मुख्य सामग्री पर जाएं

Oura Member Care/मेंबर देखभाल

Oura ऐप सेट अप करें

Oura ऐप Apple iOS 16 और उससे ऊपर वाले iOS डिवाइस, या Google Play सर्विसेज़ वाले Android 9 और उससे ऊपर वाले Android डिवाइस पर सपोर्टेड है. आपके डिवाइस में Bluetooth 4.0 सपोर्ट होना ज़रूरी है.

अपना Oura अकाउंट सेट अप करें
अपने Oura एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ करें
और जानकारी

अपनी Oura Ring सेट अप करने की ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Oura Ring सेट अप करें देखें.


अपना Oura अकाउंट सेट अप करें

Oura लोगो
  1. फ़्री Oura ऐप को App Store (iOS) या Google Play Store (Android) से डाउनलोड करें.
  2. Oura ऐप खोलें और टैप करें शुरू करें
  3. Set_Up_the_Oura_App_1_hi.png
  4. अगर आप Oura पर नए हैं, तो अपने Oura अकाउंट के लिए एक ईमेल एड्रेस डालें और जारी रखें टैप करें
    • यह ईमेल उससे अलग हो सकता है जो आपने अपनी Oura Ring ख़रीदने के लिए इस्तेमाल किया था, और यह आपकी सभी Oura सर्विसेज़ में लॉगिन के तौर पर काम करेगा, जिसमें आपकी मेंबरशिप भी शामिल है.
    • अगर आप पहले से Oura मेंबर हैं, तो अपने Oura अकाउंट से जुड़ा ईमेल डालें और लॉगिन प्रॉम्प्ट्स फ़ॉलो करें.
    • अगर आपने अपनी रिंग के साथ प्रीपेड मेंबरशिप ख़रीदी है, तो यह अपने आप उस पहले Oura अकाउंट पर लागू हो जाएगी जो आप सेटअप के दौरान बनाते हैं. एक बार मेंबरशिप किसी अकाउंट से लिंक हो जाने के बाद, इसे किसी दूसरे Oura अकाउंट में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता.
  5. अगली स्क्रीन पर, पहला टॉगल चुन कर के नियम और शर्तें स्वीकार करें. अगर आप अपने ईमेल में Oura के इस्तेमाल के टिप्स और स्पेशल ऑफ़र्स पाना चाहते हैं, तो दूसरा टॉगल भी चुनें.
  6. नई Oura Ring सेट अप करने के लिए, इन-ऐप इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें या ज़्यादा जानकारी के लिए यह आर्टिकल देखें
  7. एक बार जब आप अपना Oura Ring सेट अप पूरा कर लें, तो सेटअप ईमेल भेजें पर टैप करें
  8. अपने इनबॉक्स में अकाउंट सेट अप ईमेल चेक करें. ईमेल में, आपको एक वेरिफ़िकेशन पेज पर ले जाने के लिए सेट अप अकाउंट बटन या वेरिफ़िकेशन लिंक चुने
  9. अपना बिलिंग एड्रेस डालें जो Oura मेंबरशिप के लिए इस्तेमाल होने वाले पेमेंट मेथड से जुड़ा हो
    • कुछ मेंबर्स को बिलिंग या पेमेंट से जुडी जानकारी डालने की ज़रूरत नहीं होती (जैसे की, लाइफ़टाइम मेंबरशिप वाले मेंबर्स).
  10. अपना होम एड्रेस डालें (सेल्स टैक्स कैलकुलेशन के लिए ज़रूरी).
  11. अपनी बिलिंग प्रेफ़रेंस (मंथली या सालाना) सेलेक्ट करें और फिर पेमेंट मेथड डालें
    • आपके पहले मुफ़्त महीने के ख़त्म होने तक आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर आपके पास प्रीपेड मेंबरशिप है, तो आपके प्रीपेड पीरियड ख़त्म होने तक आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
  12. रिव्यू करें और कंफ़र्म करें कि आपने जो जानकारी डाली है वह सही है, फिर सबमिट पर टैप करें
  13. Oura ऐप पर लौटें और जारी रखें पर टैप करें. अगर आप iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको तेज़ साइन-इन के लिए फ़ेशियल या टच रिकग्निशन इनेबल करने का ऑप्शन मिलेगा.

एक बार जब आप Oura ऐप पर वापस आ जाएं, तो आपका अकाउंट और मेंबरशिप सेटअप पूरा हो गया है.

Oura ऐप में अगली स्क्रीन पर आगे बढ़ें ताकि अपने Oura एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ कर सकें और ऐप सेटअप ख़त्म कर सकें.


अपने Oura एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ करें

  1. अगले स्क्रीन पर, अपने डेटा को सिंक करने के लिए शुरू करें चुनें. इस प्रोसेस में कुछ मिनट लग सकते हैं
    • अगर Oura ऐप आपको एक नया Oura Ring सेट करने के लिए कहता है, तो इन-ऐप इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें या ज़्यादा जानकारी के लिए यह आर्टिकल देखें
  2. आपके पास अपने Oura ऐप को थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन के साथ लिंक करने का ऑप्शन होगा, जिसमें Apple Health और Android का Health Connect शामिल है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Oura के साथ ऐप इंटीग्रेशन इस्तेमाल करने पर हमारे आर्टिकल्स देखें
  3. अपना दर्ज करें जन्मतिथि, वज़न, लम्बाई, और जन्म से आपका बताया गया जेंडर. यूनिट के तहत अपनी पसंद की मेज़रमेंट सिस्टम (इंपीरियल या मेट्रिक) पर टैप करें, फिर हो गया पर टैप करें
    • अगर आप Apple Health या Android के Health Connect जैसे थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने का फ़ैसला करते हैं, तो यह पर्सनल जानकारी वहाँ से अपने आप अपडेट हो जाएगी. आप भविष्य में Oura ऐप के अंदर इसे अपडेट नहीं कर पाएँ
  4. अगर आप Oura पर नए हैं, तो कुछ सवालों के जवाब देने के लिए थोड़ा वक़्त निकालें ताकि Oura आपके एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज़ कर सके

Set_Up_the_Oura_App_2_hi.png

आपका Oura ऐप अब सेट अप हो गया है.

Oura के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए, सेटिंग्स में अपने रहने के देश को सेट अप करें. रेगुलेशन की वजह से, कुछ फ़ीचर्स देश के हिसाब से होते हैं. आप सेटिंग्स मेनू में कभी भी यूनिट, नोटिफ़िकेशंस, डेटा शेयरिंग, और दूसरी प्रेफ़रेंसेज़ को कस्टमाइज़ या बदल सकते हैं.

Dइसके अलग-अलग फ़ीचर्स जानें Oura ऐप का इस्तेमाल कैसे करें.

अपनी Oura Ring को अपने डिवाइस से कनेक्ट करने में दिक़्क़त आ रही है? इन ट्रबलशूटिंग स्टेप्स को आज़माएँ.


ज़्यादा जानकारी

Oura ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स

ऐप इंटीग्रेशन

Oura Ring सेट अप करें

क्या अभी भी मदद की ज़रूरत है?