मेरे ऑर्डर पोर्टल में आप अपने ऑर्डर की जानकारी देख सकते हैं, अपनी रिंग का साइज़ कंफ़र्म कर सकते हैं, शिपमेंट को ट्रैक कर सकते हैं, रिटर्न या एक्सचेंज शुरू कर सकते हैं या मेंबरशिप हब में जा सकते हैं जहाँ आप अपनी Oura मेंबरशिप की जानकारी मैनेज कर सकते हैं.
मेरे ऑर्डर में लॉग इन कैसे करें
रिंग साइज कंफ़र्म करें
ऑर्डर मैनेज करें
एक्सचेंज या रिटर्न शुरू करें
Oura मेंबरशिप मैनेज करें
और जानकारी
मेरे ऑर्डर में लॉग इन कैसे करें
- ouraring.com/orders पर जाएँ. आप अपने ऑर्डर और शिपिंग कंफ़र्मेशन ईमेल में भी डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं.
- अपने Oura Ring अकाउंट का वही ईमेल डालें जिससे आपने ओरिजिनल ऑर्डर किया था. अगर आपको Oura गिफ़्ट में मिला है, तो वह ईमेल डालें जो गिफ़्ट देने वाले ने “रिसीवर ईमेल” फ़ील्ड में डाला था.
- कोड पाएँ पर क्लिक करें
- साइन-इन कोड के लिए अपना ईमेल चेक करें. ध्यान दें कि यह सिंगल-यूज़ कोड 15 मिनट के अंदर एक्सपायर हो जाता है.
ख़रीदारी के तहत, आप यह कर सकते हैं:
- अपना रिंग साइज़ कंफ़र्म करें
- ऑर्डर्स को ट्रैक करें और शिपिंग की जानकारी पाएँ (जिसमें SO-XXXX सेल्स ऑर्डर नंबर भी शामिल है)
- रिटर्न या एक्सचेंज शुरू करें
- अगर आपने अपनी Oura Ring का साइज़ कंफ़र्म नहीं किया है या आपका ऑर्डर अभी तक शिपिंग के लिए सिलेक्ट नहीं हुआ है, तो आप ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं.
रिंग साइज कंफ़र्म करें
साइज़िंग किट मिलने और सही फ़िट मिल जाने के बाद, आपको मेरे ऑर्डर पोर्टल में अपनी Oura Ring का साइज़ कन्फ़र्म करना होगा. देखें कि अपनी रिंग का साइज़ कैसे कन्फ़र्म करें.
अगर आपने एक ही ऑर्डर में एक से ज़्यादा रिंग्स ऑर्डर की हैं, तो वे तब तक शिप नहीं होंगी जब तक ऑर्डर की हर चीज़ का साइज़ कंफ़र्म नहीं हो जाता.
ऑर्डर मैनेज करें
अपनी शिपमेंट ट्रैक करने, रिंग साइज़ बदलने, ऑर्डर कैंसल करने या डिलीवरी एड्रेस बदलने की जानकारी के लिए अपने ऑर्डर मैनेज करें आर्टिकल देखें.
एक्सचेंज या रिटर्न शुरू करें
हमारे रिटर्न के बारे में ज़्यादा जानकारी रिटर्न और एक्सचेंज के बारे मैं अक्सर पूछे जाने वाले सवाल में मिल जाएगी.
Oura Ring का डायरेक्ट एक्सचेंज सिर्फ़ उसी रिंग के अलग साइज़ के लिए उपलब्ध है. अगर आप अलग मॉडल या रंग चाहते हैं, तो आपको 30 दिनों के अंदर अपनी ओरिजिनल रिंग रिफ़ंड के लिए वापस करनी होगी और नया ऑर्डर देना होगा.
रिटर्न या एक्सचेंज शुरू करने के निर्देशों के लिए हमारा आर्टिकल देखें.
Oura मेंबरशिप मैनेज करें
Oura मेंबरशिप रोज़ाना की हेल्थ इनसाइट, पर्सनलाइज़्ड सुझाव, लगातार बढ़ते इनोवेटिव फ़ीचर और भी बहुत कुछ के लिए Oura ऐप का पूरा एक्सेस देती है.
Oura मेंबरशिप मैनेजमेंट मेंबरशिप हब के ज़रिए होती है. Oura मेंबरशिप के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए यह आर्टिकल देखें.
और जानकारी
रिटर्न और एक्सचेंज से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
