मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

रिज़‍िलियंस

स्ट्रेस रिज़‍िलियंस यह बताने का एक अंदाज़ा है कि आपकी बॉडी फिज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस को कितना झेल पाती है और समय के साथ उससे कितनी अच्छी तरह रिकवर करती है. जहां दिन-भर का तनाव पूरे दिन आपके फिज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस को मापता है, वहीं रिज़‍िलियंस यह समझने में मदद करता है कि आप दिन और रात के दौरान अपने स्ट्रेस और रिकवरी के बीच कितना अच्छा बैलेंस बना पा रहे हैं. रिज़‍िलियंस इन लोगों के लिए उपलब्ध है:

यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.

रिज़‍िलियंस क्या है?
रिज़‍िलियंस कैसे काम करता है
रिज़‍िलियंस का इस्तेमाल कैसे करें
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी


रिज़‍िलियंस क्या है?

Oura आपके स्ट्रेस रिज़‍िलियंस को इस तरह समझता है कि हाल के हफ़्तों में आप स्ट्रेस और रिकवरी के बीच कितना अच्छा बैलेंस बना पा रहे हैं इसके लिए आपके दिन-भर के तनाव का लेवल, सेहतमंद होने का समय और आप सोते समय कितनी अच्छी तरह ठीक होते हैं, इसका इस्तेमाल किया जाता है.

आपका रिज़‍िलियंस लेवल किसी एक दिन का नहीं होता, बल्कि पिछले 14 दिनों के एवरेज से तय होता है. यह दिन और रात के दौरान आपके फिज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस और रिकवरी के बैलेंस को दिखाता है. यह बैलेंस इसलिए ज़रूरी है, ताकि स्ट्रेस का आपकी पूरी सेहत पर लंबे समय तक बुरा असर न पड़े.

रिकवरी आपकी स्ट्रेस झेलने की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है, अगर आपकी बॉडी अच्छे से रिकवर करती है, तो आप मुश्किल हालातों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं और उनसे जल्दी उबर सकते हैं.

चूंकि आपका रेडिनेस स्कोर आपकी ओवरऑल हेल्थ की पूरी तस्वीर दिखाता है, और रिज़‍िलियंस भी उसी के कुछ हिस्सों (जैसे HRV बैलेंस, रिकवरी इंडेक्स और आराम के समय हार्ट रेट) को ध्यान में रखता है, इसलिए दोनों आपस में जुड़े होते हैं. अगर आपका रेडिनेस स्कोर कुछ समय तक अच्छा रहता है, तो आपका रिज़‍िलियंस लेवल भी बढ़ सकता है. लेकिन एक दिन की ख़राब नींद या कम रेडिनेस स्कोर से इस पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता.


रिज़‍िलियंस कैसे काम करता है

क्योंकि रिज़‍िलियंस एक मिड-टर्म मेट्रिक है, इसे दिखाने के लिए पिछले 14 दिनों में कम से कम 5 दिनों का पूरा डेटा (दिन + नींद) होना ज़रूरी है. नए यूज़र्स के लिए, Oura Ring को आपकी पर्सनल स्ट्रेस और रिकवरी बेसलाइन समझने में करीब 10 दिन लग सकते हैं.

आपका रिज़‍िलियंस लेवल पिछले 14 दिनों के स्ट्रेस और रिकवरी डेटा को जोड़कर तय किया जाता है:

दिनभर का स्ट्रेस लोड को कम, मॉडरेट या हाई के रूप में दिखाया जाता है. दिन की रिकवरी और रात की रिकवरी के लेवल, रेडीनेस कॉन्ट्रिब्यूटर्स की तरह होते हैं: ध्यान दें, ठीक-ठाक, अच्छा और बेहतरीन.


रिज़‍िलियंस का इस्तेमाल कैसे करें

रिज़‍िलियंस एक मिड-टर्म मेट्रिक है, जो दिनों और हफ़्तों के साथ धीरे-धीरे बदलता है. आपका रोज़ का अपडेट आपको सुबह उठते ही मिल जाता है.

आपका रिज़‍िलियंस का लेवल इन पाँच कैटेगरीज़ के अंदर आता है:

  • बहुत अच्छा: हाल-फ़िलहाल आपके फ़िज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस और रिकवरी का बैलेंस बिल्कुल सही है
  • मज़बूत: हाल के दिनों में आपके फिज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस और रिकवरी का बैलेंस काफ़ी अच्छा रहा है, इसलिए आपकी बॉडी आने वाली चुनौतियों को संभालने के लिए अच्छी हालात में है.
  • सॉलिड: हाल के दिनों में आपका फ़िज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस और रिकवरी का बैलेंस अच्छा रहा है, और आपकी बॉडी आने वाली चुनौतियों को संभालने के लिए अच्छी हालत में है. बस ध्यान रखें—अगर स्ट्रेस बढ़े, तो उसके बाद थोड़ा और ज़्यादा आराम ज़रूर लें, ताकि बैलेंस बना रहे.
  • काफ़ी:आप ठीक संभाल रहे हैं, लेकिन आपका रिज़‍िलियंस अभी लम्बे समय के लिए उतना अच्छा नहीं है जितना होना चाहिए. अपने फ़िज़ियोलॉजिकल स्ट्रेस और रिकवरी के बैलेंस पर नज़र डालें—हो सकता है कोई छोटा सा बदलाव आपकी मदद कर दे.
  • सीमित:आपकी बॉडी को जितनी रिकवरी की ज़रूरत है और जितनी उसे स्ट्रेस को बैलेंस करने के लिए चाहिए, उन दोनों के बीच एक बड़ा गैप दिख रहा है.

Oura ऐप में “वाइटल्स” टैब के नीचे आपको आपका रिज़‍िलियंस लेवल दिखेगा. रिज़िलिएंस पर टैप करके आप उसका डिटेल व्यू खोल सकते हैं, जहां आपको और ज़्यादा डेटा दिखेगा.

रिज़‍िलियंस डिटेल व्यू में आप हर रिज़‍िलियंस कॉन्ट्रिब्यूटर को अलग-अलग देख सकते हैं. यहाँ आपको दो ग्राफ़ भी दिखेंगे, जो आपके डेटा को आसानी से समझने में मदद करते हैं. हर कॉन्ट्रिब्यूटर का स्कोर चेक करने से आपको साफ़ समझ आता है कि आपको किस चीज़ पर ज़्यादा ध्यान देना है, ताकि आपकी रिकवरी की मात्रा और क्वालिटी बेहतर हो सके और स्ट्रेस सही तरह से बैलेंस रहे

रिज़‍िलियंस ट्रेंड रिज़‍िलियंस मैप

ट्रेंड ग्राफ़ पिछले कुछ दिनों में आपकी रिज़‍िलियंस की दिशा दिखाता है. ग्राफ़ पर हर डॉट एक दिन को दिखता है.

मैप ग्राफ़पिछले 14 दिनों में आपके स्ट्रेस और रिकवरी के बीच का बैलेंस दिखाता है. डॉट्स अलग-अलग दिनों को दिखाते हैं और आप हर लेवल पर लॉन्ग-प्रेस करके देख सकते हैं कि रिज़‍िलियंस स्केल पर डॉट्स कहाँ पड़ते हैं.

आप मेरा स्‍वास्‍थ्‍य टैब पर जाकर "स्ट्रेस मैनेजमेंट" चुनकर भी अपना रिज़‍िलियंस लेवल देख सकते हैं. स्ट्रेस मैनेजमेंट हब में, चार्ट के ऊपर "रिज़‍िलियंस" टॉगल पर टैप करें और अपने रेज़िलिएंस लेवल को अपने क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस लेवल से कंपेयर करके देखें.

स्ट्रेस हब रिज़‍िलियंस टॉगल


ध्यान में रखने वाली बातें

  • रिज़‍िलियंस अपडेट पाने के लिए, आपको दिन और रात नियमित रूप से रिंग पहननी होगी. यह पक्का करें कि रिंग उँगली पर अच्छी तरह फ़िट हो, और अगर रिंग ज़्यादा ढीली हो तो दूसरी उँगली आज़माएँ, क्योंकि इससे डेटाइम मेट्रिक्स कवरेज पर असर पड़ सकता है.
  • रिज़‍िलियंस एक बेहद पर्सनल मेट्रिक है, और रिज़‍िलियंस लेवल में बदलाव मौसम के हिसाब से भी हो सकते हैं. एवरेज, आपका रिज़‍िलियंस लेवल महीने में 2-3 बार बदलता है, और यह हर इंसान की फ़िज़ियोलॉजी और लाइफ़स्टाइल की आदतों पर निर्भर करता है. लेवल और बदलाव दोनों ही बेहद पर्सनल होते हैं.
  • नए मेंबर्स के लिए, रिज़‍िलियंस लेवल दिखने से पहले डे-टाइम स्ट्रेस कैलकुलेट होना ज़रूरी है, जिसमें कम से कम 10 दिन लग सकते हैं

और जानकारी

दिन-भर की स्ट्रेस

स्ट्रेस मैनेजमेंट हब

क्यूम्युलेटिव स्ट्रेस

रिंग के अंदर:: Oura के नए डे-टाइम स्ट्रेस फ़ीचर को समझे

रिज़‍िलियंस बनाना: स्ट्रेस से उबरने की अपनी क्षमता बेहतर करें

इनसाइड द रिंग: रिज़‍िलियंस

आराम & रिज़‍िलियंस: स्ट्रेस को मैनेज करने में नींद की अहमियत

4 तरीके जिनसे Oura का रिज़‍िलियंस फ़ीचर इस मेंबर को स्ट्रेस से रिकवर करने में मदद करता है

रेडीनेस स्कोर

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?