Oura और Dexcom की पार्टनरशिप और इंटीग्रेशन के ज़रिए आप Oura App में सीधे अपना ग्लूकोज़ डेटा ट्रैक कर सकते हैं. इस इंटीग्रेशन से आप Stelo Glucose Biosensor और Stelo by Dexcom ऐप का ग्लूकोज़ डेटा Oura इनसाइट्स के साथ देख सकते हैं. इससे आपको यह बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है कि आपकी रोज़ की आदतें आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ पर कैसे असर डालती हैं.
Stelo को अपनी Oura मेंबरशिप के साथ पेयर करने से आपको पता चलता है कि आपका खाना आपके ग्लूकोज़ लेवल पर कैसे असर डालता है, ताकि आप अपनी सेहत के लिए सोच-समझकर फ़ैसले ले सकें. ग्लूकोज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Oura मेंबरशिप और Stelo अकाउंट, दोनों चाहिए. रेगुलेटरी क्लियरेंस की वजह से यह फ़ीचर फ़िलहाल सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है.
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
यह फ़ीचर फ़िलहाल सिर्फ़ इंग्लिश में उपलब्ध है. अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने फ़ोन की भाषा इंग्लिश में सेट करके देखें.
फ़िलहाल हमारा इंटीग्रेशन सिर्फ़ Stelo बायोसेंसर के साथ है. दूसरे सेंसर या लगातार ग्लूकोज़ मॉनिटर, जिनमें Dexcom के दूसरे डिवाइस भी शामिल हैं, सपोर्ट नहीं किए जाते.
Stelo Glucose Biosensor क्या है?
ग्लूकोज़ कैसे सेट अप करते हैं
Stelo Glucose Biosensor सेट अप करें
Stelo Glucose Biosensor को Oura App से कनेक्ट करें
Oura App में अपना ग्लूकोज़ डेटा समझना
ग्लूकोज़ ग्राफ़
रेंज से ऊपर का समय
ट्रबलशूटिंग
डेटा एक्यूरेसी
डेटा विज़िबिलिटी और सिंकिंग
सेंसर की दिक्कतें या रिप्लेसमेंट्स मैनेज करना
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी
Stelo Glucose Biosensor क्या है?
Stelo Glucose Biosensor एक पहनने वाला biosensor है, जो त्वचा के नीचे लगे पतले, लचीले फ़िलामेंट की मदद से लगभग रियल टाइम में ग्लूकोज़ लेवल ट्रैक करता है. यह डेटा Stelo by Dexcom ऐप पर भेजता है, (जो सिर्फ़ अमेरिका में (iOS और Android पर उपलब्ध है), इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि खाना, एक्टिविटी, नींद और स्ट्रेस आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ पर कैसे असर डालते हैं.
बायोसेंसर लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले शुरुआती एप्लीकेटर में एक छोटी-सी सुई होती है, जिससे फ़िलामेंट लगाया जाता है. बायोसेंसर लगवाने पर आम तौर पर दर्द नहीं होता और ज़्यादातर लोग इसे पहनने के बाद भी भूल जाते हैं कि उन्होंने इसे लगाया हुआ है. बायोसेंसर वॉटरप्रूफ़ भी है और सही तरीके से लगाने पर 8 फ़ीट तक पानी में 24 घंटे तक रह सकता है. आप Stelo Glucose Biosensor पहनकर एयरपोर्ट के मेटल डिटेक्टर और एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (AIT) बॉडी स्कैनर से भी गुज़र सकते हैं. बायोसेंसर को सिर्फ़ बाजू के ऊपरी हिस्से पर इस्तेमाल करने की मंज़ूरी है.
अगर आपके पास पहले से Stelo Glucose Biosensor है, तो आप इसे Oura App से कनेक्ट करके ग्लूकोज़ ट्रैकिंग चालू कर सकते हैं.
प्रोडक्ट की दिक्कतों या सवालों के लिए, Stelo सपोर्ट से संपर्क करें.
ग्लूकोज़ सेट अप कैसे करें
अपने बायोसेंसर का डेटा Oura Ring के साथ जोड़कर आप Stelo का ग्लूकोज़ डेटा Oura App में इम्पोर्ट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपकी लाइफ़स्टाइल आपके मेटाबॉलिज़्म पर कैसे असर डालती है. Glucose फ़ीचर इस्तेमाल करने के लिए आपके देश की सेटिंग यूनाइटेड स्टेट्स होनी चाहिए. इसे देखने या बदलने के लिए Oura App की सेटिंग्स में मेन्यू पर जाएं.
Stelo Glucose Biosensor सेट अप करें
- Stelo by Dexcom ऐप डाउनलोड करें (iOS या Android) पर
- Stelo अकाउंट बनाएं और ऐप में दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
- बायोसेंसर को ऊपरी बाज़ू की पीछे वाली साइड में लगाएं — ऐसी जगह जहाँ मांसपेशियों से बचने के लिए काफ़ी चर्बी हो और जहाँ टकराने, धक्का लगने, या सोने की संभावना न हो
हर बायोसेंसर 15 दिन तक चलता है. इसे लगातार पहनने के लिए बनाया गया है और इसे न तो चार्ज किया जा सकता है और न ही दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. आप चाहें तो एक के बाद एक नया बायोसेंसर पहन सकते हैं या अपनी ज़रूरत के हिसाब से बीच में ब्रेक ले सकते हैं. अगर बायोसेंसर पहनने को लेकर कोई सवाल हो, तो Stelo वेबसाइट देखें या किसी हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
प्रोटेक्टिव पैचेज़ इस्तेमाल करना
Oura से खरीदे गए Stelo बायोसेंसर के साथ सेंसर को अपनी जगह पर रखने के लिए प्रोटेक्टिव पैच मिलते हैं. आप चाहें तो पूरे समय एक ही पैच लगाए रखें या बदल सकते हैं. अगर सेंसर त्वचा से निकल जाए, तो उसे दोबारा नहीं लगाया जा सकता.
Stelo Glucose Biosensor को Oura App से कनेक्ट करें
ध्यान दें: दोनों ऐप्स के लिए एक ही ईमेल एड्रेस इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं है. Oura App में लॉग इन करते समय अपने Oura अकाउंट वाला ईमेल इस्तेमाल करें और Stelo by Dexcom ऐप में लॉग इन करते समय अपना Stelo ईमेल इस्तेमाल करें.
- टैप करें Oura App के टुडे टैब के ऊपरी-बाएँ कोने में
मेन्यु पर
- ग्लूकोज़ या इंटीग्रेशन > Dexcom Stelo पर टैप करें, फिर Stelo सेंसर कनेक्ट करें.
- Stelo by Dexcom ऐप से जुड़े ईमेल एड्रेस या फ़ोन नंबर से साइन इन करें
इंटीग्रेशन ऑन करने और डेटा इकट्ठा होना शुरू होने के बाद, आप अपनी ग्लूकोज़ से जुड़ी जानकारी Oura App में देख सकते/सकती हैं.
- टुडे टैब के ऊपर, बाईं तरफ़ में दिए गए
मेन्यु पर टैप करें
- होम कार्ड में या टुडे टैब के टॉप पर ग्लूकोज़ शॉर्टकट में
- वाइटल्स टैब में
Oura App में अपना ग्लूकोज़ डेटा समझना
ग्लूकोज़ ग्राफ़
ग्लूकोज़ ग्राफ़ दिखाता है कि दिन भर आपका ग्लूकोज़ लेवल कैसे बदलता रहता है. खाने की जानकारी लॉग करना और टैग जोड़ना आपको इन बदलावों और उनकी वजह को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है.
दिन के समय और खाने के हिसाब से ग्लूकोज़ लेवल का बदलना सामान्य है. लेकिन बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड फ़ूड खाने के बाद ग्लूकोज़ का अचानक बढ़ना और फिर तेज़ी से गिरना एनर्जी क्रैश की वजह बन सकता है. बेहतर होगा कि आपका ग्लूकोज़ पैटर्न तेज़, नुकीले उतार-चढ़ाव के बजाय हल्के और एक-से उतार-चढ़ाव जैसा हो.
सुबह आपको ग्लूकोज़ स्पाइक्स दिख सकते हैं. ऐसा डॉन फ़िनॉमेनन की वजह से होता है, जिसमें सुबह करीब 2 से 8 बजे के बीच ब्लड ग्लूकोज़ अपने-आप बढ़ता है, जब आपकी बॉडी जागने की तैयारी करती है. इस दौरान कॉर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे कुछ समय के लिए आपकी कोशिकाएं/सेल्स इंसुलिन के प्रति कम रिएक्ट करती हैं. इससे आपकी बॉडी एनर्जी के लिए स्टोर किया हुआ ग्लूकोज़ ब्लडस्ट्रीम में छोड़ती है. यह बॉडी का एक सामान्य रिएक्शन है, लेकिन कुछ लोगों में इसकी वजह से सुबह ग्लूकोज़ लेवल उम्मीद से ज़्यादा हो सकता है.
खाने के अलावा, हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज़, गर्म पानी से नहाना या सॉना, पसीना, डिहाइड्रेशन, और बहुत ज़्यादा स्ट्रेस जैसी चीज़ें भी आपकी बॉडी के नैचुरल रिस्पॉन्स के हिस्से के तौर पर अस्थायी रूप से ग्लूकोज़ लेवल्स बढ़ा सकते हैं.
रेंज से ऊपर का समय
खाने के बाद रेंज से ऊपर रहने का समय बताता है कि किसी खाने के बाद आपका ग्लूकोज़ लेवल टारगेट रेंज से कितनी देर ऊपर रहा. हर मील के लिए यह उस समय से दो घंटे तक देखा जाता है, जब आपने उसे लॉग किया था. ध्यान दें, रेंज से ऊपर रहने के समय की लिमिट फ़िलहाल नॉन-डायबिटिक लोगों के लिए बनाई गई हैं.
आप ग्लूकोज़ स्क्रीन के ऊपर-दाईं ओर मौजूद आइकॉन पर टैप करके कभी भी अपनी टारगेट रेंज बदल सकते हैं. रेंज बदलने से आपकी रेंज से ऊपर रहने वाली रिलेटिव टाइम भी बदल जाएगी.
चूंकि ग्लूकोज़ में अचानक उतार-चढ़ाव सामान्य है और स्ट्रेस, नींद, मूवमेंट जैसी चीज़ों की वजह से होता है, रेंज से ऊपर का समय ग्लूकोज़ की स्थिरता का एक ज़्यादा मायनेदार लॉन्ग-टर्म नज़रिया देता है.
- ऑप्टिमल (0–60 मिनट):आपका रोज़ाना ग्लूकोज़ लेवल स्थिर/स्टेबल रहा है, बिना बड़े उतार-चढ़ाव के
- अच्छा (60–90 मिनट):आपका रोज़ाना ग्लूकोज़ लेवल नॉर्मल रेंज में रहा है
- ठीक-ठाक (90 मिनट-3 घंटे):आपका रोज़ाना ग्लूकोज़ लेवल कुछ समय के लिए नॉर्मल रेंज से ऊपर रहा
- बढ़ा हुआ (3 घंटे या उससे ज़्यादा): आपका रोज़ाना ग्लूकोज़ लेवल नॉर्मल रेंज से ज़्यादा समय तक ऊपर रहा है
आपको मील की कंपोज़िशन और ग्लूकोज़ रिस्पॉन्स के हिसाब से पर्सनलाइज़्ड गाइडेंस और टिप्स भी मिलेंगे. ग्लूकोज़ डेटा Oura स्कोर पर असर नहीं डालता.
ज़रूरी मेट्रिक्स
ध्यान दें: हम फ़िलहाल iOS पर कुछ मेंबर्स के साथ इन ज़रूरी मेट्रिक्स को टेस्ट कर रहे हैं, इसलिए ये सभी को ऐप में नहीं दिखेंगे. अगर ये आपके लिए उपलब्ध हैं, तो आपको सिर्फ़ रोल आउट होने वाले दिन से आगे के मेट्रिक्स दिखेंगे. पुराना डेटा इसमें शामिल नहीं होगा.
ये ग्लूकोज़ मेट्रिक्स आपको समझने में मदद कर सकते हैं कि आपकी रोज़ की आदतें आपके ग्लूकोज़ में होने वाले बदलावों पर कैसे असर डालती हैं और आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़ी ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड जानकारी दे सकते हैं.
हर मेट्रिक चार कैटेगरी में से एक में आता है: ऑप्टिमल, अच्छा, ठीक-ठाक और बढ़ा हुआ/एलिवेटेड. ये चार ज़ोन हेल्दी एडल्ट्स के आम Stelo डेटा, आपकी उम्र और सेक्स के हिसाब से तय होते हैं. इनका मक़सद वेलनेस के लिए गाइड करना है, क्लिनिकल रेफ़रेंस रेंज की जगह लेना नहीं.
-
ग्लूकोज़ वेरिएबिलिटी: एक दिन में आपके ग्लूकोज़ लेवल में कितना उतार-चढ़ाव होता है. ग्लूकोज़ में कम उतार-चढ़ाव का मतलब है ज़्यादा स्टेबल ग्लूकोज़ लेवल, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतर है.
- सही नतीजे के लिए, हम हर दिन कम से कम पांच घंटे का डेटा लेने की सलाह देते हैं.
- वेकिंग ग्लूकोज़: जागने के बाद, लेकिन कुछ खाने से पहले आपका ग्लूकोज़ लेवल. इससे पता चलता है कि आपकी बॉडी इंसुलिन के प्रति कितनी अच्छी तरह रिएक्ट करती है.
- एवरेज ग्लूकोज़: किसी दिन का आपका एवरेज ग्लूकोज़ लेवल (सुबह 4 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक). इससे आपको दिन भर के ग्लूकोज़ लेवल की ओवरऑल तस्वीर मिलती है.
हफ़्तावार ग्लूकोज़ रिपोर्ट
ग्लूकोज़ रिपोर्ट हर हफ़्ते मिलने वाला एक इन-ऐप समरी है, जो आपको हाल के ग्लूकोज़ पैटर्न समझने में मदद करता है. इसमें इनसाइट्स, ग्राफ़ और आगे क्या करना है, उसके आसान सुझाव शामिल होते हैं.
आपके सेंसर पहनने के 8वें और 15वें दिन Oura App में नई रिपोर्ट आएगी. रिपोर्ट तैयार होने पर, ऐप Today स्क्रीन पर एक कार्ड दिखाएगा. कार्ड पर टैप करने से आप अपनी ग्लूकोज़ रिपोर्ट खोल सकेंगे. स्पॉटलाइट कार्ड टुडे स्क्रीन पर तीन दिन तक या हटाने तक दिखता रहेगा. आप नई और पुरानी रिपोर्ट कभी भी ग्लूकोज़ स्क्रीन के नीचे देख सकते हैं.
ग्लूकोज़ रिपोर्ट के लिए कम से कम तीन दिन का बायोसेंसर डेटा चाहिए. अगर डेटा कम है, तो Oura App नई रिपोर्ट नहीं बनाएगा.
ध्यान दें: ग्लूकोज़ रिपोर्ट को फ़िलहाल कुछ चुनिंदा एलिजिबल मेंबर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए यह ग्लूकोज़ ट्रैकिंग इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को अभी नहीं मिल सकती.
ट्रबलशूटिंग
डेटा एक्यूरेसी
मेरा ग्लूकोज डेटा कितना सटीक है?
Stelo डेटा, गोल्ड स्टैंडर्ड लैब ब्लड ग्लूकोज़ टेस्ट के मुकाबले 93% सटीक है. अलग-अलग ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग सॉल्यूशन में ग़लती की गुंजाइश अलग होती है, इसलिए Stelo की तुलना ब्लड ग्लूकोज़ मीटर या दूसरे सिस्टम से सीधे करना हमेशा सही नहीं होता. बायोसेंसर की लाइफ़ के शुरू या आख़िर में रीडिंग थोड़ी कम सटीक हो सकती है. और जानें: Stelo सपोर्ट पर.
मेरा Stelo मेरे ब्लड ग्लूकोज़ मीटर से मैच क्यों नहीं करता?
आपके Stelo ग्लूकोज़ की रीडिंग हमेशा ब्लड ग्लूकोज़ मीटर (BGM) की रीडिंग जितनी नहीं होगी. Stelo Glucose बायोसेंसर त्वचा के ठीक नीचे मौजूद इंटरस्टिशियल फ़्लूइड में ग्लूकोज़ मापता है, जबकि BGM खून की एक बूंद में ग्लूकोज़ मापता है. इसलिए दोनों की वैल्यू अलग होना सामान्य है. प्रोडक्ट से जुड़ी दिक़्क़त या किसी और मदद के लिए अपने Stelo अकाउंट में लॉग इन करें और SteloBot के ज़रिए अपनी रिक्वेस्ट भेजें.
डेटा विज़िबिलिटी और सिंकिंग
Oura App में मेरा ग्लूकोज़ डेटा क्यों नहीं दिख रहा?
Oura App
नया बायोसेंसर इस्तेमाल करते समय डेटा मिलने से पहले 30 मिनट का वॉर्म-अप टाइम होता है. Oura में डेटा दिखने के लिए Stelo by Dexcom ऐप का बैकग्राउंड में चलना भी ज़रूरी है. दोनों ऐप्स के सिंक होने में 15 मिनट तक लग सकते हैं.
अगर आपको अब भी ग्लूकोज़ डेटा नहीं दिख रहा है, तो इंटीग्रेशन रीसेट करके देखें. Stelo by Dexcom और Oura इंटीग्रेशन देखें.
Stelo App
अगर आपको Stelo ऐप में Stelo सेंसर डेटा नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है सिग्नल चला गया हो— ऐसा तब होता है, जब आपका स्मार्टफ़ोन कुछ समय के लिए बायोसेंसर से रीडिंग लेना बंद कर देता है. अगर 15.5 मिनट से ज़्यादा समय तक रीडिंग नहीं मिलती, तो आपको ग्लूकोज़ टैब में एक मैसेज दिखेगा. दिक़्क़त ठीक होने तक रीडिंग नहीं मिलेंगी. सिग्नल लॉस में मदद के लिए Stelo सपोर्ट देखें. अगर आपके Stelo बायोसेंसर और Stelo ऐप के बीच कनेक्शन की दिक़्क़त आ रही है, तो अपने Stelo अकाउंट में लॉग इन करें और SteloBot के ज़रिए अपनी रिक्वेस्ट भेजें.
मेरी Oura App में Stelo by Dexcom ऐप से अलग रीडिंग्स क्यों दिखती हैं?
Stelo by Dexcom ऐप “स्मूद्ड” ग्लूकोज़ डेटा दिखाता है, जबकि Oura सीधे Stelo सिस्टम से रियल-टाइम वैल्यू लेता है. इसलिए दोनों रीडिंग में हल्का फ़र्क दिख सकता है.
मेरे Oura के ग्लूकोज़ डेटा में देरी क्यों होती है?
Stelo हर 15 मिनट में ग्लूकोज़ डेटा रिकॉर्ड करता है. Oura भी Stelo से हर 15 मिनट में डेटा लेता है, लेकिन रेगुलेटरी ज़रूरतों की वजह से इसका समय थोड़ा अलग हो सकता है. इसलिए Oura App में सबसे नई रीडिंग आने में हल्की देरी हो सकती है. अगर पहले ग्लूकोज़ डेटा दिख रहा था, लेकिन अब अपडेट नहीं हो रहा है, तो सिंक रीफ़्रेश करने के लिए Oura App बंद करके फिर से खोलें.
मेरे डेटा में गैप्स क्यों हैं?
देखें कि बायोसेंसर आपके फ़ोन की ब्लूटूथ सेटिंग्स में कनेक्टेड डिवाइस के तौर पर दिख रहा है या नहीं. अगर रात में डेटा नहीं दिखता, तो हो सकता है सेंसर से कनेक्शन टूट गया हो, जिससे रीडिंग में रुकावट आ सकती है. डेटा ट्रांसफ़र होने के लिए Stelo by Dexcom ऐप का बैकग्राउंड में चलना भी ज़रूरी है. अगर बायोसेंसर आपके फ़ोन से 20 फ़ीट से ज़्यादा दूर है या ब्लूटूथ बंद है, तो आपके ट्रेंड ग्राफ़ में गैप दिख सकता है. दोबारा रेंज में आने पर डेटा सिंक हो जाएगा. Stelo कनेक्ट न होने पर 24 घंटे तक डेटा सेव रख सकता है और सिंक होने के बाद Oura App पिछले सात दिनों तक का डेटा ले सकता है.
सेंसर की दिक़्क़तें या रिप्लेसमेंट मैनेज करना
अगर मेरे बायोसेंसर में दिक्कत हो या वो गिर जाए तो क्या करूँ?
प्रोडक्ट से जुड़ी दिक़्क़त या किसी और मदद के लिए, stelo.com पर अपने Stelo अकाउंट में लॉग इन करें और SteloBot के ज़रिए अपनी रिक्वेस्ट भेजें. इसमें सिर्फ़ कुछ मिनट लगेंगे.
- जाएँ Stelo.comपर
- अपने स्टेलो ऐप क्रेडेंशियल्स के साथ अपने स्टेलो अकाउंट में लॉगिन करें
- स्क्रीन के नीचे दाएं कोने में मौजूद Stelobot खोलें.
- इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें और जो दिक़्क़त आ रही है वो रिपोर्ट करें
अगर मेरे बायोसेंसर में एरर मैसेज दिखे, तो क्या करूं?
अगर आपको इनमें से कोई प्रोडक्ट दिक़्क़त आ रही है: Session सेशन जल्दी ख़त्म होना, सेंसर का काम नहीं करना या या सेंसर में थोड़ी देर के लिए दिक़्क़त आना, तो Stelo.com पर जाएं, अपने Stelo अकाउंट में लॉग इन करें और SteloBot के ज़रिए अपनी रिक्वेस्ट भेजें.
अगर मेरे पास पहले से बायोसेंसर है, तो नया कैसे सेट अप करूँ?
अगर आपने पहले से कोई बायोसेंसर पेयर किया हुआ है, तो नया बायोसेंसर सेट अप करने से पहले अपने फ़ोन की ब्लूटूथ सेटिंग्स में उसे डिस्कनेक्ट करें. फिर Stelo by Dexcom ऐप में जाएं, नया सेंसर शुरू करें चुनें और नए सेंसर के एप्लिकेटर पर दिया QR कोड स्कैन करें या पेयरिंग कोड मैन्युअली डालें.
Oura App उस बायोसेंसर का पुराना डेटा सिंक नहीं कर सकती जो Stelo इंटीग्रेशन चालू करने से पहले पहना गया था.
ध्यान में रखने वाली बातें
- मील लॉग करने के बाद ग्लूकोज़ रिस्पॉन्स कैलकुलेट होने में दो घंटे लगते हैं
- Stelo उन 18+ लोगों के लिए है जो इंसुलिन नहीं लेते, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज़ या प्रीडायबिटीज़ है और जिन्हें लो ब्लड शुगर का जोखिम नहीं है, या जो अपना ग्लूकोज़ ट्रैक करना चाहते हैं. अगर आप इंसुलिन नहीं लेतीं और आपको लो ब्लड शुगर का जोखिम नहीं है, तो प्रेग्नेंसी में भी Stelo इस्तेमाल कर सकती हैं.
- बायोसेंसर लगाते समय हल्की असहजता महसूस होना आम बात है. आम तौर पर बायोसेंसर की आदत पड़ने पर यह एहसास कुछ समय में चला जाता है. लेकिन अगर आप बहुत दुबले हैं, तो हो सकता है आपने बायोसेंसर ऐसी जगह लगाया हो जहां मसल कम है. अगर दर्द बना रहे, तो संभावित रिप्लेसमेंट बायोसेंसर के लिए Stelo से संपर्क करें.
- Stelo और Oura इंटीग्रेशन एक्सेस करने के लिए आपकी App Store लोकेशन अमेरिका पर सेट होना चाहिए, और डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18.6 या Android 13 OS या उससे ऊपर होना चाहिए.
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और यह किसी बीमारी या मेडिकल कंडीशन को डायग्नोज़, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर, या रोकने के लिए नहीं बनाई गई है. कोई भी दवा, खान-पान, या एक्सरसाइज़ में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
और जानकारी
Stelo by Dexcom और Oura इंटीग्रेशन
Oura में मेटाबॉलिक हेल्थ से मिलिए
समझें कि आपका खाना आपको कैसे एनर्जी देता है
Stelo Glucose Biosensor कैसे काम करता है?
