कार्डियोवैस्क्युलर एज (CVA) Oura की हार्ट हेल्थ मेज़रमेंट्स में से एक है, जिसे आपकी आगे की सेहत और लंबी उम्र को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. कार्डियोवैस्क्युलर एज फ़ीचर इनके लिए उपलब्ध है:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
कार्डियोवैस्कुलर एज क्या है?
कार्डियोवैस्कुलर एज का इस्तेमाल कैसे करें
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी
कार्डियोवैस्कुलर एज क्या है?
कार्डियोवैस्क्युलर एज एक अंदाज़ा है कि आपकी असली उम्र के मुक़ाबले आपके कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम की सेहत कैसी है. इसे आपकी अंदाज़न पल्स वेव वेलोसिटी (PWV) मापकर और आपकी धड़कन के सिग्नल की शक्ल में उम्र के साथ आने वाले बदलावों को देखकर निकाला जाता है. वैसे तो Oura Ring आपकी PWV सीधे नहीं मापती, लेकिन आपके CVA का अंदाज़ा लगाने के लिए आपकी फ़ोटोप्लेथिज़्मोग्राफ़ (PPG) वेवफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है.
CVA पर कई चीज़ों का असर पड़ता है — जिनमें खाना-पीना, एक्सरसाइज़, जेनेटिक झुकाव, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल्स, और स्मोकिंग शामिल हैं. रेगुलर एक्सरसाइज़ और अपनी लाइफ़स्टाइल और आदतों में बदलाव करके आप अपने कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम को उम्र बढ़ने से रोक सकते हैं.
कार्डियोवैस्कुलर एज का इस्तेमाल कैसे करें
कार्डियोवैस्क्युलर एज आपको Oura App में मिलेगी
- माई हेल्थ टैब पर जाएं
- हार्ट हेल्थ पर टैप करें
- कार्डियोवैस्क्युलर एज पर टैप करें
पहली बेसलाइन रीडिंग कैलिब्रेट करने के लिए कार्डियोवैस्क्युलर एज को पिछले 30 दिनों में से कम-से-कम 14 रातों का डेटा चाहिए होता है. जैसे-जैसे रात का डेटा जुड़ता जाएगा, यह शुरुआती बेसलाइन बदल सकती है. रेगुलर और सटीक रीडिंग्स पाने के लिए रात को रिंग लगातार पहनते रहें.
कैलिब्रेशन पूरा होने के बाद, ऐप आपको एक चार्ट दिखाएगा जिसमें आपकी CVA और आपकी असली उम्र के बीच का अंतर दिखेगा.
कार्डियोवैस्कुलर एज को तीन लेवल में बाँटा गया है:
- नीचे: आपकी असली उम्र से 6 या ज़्यादा साल कम
- अलाइंड: आपकी असली उम्र से 5 साल ऊपर या नीचे तक
- ऊपर: आपकी असली उम्र से 6 या ज़्यादा साल ज़्यादा
CVA चार्ट पर टैप करके एक बड़ा व्यू खोलें, जहाँ ज़्यादा जानकरी मिलेंगी — जिसमें मीटर प्रति सेकंड में आपकी अंदाज़न PWV, साथ ही हाल के टैग्स और एक्टिविटीज़ शामिल हैं. आप इस ग्राफ़ को पीछे स्क्रॉल करके पिछले हफ़्तों का डेटा भी देख सकते हैं. CVA एक धीरे-धीरे बदलने वाला मीट्रिक है, और लाइफ़स्टाइल में किए गए बदलावों का असर ऐप में दिखने में कई हफ़्ते लग सकते हैं.
ध्यान में रखने वाली बातें
- अगर आपकी CVA आपकी असली उम्र से ज़्यादा है, तो नंबर पर ज़्यादा ध्यान न दें. इसके बजाय वक़्त के साथ अपनी CVA के ट्रेंड पर ध्यान दें. रेगुलर एक्सरसाइज़ और खाने-पीने और दूसरी आदतों में बदलाव आपकी कार्डियोवैस्क्युलर एज बेहतर करने में मदद कर सकते हैं
- वैसे तो कार्डियो कैपेसिटी और कार्डियोवैस्क्युलर एज — दोनों Oura के हार्ट हेल्थ फ़ीचर का हिस्सा हैं, लेकिन इन दोनों मेज़रमेंट्स का एक-दूसरे पर सीधा असर नहीं पड़ता. एक मीट्रिक बढ़ता या घटता दिखे, तो ज़रूरी नहीं कि दूसरा भी बढ़ेगा या घटेगा
- दिल की बीमारी, न्यूरोडीजेनरेटिव डिज़ीज़ या पेसमेकर जैसी मेडिकल कंडीशन्स वाले यूज़र्स के लिए कार्डियोवस्कुलर एज के नतीजे सही नहीं हो सकते
-
अगर कम से कम 14 रातें Oura Ring पहनने के बाद भी आपको अपना CVA डेटा नहीं दिख रहा है, तो ऐप के
मेन्यु में जाकर माय प्रोफ़ाइल चेक करें और देखें कि ये पर्सनल जानकारी भरी हुई है या नहीं:
- जन्म के समय आपका लिंग
- हाइट: 3'6" से 8'2" (1.1-2.5 मीटर) के बीच
- उम्र: 15-120 के बीच
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और यह किसी बीमारी या मेडिकल कंडीशन को डायग्नोज़, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर, या रोकने के लिए नहीं बनाई गई है. कोई भी दवा, खान-पान, या एक्सरसाइज़ में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
और जानकारी
कार्डियोवैस्कुलर एज के बारे में सब कुछ
अपने कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को कैसे बेहतर करें
