ट्रबलशूटिंग ऑटोमैटिक अपडेट
अगर आपने सेटिंग्स को "ऑन" कर दिया है और आपका फ़र्मवेयर अपने आप अपडेट नहीं हो रहा है, तो ये वजहें अपडेट को रोक सकती हैं:
- फ़र्मवेयर रिलीज़ के बाद से आपको Oura ऐप को कम से कम एक बार खोलना होगा
- रिंग की बैटरी कम से कम 30% होनी चाहिए
- एयरप्लेन मोड को बंद करना होगा
- ब्लूटूथ एनेबल होना चाहिए
- अगर एक्टिविटी हार्ट रेट एक्टिव है, या अगर आप एक्सप्लोर सेशन इस्तेमाल कर रहे हैं जो HR/HRV (
में आइकन से मार्क किया गया) मापता है, तो ऑटोमैटिक फ़र्मवेयर अपडेट नहीं चलेंगे
- अगर आप सो रहे हैं और आपकी रिंग रात के बायोसिग्नल्स माप रही है, तो ऑटोमैटिक फ़र्मवेयर अपडेट नहीं चलेंगे
मैन्युअल अपडेट का ट्रबलशूटिंग
अगर मैन्युअल फ़र्मवेयर अपडेट करते समय दिक्कत आए, तो ये कर के देखें:
- फ़र्मवेयर अपडेट करने से पहले पक्का करें कि रिंग की बैटरी कम-से-कम 30% हो
- अपडेट के पूरे प्रोसेस के दौरान रिंग को कनेक्टेड रखें—अपडेट चलते समय ऐप बंद न करें और न ही ब्लूटूथ को ऑन/ऑफ़ न करें
- संभावित रुकावटों से बचने के लिए अपडेट के दौरान अपने डिवाइस की स्क्रीन को अनलॉक रखें
- पक्का करें कि आपके डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेटेड है. ये आप अपने फ़ोन की सेटिंग्स खोलकर चेक कर सकते हैं
- अपने फ़ोन को रीस्टार्ट करें
- बेहतर रहेगा कि फ़र्मवेयर अपडेट उस कमरे में करें जहाँ सिग्नल में रुकावट कम हो, (और आसपास कोई दूसरे डिवाइस न हों)
- किसी दूसरे डिवाइस (जैसे टैबलेट) से फ़र्मवेयर अपडेट करने की कोशिश करें
Oura ऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें
अगर ऊपर दिए गए किसी भी स्टेप से फ़र्मवेयर की दिक्कत ठीक न हो, तो अपने फ़ोन में Oura ऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करके देखें:
- डेटा बैकअप पूरा करें, होम स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में मेन्यु
पर टैप करके > सेटिंग्स > सभी डेटा का बैकअप लें
- अपने डिवाइस से Oura ऐप डिलीट करें
- Oura ऐप को फिर से इंस्टॉल करें.
- अपनी रिंग को चार्जर पर रखें, और पक्का करें कि चार्जर के सामने वाली छोटी लाइट जल रही हो
- अपने डिवाइस के ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाएँ
- कनेक्टेड ब्लूटूथ डिवाइसों की लिस्ट में अपनी रिंग ढूँढें (नाम में “Oura” देखें) और दाईं तरफ़ वाले आइकन पर टैप करके डिवाइस को अनपेयर/फ़ॉरगेट करें.
- ब्लूटूथ सिग्नल में दिक्कत से बचने के लिए, बाकी कनेक्टेड ब्लूटूथ डिवाइसेज़ भी अनपेयर करें
- पक्का करें कि रिंग चार्जर पर रखी है और चार्जर प्लग-इन है
- Oura ऐप को बंद करके फिर से खोलें
- अपनी रिंग सेटअप करने के लिए ऐप के अंदर दिए गए ऑनबोर्डिंग स्टेप्स फ़ॉलो करें
- फ़र्मवेयर अपडेट का मैसेज देखने के लिए ऐप की होम स्क्रीन चेक करें
