एयरप्लेन मोड आपकी Oura Ring से होने वाले सारे रेडियो ट्रांसमिशन बंद कर देता है — जिसमें रिंग और ऐप के बीच का ब्लूटूथ कनेक्शन भी शामिल है. एयरप्लेन मोड ऑन होने पर भी आपकी रिंग डेटा इकट्ठा करती रहेगी और उसे सेव करती रहेगी.
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल कैसे करें
एयरप्लेन मोड को कैसे बंद करें
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल कब करें
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल कैसे करें
एयरप्लेन मोड ऑन करने के लिए, Oura App की होम स्क्रीन पर ऊपर दाईं तरफ़ बने बैटरी आइकन पर टैप करें. फिर, "रिंग एयरप्लेन मोड" के आगे बने स्लाइडर को ऑन कर दें. पॉप-अप मैसेज पर कन्फ़र्म करें कि आप एयरप्लेन मोड ऑन करना चाहते हैं.
जब एयरप्लेन मोड ऑन होता है, तो होम स्क्रीन के ऊपर-दाएँ कोने में एक एयरप्लेन आइकन दिखेगा.
एयरप्लेन मोड को कैसे बंद करें
एयरप्लेन मोड बंद करने के लिए, अपनी रिंग को चार्जर पर रखें और कुछ सेकंड्स रुकें ताकि रिंग और ऐप जुड़ सकें. अगर कनेक्शन में कोई दिक़्क़त आए, तो Oura App को बंद करके फिर से खोलें.
एयरप्लेन मोड बंद होते ही आपकी रिंग का डेटा Oura App से सिंक हो जाएगा. ध्यान रखें कि अगर आपकी रिंग कई दिनों से एयरप्लेन मोड में है, तो डेटा को ऐप से सिंक होने में ज़्यादा वक़्त लग सकता है.
एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल कब करें
अगर आप अपनी रिंग से होने वाला साराEMF एक्सपोज़र ख़त्म करना चाहते हैं, तो एयरप्लेन मोड ऑन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि Oura Ring में ब्लूटूथ हर दिन बहुत ही थोड़ी देर के लिए ऐक्टिव होता है — 1% से भी काफ़ी कम.
एयरप्लेन मोड एक बार में ज़्यादा-से-ज़्यादा सात दिनों तक ऑन रह सकता है. अगर आप एयरप्लेन मोड को लंबे वक़्त के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जब भी आप अपनी Oura Ring को चार्जर से हटाएँगे, आपको इसे दोबारा ऑन करना होगा.
