Oura में, आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा एक ऐसा काम है जिसे हम गंभीरता से लेते हैं. हमारे प्रोडक्ट्स आपकी सेहत के अहम पहलुओं को ट्रैक करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जैसे आपकी रोज़ाना की आदतें, रिप्रोडक्टिव हेल्थ और आपकी नींद की क्वालिटी — हम समझते हैं कि इससे ज़्यादा पर्सनल डेटा और कुछ नहीं होता. आपकी प्राइवेसी की रक्षा के लिए हम आपके प्रोडक्ट इस्तेमाल से जुड़े पर्सनल डेटा को प्रोसेस कर सकते हैं. इसमें प्राइवेसी बढ़ाने वाली टेक्नोलॉजीज़ और दूसरी प्राइवेसी-प्रोटेक्टिव तकनीकों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है जैसे एग्रीगेशन, डी-आइडेंटिफ़िकेशन या एनोनिमाइज़ेशन. जब जानकारी एग्रीगेट या एनोनिमाइज़ हो जाती है, तो उसे पर्सनल डेटा नहीं माना जाता.
जब हम Oura Ring मेंबर्स के बारे में डेटा स्टोरीज़ तैयार करते हैं, तो यूज़र की प्राइवेसी की रक्षा के लिए इस पर्सनल डेटा को एग्रीगेट या किसी और तरीक़े से प्रोसेस किया जाता है. जैसे की, हम ग्रुप के हिसाब से एवरेज स्लीप स्कोर जैसी जानकरी प्रोसेस कर सकते हैं, जहां हर ग्रुप में आमतौर पर हज़ारों या उससे ज़्यादा यूज़र्स होते हैं. अगर किसी ग्रुप का साइज इतना छोटा हो कि पहचान छुपाना मुश्किल हो जाए, तो हम उसे स्टैटिस्टिक्स में शामिल नहीं करते.
पढ़ें हमारी कमिटमेंट के बारे में The Pulse ब्लॉग पर डेटा प्राइवेसी को लेकर.
ऐप लॉक
डेटा सब्जेक्ट रिक्वेस्ट्स
अकाउंट डिलीट करें
Oura ऐप और रिंग डेटा
ज़्यादा जानकारी
ऐप लॉक
ऐप लॉक आपके हेल्थ डेटा की प्राइवेसी में एक और लेयर जोड़ता है — बैकग्राउंड में जाने के बाद Oura ऐप खोलने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (जैसे फ़ेस ID या टच ID) ज़रूरी होता है. यह फ़ीचर डिफ़ॉल्ट तौर पर चालू नहीं होता.
एनेबल होने पर, आपके सेट किए गए वक़्त के बाद Oura ऐप खोलने के लिए आपको अपने डिवाइस के बायोमेट्रिक्स (या PIN/पासकोड, अगर बायोमेट्रिक्स उपलब्ध न हो) से वेरिफ़ाई करना होगा.
आपकी रिंग और ऐप बैकग्राउंड में हमेशा की तरह सिंक होते रहेंगे. ऐप लॉक सिर्फ़ यह पक्का करता है कि आपका फ़ोन किसी और के हाथ लगने पर वो आपका डेटा न देख सके.
ध्यान रखें: ऐप लॉक तभी दिखेगा जब आपके डिवाइस में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी चालू हो. पहले अपने डिवाइस की सिक्योरिटी सेटिंग्स चेक करें.
सभी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आपके डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम हैंडल करता है. Oura आपका बायोमेट्रिक डेटा कभी नहीं लेता और न ही स्टोर करता है.
ऐप लॉक चालू करने के लिए:
- Oura ऐप में टुडे टैब के ऊपरी-बाएँ कोने में मेन्यु पर टैप करें
- सेटिंग्स पर टैप करें
- सिक्योरिटी और प्राइवेसी के नीचे, ऐप लॉक टैप करें
- ऐप लॉक इनेबल करने का टॉगल ऑन करें
- खोलने के लिए ऑथेंटिकेट करे के नीचे, चुनें कि आप कब ऑथेंटिकेशन चाहते हैं:
- तुरंत (जैसे ही आप ऐप से बाहर निकलते हैं)
- 10 सेकंड के बाद
- 1 मिनट के बाद
- 5 मिनट के बाद
आप किसी भी समय सेटिंग्स मेनू में जाकर ऐप लॉक को बंद कर सकते हैं.
डेटा सब्जेक्ट रिक्वेस्ट्स
अपने डेटा से जुड़े अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानकारी हमारी प्राइवेसी पॉलिसी में मिलेगी. डेटा से जुड़ी रिक्वेस्ट में आप अपनी पर्सनल जानकारी को ऐक्सेस करने, डिलीट करने और सही करने की माँग कर सकते हैं.
डेटा से जुड़ी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए कृपया इस लिंक का इस्तेमाल करें.
अकाउंट डिलीट करें
आप अपना Oura अकाउंट ऐप के अंदर से डिलीट कर सकते हैं.
- मेनू पर टैप करें
Oura ऐप के ऊपरी बाएँ कोने में
- चुनें सेटिंग्स
- नीचे स्क्रॉल करें और चुनें अकाउंट और सभी डेटा डिलीट करें
- चुनें डिलीट करें कन्फ़र्मेशन बॉक्स में
- चुनें हाँ, मेरा Oura अकाउंट डिलीट करें दूसरे कन्फ़र्मेशन बॉक्स में
आप अपना अकाउंट Oura on the Web के ज़रिए भी डिलीट कर सकते हैं:
- लॉग इन करें Oura on the Web अपने अकाउंट के ईमेल के साथ
- प्रोफ़ाइल चुनें
ऊपरी-दाएँ कोने में आइकन
- चुनें My Account ड्रॉपडाउन मेनू से
- नीचे स्क्रॉल करें और चुनें अकाउंट डिलीट करें
- कन्फ़र्मेशन डायलॉग बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस डालें
- डिलीट करेंक्लिक करें
- Oura on the Web और Oura ऐप से लॉग आउट करें
- अपने फ़ोन से Oura ऐप को हटाएं
इससे आपका Oura अकाउंट और उससे जुड़ा सारा डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा.आपकी जो भी पहुँच हैOura on the Web, Oura Teams, Health Risk Management, या Oura API तक , वो भी हट जाएगी. जब कोई Oura अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट होता है, तो उस अकाउंट के ईमेल एड्रेस पर एक रिमाइंडर मैसेज भेजा जाता है.
नोट:
- अगर आप अपनी Oura मेंबरशिप कैंसल करते हैं, तो आपका डेटा अपने आप डिलीट नहीं होगा. आप अपनी Oura मेंबरशिप कभी भी मेंबरशिप सेटिंग्स में जाकर रिन्यू कर सकते हैं.
- अगर आप अपना Oura अकाउंट डिलीट करना चुनते हैं, तो आपका अकाउंट और डेटा दोनों हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे, और आपकी Oura मेंबरशिप अपने आप कैंसल हो जाएगी.
Oura ऐप और रिंग डेटा
आपकी Oura Ring कुछ ख़ास शारीरिक मेट्रिक्स — जैसे हार्ट रेट, एवरेज बॉडी टेम्परेचर, और हलचल — को डिटेक्ट करती है. इसके बाद आपकी रिंग इस डेटा को ब्लूटूथ के ज़रिए आपके Oura ऐप से सिंक करती है. आपके Oura ऐप का सारा डेटा आपके Oura अकाउंट से जुड़ा है, जो आपने रिंग का पहली बार सेटअप करते वक़्त बनाया था. Oura ऐप समय-समय पर आपका डेटा Oura on the Web से सिंक करता रहता है ताकि अगर रिंग खो जाए, चोरी हो जाए, या आप अपग्रेड करना चाहें — तो आपकी ऐप से जुड़ी जानकरी सुरक्षित रहें. हम सलाह देते हैं कि अपना डेटा एक ही Oura अकाउंट में सेव रखें ताकि रिंग या डिवाइस बदलने पर भी आपका कोई डेटा न जाए.
और जानकारी
Oura आपके पर्सनल डेटा को कैसे सुरक्षित रखता है, इसके बारे में ज़्यादा जानकारी हमारी प्राइवेसी पॉलिसी में मिलेगी.
हमारी प्राइवेसी प्रैक्टिस के बारे में किसी भी सवाल या फ़ीडबैक के लिए कृपया dataprotection@ouraring.com पर संपर्क करें.
