़ी नहीं है' का मेसेज दिख रहा है, तो अपनी रिंग को चार्ज रखें और उसे दिन और रात लगातार पहनें, ताकि ऐप को इन फ़ीचर्स को कैलकुलेट करने के लिए ज़रूरी डेटा मिल सके.


और जानकारी

क्युमुलेटिव स्ट्रेस क्या है?

दिन-भर का स्ट्रेस

रेज़िलिएंस

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?