GLP-1 इनसाइट्स उन मेंबर्स के लिए बनाया गया है जो GLP-1 दवाएं ले रहे हैं. यह GLP-1 डोज़िंग, साइड इफ़ेक्ट्स, वज़न, और Oura के अहम सिग्नल्स (नींद, एक्टिविटी, रेडिनेस, और स्ट्रेस) को एक जगह एक लंबे नज़रिए से दिखाता है — ताकि आप देख सकें कि आपका इलाज और रोज़मर्रा की आदतें मिलकर वक़्त के साथ कैसे काम कर रही हैं.
Oura के दूसरे मेटाबॉलिक फ़ीचर्स जैसे खाना, ग्लूकोज़, और हेल्थ पैनल इस्तेमाल करने के लिए GLP-1 दवा लेना ज़रूरी नहीं है. GLP-1 इनसाइट्स का तजुर्बा ख़ास तौर पर उन मेंबर्स के लिए है जो अभी GLP-1s ले रहे हैं या शुरू करने की तैयारी में हैं.
GLP-1 इनसाइट्स अमेरिका, भारत, और यूनाइट अरब अमीरात के मेंबर्स के लिए उपलब्ध है:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
यह फ़ीचर अंग्रेज़ी में उपलब्ध है और 4 जून 2026 से मेंबर्स के लिए धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है.
GLP-1 इनसाइट्स कैसे काम करता है
GLP-1 इनसाइट्स उन चीज़ों को जोड़ता है जो आप मैन्युअली लॉग करते हैं और जो आपकी Oura Ring अपने आप मापती है — ताकि वक़्त के साथ यह एक साफ़ तस्वीर बन सके कि आपकी बॉडी इलाज पर कैसा रिस्पॉन्स दे रही है. आपकी जानकरी आपके GLP-1 इलाज के हिसाब से भी बदल सकती है.
GLP-1 इनसाइट्स कैसे चालू करें
आप इस फ़ीचर को सेटिंग्स मेनू से खोल सकते हैं.
- टुडे टैब के ऊपर बाईं तरफ़
मेनू पर टैप करें
- सेटिंग्स > मेटाबॉलिक हेल्थ पर जाएं.
- GLP-1 इनसाइट्स को टॉगल ऑन करें.
आपसे एक छोटा सा सर्वे भरने को कहा जाएगा जिसमें यह पूछा जाएगा कि आपने अपनी मौजूदा GLP-1 दवा कब शुरू की, डोज़, कितनी बार लेते हैं, वज़न, और अगर लागू हो तो टार्गेट वज़न.
एक बार चालू होने पर, GLP-1 इनसाइट्स आपके टुडे टैब में एक अलग कार्ड के रूप में दिखता है, और वाइटल्स टैब में एक वेट गोल्स कार्ड भी नज़र आता है.
आप क्या ट्रैक कर सकते हैं
GLP-1 इनसाइट्स के साथ, आप ये सब एक ही जगह लॉग और मॉनिटर कर सकते हैं:
- GLP-1 की डोज़ और शेड्यूल: अपनी ट्रीटमेंट प्लान के मुताबिक़ ली जाने वाली डोज़ रिकॉर्ड करें, चाहे वह हफ़्ते में लगने वाला इंजेक्शन हो या रोज़ ली जाने वाली गोली
- साइड इफ़ेक्ट्स: जी मिचलाना, भूख में बदलाव, एनर्जी लेवल, और अपने बायोमेट्रिक डेटा के साथ और भी चीज़ें नोट करें.
- वज़न और बॉडी में होने वाले बदलाव: अगर यह आपके ट्रीटमेंट गोल का हिस्सा है, तो आप अपना वज़न और समय के साथ हुई प्रोग्रेस रिकॉर्ड कर सकते हैं
जिन दिनों आपकी डोज़ तय होती है, उन दिनों टुडे टैब में आपको एक चेक-इन कार्ड दिखेगा. यह आपको अपनी डोज़ रिकॉर्ड करने, किसी नए साइड इफ़ेक्ट की जानकारी जोड़ने, अपना वज़न अपडेट करने और अपनी प्रोग्रेस का रीकैप देखने की याद दिलाएगा.
जैसे-जैसे आप अपनी डोज़, वज़न में हुई प्रोग्रेस और अपने अनुभव रिकॉर्ड करते रहेंगे, वैसे-वैसे आपकी जानकारी आपके हिसाब से बेहतर होती जाएंगी. आप Advisor से साइड इफ़ेक्ट्स, वज़न कम होने की रफ़्तार रुक जाने या मोटिवेशन कम होने जैसी चीज़ों के बारे में भी पूछ सकते हैं और अपनी केयर टीम से मुलाक़ातों के बीच जानकारी और सुझाव पा सकते हैं.
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और यह किसी बीमारी या मेडिकल कंडीशन को डायग्नोज़, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर, या रोकने के लिए नहीं बनाई गई है. कोई भी दवा, खान-पान, या एक्सरसाइज़ में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
